5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले किफायती रेफ्रिजरेटर: बिजली की बचत और दमदार कूलिंग एकसाथ!

अगर आपको तलाश है एक ऐसे रेफ्रिजरेटर की जो बजट में फिट भी हो जाए और साथ-साथ ऊर्जा की बचत भी करे तो 5 स्टार एनर्जी रेटिंग में कई मॉडल देखने मिलेंगे। ये फ्रिज बिना रुकावट कूलिंग करते हुए बिजली के बिल को भी कंट्रोल में रखेंगे। ये एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी काम करेंगे और पावर कट के दौरान इन्हें इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है।

5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले किफायती रेफ्रिजरेटर
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले किफायती रेफ्रिजरेटर

चूंकि हर घर में फ्रिज 24 घंटे चलता है, इस वजह से उसका ऊर्जा कुशल होना काफी जरूरती होता है और साथ-साथ लोग ऐसे मॉडल की भी तलाश करते हैं जो उनकी जेब पर भी ज्यादा असर न डाले। ऐसे में 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल एक स्मार्ट पसंद साबित होंगे, जिनकी कीमत भी बजट में फिट होगी और ये आपके घर के बिजली बिल को भी कंट्रोल करने का काम करेंगे। इनमें सामान्य स्टोरेज क्षमता के साथ-साथ मजबूत कांच से बने शेल्फ और बिना स्टेबलाइजर संचालन भी मिलेगा, जो इन्हें हर घर के लिए एक स्मार्ट पसंद बनाते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 190 L 5 Star Direct Cool Inverter Single Door Refrigerator

    कैसे सुनिश्चित करेगा दमदार प्रदर्शन?

    • ज्यादातर सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर छोटे साइज की वजह से चीजों को जमाने में काफी समय लेते हैं जिस वजह से लंबा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन इस मॉडल की खासियत है कि इसमें आसानी से 1 घंटे तक के समय में बर्फ जमाई जा सकती है। यह सुविधा घर पर अचानक मेहमान आने पर या गर्मी के मौसम में काफी काम आएगी।
    • अगर आपके घर में पूरे हफ्ते की सब्जियां एक ही बार में लाई जाती हैं और उन्हें स्टोर करने के लिए फ्रिज में जगह अक्सर कम पड़ जाती है, तो हायर का यह मॉडल काफी काम का होगा। इसकी बड़ी वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां आसानी से स्टोर की जा सकती हैं और उनकी ताजगी भी लंबे समय तक बनी रहेगी।
    • गर्मी के दिनों में कई क्षेत्रों में बिजली कटौती आज भी आम बात है, लेकिन इस वजह से फ्रिज में रखी चीजें काफी जल्दी खराब हो जाती हैं। लेकिन यह रेफ्रिजरेटर इन्वर्टर से कनेक्ट करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है जिस वजह से पावर कट के दौरान भी कूलिंग होती रहेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 190 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • शेल्फ की संख्या- 2
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 62.8D x 53W x 121.8H सेंटीमीटर

    क्यों चुनें?

    • इन्वर्टर कंप्रेसर
    • मजबूत कांच शेल्फ
    • ईजी क्लीन बैक

    क्यों न चुनें?

    • डोर रैक कम मजबूत हैं। 


    गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल से जुड़े तरह-तरह के प्रोडक्ट्स के लिए करिए योर पिक्स का रुख

    01
  • Whirlpool 184 L 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator

    कैसे सुनिश्चित करेगा दमदार प्रदर्शन?

    • बदलते मौसम की वजह से फ्रिज में रखे फल-सब्जियों की ताजगी पर काफी असर पड़ता है और वे बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। हालांकि, यह समस्या इस मॉडल के साथ नहीं होगी। इसकी वेजिटेबल बास्केट में नमी का सही स्तर लगातार बना रहेगा, ताकि फल-सब्जियां सड़ें न और चीजों की कम-से-कम बर्बादी सुनिश्चित हो।
    • आम क्वालिटी वाले सिंगल डोर फ्रिज में एक समान कूलिंग की शिकायत अक्सर देखने मिलती है। लेकिन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल इसलिए खास है क्योंकि इसका हर हिस्सा एक समान रूप से ठंडा होगा और बिना रुकावट कूलिंग होती रहेगी।
    • अगर आपके घर में आए दिन बिजली जाती रहती है और इस वजह से फ्रिज में रखी चीजें काफी जल्दी खराब हो जाती हैं, तो इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर पर भरोसा किया जा सकता है। यह कटौती के 12 घंटों बाद तक अंदर की कूलिंग बनाए रखेगा और चीजें लंबे समय तक ताजी रहेंगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 59.5W x 137H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 184 लीटर
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • शेल्फ- 3

    क्यों चुनें?

    • बड़ी वेजिटेबल बास्केट
    • इंसुलेटेड कैपिलेरी
    • बड़े बॉटल रैक

    क्यों न चुनें?

    • शोर स्तर ज्यादा है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • LG 185 L, 5 Star, Smart Inverter, Direct Cool Single Door Refrigerator

    कैसे सुनिश्चित करेगा दमदार प्रदर्शन?

    • सिंगल डोर फ्रिज के साथ लोगों की एक आम शिकायत यह रहती है कि बड़े साइज की पानी की बोतलें इसके रैक में आसानी से फिट नहीं हो पातीं। लेकिन किफायती कीमत वाला यह मॉडल इस पेरशानी से छुटकारा देगा। फिर चाहे कोल्ड ड्रिंक की बड़ी बोतलें हों या आपको ज्यादा मात्रा में पानी ठंडा करना हो इसके रैक में ये आसानी से फिट हो जाएंगी।
    • अगर आपने आलू, प्याज, लहसून या फ्रिज में न रखी जाने वाली चीजों के लिए अलग से बास्केट ले रखी है तो यह उस जगह को भी बचाएगा। इस रेफ्रिजरेटर के नीचे वाले हिस्से में एक बड़ी ड्रॉर लगी है जिस वजह से अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस मिलता है।
    • छोटे बच्चे कई बार फ्रिज का दरवाजा खोलकर उसे ठीक तरह से बंद नहीं करते जिससे कूलिंग पर असर पड़ता है। लेकिन इसके डोर को आप आसानी से लॉक कर सकेंगे जिससे बच्चों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी और अंदर रखी चीजें भी ताजा बनी रहेंगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 185 लीटर
    • शेल्फ- 2
    • सालाना ऊर्जा खपत- 115 Kilowatt Hours  
    • फ्रीजर- 16 लीटर

    क्यों चुनें?

    • चिलर ट्रे
    • ऐंटी-रैट प्रोटेक्शन
    • मॉइस्ट ऐंड फ्रेश

    कमी

    • बॉडी पर उंगलियों के निशान आसानी से पड़ेंगे।


    ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    03
  • Samsung 189 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    कैसे सुनिश्चित करेगा दमदार प्रदर्शन?

    • अगर आप अकेले रहते हैं और 3-4 दिनों के लिए एक साथ ही सब्जियां काटकर, ग्रेवी बनाकर या खाना पकाने के लिए अन्य तरह की तैयारी कर लेते हैं तो यह फ्रिज एक सही पसंद रहेगा। इसकी खासियत है कि यह खाने की ताजगी को करीब 15 दिनों तक बनाए रखेगा और इसमें स्टोर की गईं तरह-तरह की चीजें लंबे समय तक फ्रेश रहेंगी।
    • कई बार बदलते मौसम या सही तापमान न मिलने पर डेयरी प्रोडक्ट्स फ्रिज में रखे होने के बावजूद आसानी से खराब हो जाते हैं। लेकिन इस सिंगल डोर फ्रिज के साथ यह समस्या नहीं होगी। इसमें दूध, दही और पनीर जैसी चीजों को रखने के लिए अलग से जगह दी गई है जिसमें वे सही तापमान पर स्टोर होंगे।
    • अगर कभी ज्यादा भारी बर्तनों को फ्रिज में रखने की जरूरत हुई तो शेल्फ के टूटने की चिंता भी इसके साथ नहीं करनी होगी। इस रेफ्रिजरेटर का हर शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बना है जो भारी वजन(175 किलोग्राम तक) को आसानी से झेल लेगा और उनकी हाइट को भी जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71D x 56.5W x 132H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता-189 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • डोर शेल्फ- 5

    क्यों चुनें?

    • डोर लॉक
    • डीप डोर बिन
    • बेस ड्रॉर

    क्यों न चुनें?

    • फ्रीजर का डोर ज्यादा मजबूत नहीं है।
    04
  • IFB 197L 5 Star Advanced Inverter Direct-Cool Single Door Refrigerator

    कैसे सुनिश्चित करेगा दमदार प्रदर्शन?

    • सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर जब डीफ्रॉस्ट होता है तो उससे निकलने वाला पानी पूरे फर्श को गीला कर देता है जिस वजह से साफ-सफाई में बहुत परेशानी होती है। हालांकि, यह समस्या इस मॉडल के साथ नहीं होगी क्योंकि डीफ्रॉस्टिंग के दौरान सारा पानी पीछे दी गई ट्रे में इकट्ठा हो जाएगा, और आपका काम नहीं बढ़ेगा। 
    • अगर कभी बिजली की लंबी कटौती होती है तब भी इस फ्रिज की कूलिंग 30 घंटों तक बनी रहेगी। अपनी एडवांस डिजाइन की वजह से यह फ्रिज ठंडी हवा को अंदर की तरफ ही बनाकर रखेगा जिससे स्टोरकी गई हर चीज लंबे समय तक ताजा बनी रहे और खाना बर्बाद न हो।
    • केक के बड़े डिब्बे या ज्यादा भारी पतीलों को रखते समय शेल्फ छोटा पड़ जाता है या कम हाइट की वजह से चीजें फिट नहीं हो पाती। लेकिन आईएफबी के इस मॉडल के शेल्फ को आप जरूरत के हिसाब से पर-नीचे कर सकेंगे और अगर जरूरत हुई तो उन्हें बाहर भी निकाल सकेंगे। इस वजह से हर तरह की चीजें स्टोर करने में सुविधा होगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 53.9W x 127.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 197 लीटर
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • शेल्फ- 3

    क्यों चुनें?

    • मेटल आइस ट्रे
    • सोलर कनेक्ट
    • हनीकॉम्ब क्रिस्पर

    क्यों न चुनें?

    • फ्रीजर थोड़ा छोटा है। 
    05

जानिए इन सभी किफायती 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर के बीच का अंतर

सैमसंग, हायर, IFB, एलजी और वहर्लपूल जैसे ब्रांड के किफायती सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्पों को तो आपने देख लिया, अब आइए इन सभी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल्स के बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझ लेते हैं।

मॉडल

फ्रीजर क्षमता

खासियत

Haier 190 L 5 Star Direct Cool Inverter Single Door Refrigerator

14 लीटर

1 घंटे में बर्फ जमेगी

Whirlpool 184 L 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator

14.3 लीटर

हनी कॉम्ब लॉक इन टेक्नोलॉजी

LG 185 L, 5 Star, Smart Inverter, Direct Cool Single Door Refrigerator

16 लीटर

मॉइस्ट एंड फ्रेश

Samsung 189 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

18 लीटर

फ्रेश रूम

IFB 197L 5 Star Advanced Inverter Direct-Cool Single Door Refrigerator

13 लीटर

चिलर ट्रे

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले किफायती रेफ्रिजरेटर क्वालिटी के मामले में अच्छे होते हैं?
    हां, 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले किफायती रेफ्रिजरेटर क्वालिटी के मामले में काफी भरोसेमंद होते हैं। ये बिना रुकावट कूलिंग करने का काम करते हैं और इनमें रखी चीजें लंबे समय तक ताजा भी बनी रहती हैं। इनमें आपको इन्वर्टर कनेक्टिविटी और स्टेबलाइजर फ्री संचालन की सुविधा भी मिलेगी।
  • किन ब्रांड के पास 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले किफायती रेफ्रिजरेटर देखने मिलेंगे?
    भारत में आपको हायर, LG, आईएफबी, व्हर्लपूल और सैमसंग जैसे लोकप्रिय ब्रांड के पास 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले किफायती रेफ्रिजरेटर देखने मिलेंगे। ये ब्रांड ज्यदातर सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में ही 5 स्टार एनर्जी रेटिंग देते हैं जिनकी कीमत भी किफायती होती है।
  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले किफायती रेफ्रिजरेटर किस बजट रेंज में मिल जाएंगे?
    5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर आपको आसानी से ₹20,000 से कम की रेंज में मिल जाएंगे। इनमें अलग-अलग ब्रांड के मॉडल की कीमत क्षमता व सुविधाओं के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकती है।
  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले किफायती रेफ्रिजरेटर किन लोगों के लिए सही होंगे?
    चूकिं, 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले किफायती रेफ्रिजरेटर ज्यादातर सिंगल डोर शैल में ही आते हैं तो इनकी क्षमता सीमित होती है। इस वजह से ये अकेले रहने वालों, कपल्स या 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही होंगे। अगर आपको अपने घर में ज्यादा स्टोरेज के लिए एक ऐक्स्ट्रा फ्रिज की तलाश है तब भी इन्हें चुना जा सकता है।
  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले किफायती रेफ्रिजरेटर किस क्षमता में मिलेंगे?
    5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले किफायती रेफ्रिजरेटर आमतौर पर 180 लीटर से लेकर 200 लीटर तक की क्षमता में मिल जाएंगे। इनमें 2-3 शेल्फ, बड़ी वेजिटेबल बास्केट और बड़े बॉटल रैक देखने मिल जाएंगे।

Loading...

Loading...