घर के लिए देखें 5 Vacuum Cleaner वेट एंड ड्राई: दीवाली की सफाई होगी आसान!

दिवाली की सफाई में आपका भी काफी समय जाता है लेकिन समय की कमी है, तो यहां देखें 5 वैक्यूम क्लीनर के विकल्प जो वेट एंड ड्राई फंक्शन के साथ आते हैं। इनकी मदद से आप न सिर्फ सूखे कचरे जैसे धूल और मिट्टी को साफ कर सकते हैं बल्कि गीले कचरे भी आसानी से साफ हो जाएंगे।

वैक्यूम क्लीनर वेट एंड ड्राई
वैक्यूम क्लीनर वेट एंड ड्राई

दिवाली का त्योहार आते ही हर कोई अपने घर को साफ-सुथरा और खूबसूरत बनाना चाहता है। लेकिन घर की डीप क्लीनिंग करना कभी-कभी काफी थकाऊ हो जाता है। धूल-मिट्टी से लेकर फर्श पर गिरे पानी और छोटी-मोटी गंदगी तक, हर चीज को साफ करने में काफी समय लगता है। ऐसे में वेट एंड ड्राई वैक्यूम क्लीनर आपकी सफाई को आसान और सुविधाजनक बनाने में मदद कर सकता है। यह वैक्यूम क्लीनर गीली और सूखी, दोनों तरह की गंदगी साफ करने में मदद करता है। चाहे फर्श पर जमी धूल हो, सोफे के आसपास की गंदगी हो या किसी जगह पर गिरा पानी, इसकी मदद से घर की सफाई कम मेहनत में की जा सकती है। यह दिवाली की सफाई में लगने वाले घंटों को कम करने में मदद करता है।

देखें 5 बढ़िया विकल्प यहां - 

योरपिक्स पर अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • AGARO Ace Wet & Dry Vacuum Cleaner for Home

    दिवाली की सफाई के लिए कैसे है सही?

    • दिवाली की सफाई के दौरान सिर्फ सुखी धूल ही नहीं निकलती, बल्कि बालकनी, बाथरूम या फर्श धोने के बाद पानी साफ करने की भी जरूरत होती है। ऐसे में AGARO का यह वेट एंड ड्राई वैक्यूम क्लीनर काफी काम आ सकता है। सोफे, कारपेट, पर्दे, और छतों की मकड़ी के जाले साफ करने के लिए ड्राई पार्ट और पोछा लगाने के बाद फैला पानी या किचन या बाथरूम के बहते पानी को साफ करने के लिए वेट पार्ट काम आ सकता है। 
    • 1600 वाट की दमदार मोटर और 21.5 kPa की ताकतवर सक्शन पावर के साथ आने वाला यह वैक्यूम क्लीनर गद्दों से लेकर सोफ़े के कोने में छुपी धूल को भी एक ही बार में खींच सकती है जिससे आपकी सफाई फटाफट से हो जाएगी।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - AGARO
    • मॉडल - ACE
    • वजन - 7 किलो 220 ग्राम 
    • फिल्टर टाइप - फोम 
    • नॉइज लेवल - 60 डेसिबल 

    खासियत 

    • ब्लोअर मोड
    • 3-लीटर वाशेबल डस्ट बैग

    कमी 

    • इस्तेमाल करते वक्त यह आवाज बहुत करता है।
    01
  • Haier Civic X11 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner & Mop

    दिवाली की सफाई के लिए कैसे है सही?

    • अगर आपको ऑफिस से छुट्टी नहीं मिल पा रही है और दिवाली की सफाई भी बची है तब आप Haier के इस रोबोट वैक्यूम क्लीनर को चुन सकती हैं जो झाड़ू के साथ-साथ पोंछा लगाने का भी काम कर सकता है। इसमें 250ml का डस्टबिन और 300ml का वाटर टैंक मौजूद है, जिससे यह एक ही चक्कर में झाड़ू और पोछा दोनों पूरा करके आपका दोगुना समय बचा सकता है।   
    • दीवाली पर घर में फर्नीचर की जगह बदली जाती है या सजावट का सामान रखा जाता है। ऐसे में इस Robot Vacuum Cleaner का लेजर नेविगेशन सिस्टम काफी काम आ सकता है जो पूरे घर का सटीक 3D मैप तैयार करता है। जिससे यह अंधेरे में भी दीवारों, सोफे या मेज के पैरों को पहचानकर सफाई कर सकता है। साथ ही, अगर आपका घर कई मंजिलों का है तो भी यह अलग-अलग फ्लोर के नक्शे को याद करके रख सकता है और सही से सफाई कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - CIVIC X11
    • वजन - 4.5 किलोग्राम 
    • फिल्टर टाइप - कार्ट्रिज 
    • कंट्रोल टाइप - ऐप कंट्रोल

    खासियत 

    • ज़ीरो टैंगल टेक्नोलॉजी
    • एंटी-फॉल सेंसर्स

    कमी

    • इसमें पोछा लगाते समय दिक्कत आ सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • ILIFE W90 Pro Handheld Vacuum Cleaner, Dry & Wet

    दिवाली की सफाई के लिए कैसे है सही?

    • दिवाली की सफाई में सबसे ज्यादा समय सूखे कचरे जैसे धूल, मिट्टी को झाड़ने और फिर फर्श पर पोछा लगाने में जाता है। ILIFE का यह वैक्यूम क्लिनर सूखे और गीले दोनों तरह के कचरे को एक साथ साफ कर सकता है। इससे फर्श पर गिरा हुआ सूखा पास्ता, रंगोली के रंग या फिर गिरा हुआ तेल, दूध और चाशनी, सबकुछ एक ही बार में फटाफट से साफ हो जाएगा और आपका फर्श चमकता हुआ नजर आएगा।
    • त्योहारों के समय रसोई की चिपचिपाहट, जमीन पर गिरे रंगोली के गहरे रंग और लंबे समय से जमी धूल को साफ करना मुश्किल होता है। ऐसे में इसकी 7000Pa की शक्तिशाली सक्शन क्षमता टाइल्स, मार्बल और लकड़ी के फर्श पर जमे जिद्दी दागों और मलबे को तुरंत खींच सकती है और सफाई को आसान बना देती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ILIFE
    • मॉडल - W90 Pro
    • वजन - 4.3 किलोग्राम 
    • फिल्टर टाइप - HEPA फ़िल्टर, स्पंज फ़िल्टर
    • नॉइज लेवल - 68 डेसिबल 

    खासियत 

    • वन-क्लिक सेल्फ-क्लीनिंग
    • LED डिस्प्ले

    कमी

    • इसका साइड ब्रश काम करना बंद कर सकता है।
    03
  • INALSA Wet and Dry Vacuum Cleaner for Home

    दिवाली की सफाई के लिए कैसे है सही?

    • दिवाली की सफाई का काम काफी थकाऊ और समय लेने वाला होता है, खासकर जब बात धूल, जाले, गीले दाग और फर्नीचर की हो। ऐसे में आप INALSA के इस वैक्यूम क्लीनर को चुन सकते हैं जो गीली और सूखी दोनों तरह की सफाई करता है और 17 kPa की शक्तिशाली सक्शन पावर के साथ कालीन के रेशों में फंसे बारीक धूल कणों तक को गहराई से बाहर खींच सकता है।  
    • घर में कई ऐसी जगहें होती हैं जहां वैक्यूम का सक्शन पाइप सीधे तौर पर पहुंच नहीं पाता या जहां से कचरा खींचने के बजाय उड़ाना आसान होता है। तब इस Vacuum Cleaner For Home का पावरफुल ब्लोअर काफी काम आ सकता है। इसकी मदद से खिड़कियों के ग्रिल, पंखों की पट्टियों के ऊपर जमी मोटी धूल, पिक्चर फ्रेम्स के पीछे और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे टीवी के पीछे की धूल को ब्लोअर फंक्शन की मदद से सेकंडों में उड़ाकर साफ किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - INALSA
    • मॉडल - Micro WD10
    • वजन - 4 किलोग्राम 
    • फिल्टर टाइप - क्लॉथ 
    • नॉइज लेवल - 80 डेसिबल 

    खासियत 

    • मल्टीपल नोजल और ब्रश
    • पोर्टेबल डिज़ाइन

    कमी

    • इसके प्रदर्शन में कमी महसूस हो सकती है।
    04
  • Eureka Forbes Wet & Dry Endura Vacuum Cleaner

    दिवाली की सफाई के लिए कैसे है सही?

    • दिवाली की सफाई में पूरे घर से बहुत ज्यादा कचरा निकलता है। इस Eureka Forbes वैक्यूम क्लीनर की 20 लीटर की अधिक टैंक कैपेसिटी के कारण आपको बार-बार वैक्यूम खाली करने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा। आप एक ही बार में पूरे 2BHK से लेकर 3BHK वाले घर की सफाई बिना ब्रेक के निपटा सकते हैं और साथ ही यह सारे टाइप के फ्लोर की सफाई आसानी से कर सकता है। 
    • इसमें एक-दो नहीं बल्कि कुल 7 एक्सेसरीज साथ में मिलते हैं जिससे आपकी सफाई सिर्फ आसान ही नहीं झटपट हो जाएगी। जिसमें आपको सोफे के कट, दरवाजों के स्लाइडिंग ट्रैक और पतली दरारों के लिए सेरेविक टूल, पर्दों, सोफे के कपड़ों, कुशन आदि के लिए नोजल ब्रश तो वहीं टाइल्स, मार्बल और गीले फर्श को चमकाने के लिए स्क्वीजी ब्रश मौजूद है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Eureka Forbes 
    • मॉडल - GFCDFWDBOLDVE0
    • वजन - 8 किलो 150 ग्राम  
    • फिल्टर टाइप - HEPA फिल्टर  
    • वाटेज - 1350 वाट 

    खासियत 

    • 22 kPa की हाई पावर सक्शन
    • स्टेनलेस स्टील बॉडी

    कमी

    • इसको चलाते समय यह काफी आवाज कर सकता है।
    05

जानें दिवाली की सफाई के लिए कौन-सा वैक्यूम क्लीनर रहेगा बढ़िया 

यहां ऊपर के विकल्पों के बीच कुछ मुख्य बातों को तालिका के माध्यम से बताया गया है जिससे आप इस दिवाली अपनी सफाई को आसान बनाने के लिए इनमें से कोई भी चुन सकते हैं - 

ब्रांड व मॉडल 

वोल्टेज 

क्षमता 

सक्शन क्षमता

AGARO Ace Wet & Dry Vacuum Cleaner for Home

21 लीटर 

240 वोल्ट 

21.5 kPa

Haier Civic X11 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner & Mop

0.3 लीटर 

14.4 वोल्ट 

5000 Pa

ILIFE W90 Pro Handheld Vacuum Cleaner, Dry & Wet

–

150 वोल्ट 

7000Pa 

INALSA Wet and Dry Vacuum Cleaner for Home (Micro WD10)

10 लीटर 

240 वोल्ट 

17 kPa 

Eureka Forbes Wet & Dry Endura Vacuum Cleaner 

20 लीटर 

220 वोल्ट 

22 kPa 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वेट एंड ड्राई वाला वैक्यूम क्लीनर क्या है?
    वेट एंड ड्राई वैक्यूम क्लीनर एक ऐसा सफाई उपकरण है, जिसकी मदद से सूखी धूल, मिट्टी और अन्य छोटे कणों के साथ-साथ पानी और कुछ प्रकार की गीली गंदगी भी साफ की जा सकती है। दिवाली की डीप क्लीनिंग के दौरान यह घर के फर्श, कोनों और अन्य उपयुक्त सतहों की सफाई को आसान बना सकता है।
  • क्या वेट एंड ड्राई वैक्यूम क्लीनर दिवाली की डीप क्लीनिंग के लिए सही है?
    आमतौर पर, वेट एंड ड्राई वैक्यूम क्लीनर दिवाली की सफाई के लिए उपयोगी हो सकता है। त्योहार से पहले घर में जमा धूल-मिट्टी, फर्श पर फैली सूखी गंदगी और छोटे-मोटे लिक्विड स्पिल को साफ करने में यह मदद करता है। इससे सफाई में लगने वाला समय और मेहनत कम हो सकती है।
  • क्या इससे गीली और सूखी, दोनों तरह की गंदगी साफ की जा सकती है?
    आपको बता दें, वेट एंड ड्राई वैक्यूम क्लीनर को गीली और सूखी, दोनों तरह की गंदगी साफ करने के लिए बनाया जाता है। हालांकि, इस्तेमाल से पहले यह देखना जरूरी है कि मशीन में सही मोड, फिल्टर और टैंक का उपयोग किया जा रहा है या नहीं। हर मॉडल की क्षमता अलग हो सकती है।
  • क्या वेट एंड ड्राई वैक्यूम क्लीनर से घर के कोनों की सफाई की जा सकती है?
    सही अटैचमेंट और नोजल की मदद से फर्नीचर के आसपास, दीवारों के किनारों और मुश्किल से पहुंचने वाली जगहों की सफाई करना आसान हो सकता है। दिवाली की तैयारी के दौरान इन जगहों पर जमा धूल और छोटे कणों को हटाने में यह उपयोगी है।

Loading...

Loading...