ज्यादा क्षमता वाले साइड-बाय-साइड फ्रिज के साथ संयुक्त परिवारों के लिए स्टोरेज बनेगा आसान!

550 लीटर से ऊपर की क्षमता वाले साइड-बाय-साइड फ्रिज संयुक्त परिवारों के लिए इसलिए पसंद किए जाते हैं क्योंकि इनमें काफ़ी सारा सामान रखा जा सकता है। ये तेज कूलिंग करने का काम तो करेंगे ही, साथ ही अधिकांश मॉडल में कन्वर्टेबल मोड की सुविधा भी देखने को मिलेगी, जिसकी मदद से कूलिंग को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इनमें आपको बड़ा फ्रीजर भी मिलेगा; जिससे बर्फ, आइसक्रीम और अन्य जमी हुई चीजों को रखने में सुविधा होगी।

संयुक्त परिवारों के लिए साइड बाय साइड फ्रिज
संयुक्त परिवारों के लिए साइड बाय साइड फ्रिज

जब भी बात आती है संयुक्त परिवारों के लिए एक सही साइड-बाय-साइड फ्रिज का चयन करने की, तो 550 लीटर से ऊपर की क्षमता वाले मॉडल उपयुक्त विकल्प होते हैं।इनमें काफी सारी चीज़ों को रखने की सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही ये तेजी से कूलिंग करते हुए लंबी ताजगी भी बनाए रखेंगे। वहीं, ज्यादातर मॉडल में कन्वर्टेबल मोड भी होते हैं जिनकी मदद से कूलिंग को अंदर रखे सामान के हिसाब से सेट करने की सुविधा मिलती है। वहीं, अगर फ्रिज वाले हिस्से में ताजा चीजें रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है, तो इनके फ्रीजर को कन्वर्ट करके फ्रिज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Electrolux 564L Inverter French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    मुख्य सुविधाएं-

    • यह एक फ्रेंच डोर डिजाइन वाला साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर है जिसकी कुल क्षमता 564 लीटर है।
    • इसमें स्टोरेज के लिए 3 शेल्फ और 6 डोर रैक्स दिए गए हैं जिनमें काफी सारा सामान रखा जा सकता है।
    • इलेक्ट्रॉनिक टच कंट्रोल की मदद से इसके तापमान और अन्य सेटिंग्स को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

    हमें क्यों आया पसंद?

    • आपको फ्रिज में चाहे जो सामान रखना हो, इसके शेल्फ जरूरत के हिसाब से सेट हो जाएंगे, जिस वजह से हर तरह के बर्तनों और डिब्बों के लिए पर्याप्त जगह मिल जाएगी।
    • बचे हुए खाने या मीट की वजह से इसके अंदर दुर्गंध जमा नहीं होगी, जिससे लंबे समय तक ताजगी और स्वच्छता दोनों बनी रहेंगी और चीजें समय से पहले खराब नहीं होंगी।
    • Electrolux के इस साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में फल-सब्जियों की ताजगी लंबे समय तक बनी रहेगी और उनके जल्दी खराब होने की समस्या नहीं रहेगी।
    • जरूरत पड़ने पर आप इसकी कूलिंग व फ्रीजिंग क्षमता को बढ़ा सकते हैं, जिससे जल्दी पानी ठंडा करने और बर्फ जमाने जैसे काम आसानी से हो जाएंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 72.6D x 89.6W x 179.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Electrolux
    • क्षमता- 564 लीटर
    • कलर- स्टेनलेस स्टील
    • वोल्टेज- 230 Volts

    खासियतें

    • ग्रीन ज़ोन
    • इन्वर्टर कंप्रेसर
    • स्पिलसेफ शेल्फ
    • मॉड्यूलर फ्रीजर

    कमी

    • कंप्रेसर में जल्दी खराबी आ सकती है। 
    01
  • Haier 602 L 3 Star Frost Free Expert Inverter 2-Door Side by Side Refrigerator

    मुख्य सुविधाएं-

    • यह हायर का 602 लीटर क्षमता वाला साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है।
    • दो डोर डिजाइन वाला यह मॉडल एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस है जो बिजली की बचत करने के साथ-साथ शोर स्तर को भी कम रखेगा।
    • फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमेगी जिससे कूलिंग बिना रुकावट होगी।

    हमें क्यों आया पसंद?

    • यह फ्रिज उन बड़े परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प होगा जहां आए दिन फ्रिज या फ्रीजर में चीजें रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है। इसके मैजिक कन्वर्टेबल जोन को दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे जगह की कमी महसूस नहीं होगी।
    • फलों को रखने के लिए अलग से बास्केट दी जाने की वजह से ज्यादा स्टोरेज स्पेस तो मिलेगी ही, साथ ही इनकी गंध सब्जियों के साथ मिक्स नहीं होगी, जिससे ये लंबे समय तक ताजा भी बने रहेंगे।
    • तापमान व अन्य सेटिंग्स को बाहर से ही नियंत्रित करने की सुविधा होने की वजह से बार-बार फ्रिज का दरवाजा नहीं खोलना होगा, जिससे कूलिंग पर असर नहीं पड़ेगा।
    • अगर आपको आए दिन ज्यादा मात्रा में बर्फ की जरूरत पड़ती है तो इसके ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर में इसे आसानी से जमाया जा सकता है जो जल्दी पिघलेगी भी नहीं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
    • क्षमता- 602 लीटर
    • डोर शेल्फ- 8
    • वोल्टेज- 220 Volts

    खासियतें

    • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी
    • मजबूत कांच शेल्फ
    • टर्बो आइसिंग
    • 3 सेकेंड लॉक

    कमी

    • बॉडी पर स्क्रैच आसानी से लगेंगे। 

    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

    मुख्य सुविधाएं-

    • सैमसंग के इस साइड-बाय-साइड मॉडल में डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो बिजली की बचत करेगा और साथ-साथ लंबे समय तक टिकाऊ भी बना रहेगा।
    • इस फ्रिज की क्षमता 653 लीटर है और स्टोरेज के लिए इसमें 4 शेल्फ, 2 ड्रॉर और 2 डोर रैक्स दिए गए हैं।
    • 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज की ट्विन कूलिंग प्लस सुविधा हर कंपार्टमेंट को सही तरह से ठंडा करने का काम करेगी।

    हमें क्यों आया पसंद?

    • अगर आप काफी सारी फल-सब्जियां साथ लाकर स्टोर करते हैं तो यह प्रीमियम और ऊर्जा कुशल फ्रिज काफी अच्छा विकल्प रहेगा। दो वेजिटेबल ड्रॉर की वजह से ज्यादा जगह तो मिलेगी ही, साथ-साथ उनके सड़ने की परेशानी भी नहीं आएगी।
    • घर पर न होते हुए भी इसकी सारी सेटिंग्स को आसानी से फोन की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। वाईफाई कनेक्टिविटी वाला यह मॉडल आधुनिक घरों के लिए काफी अच्छा विकल्प रहेगा।
    • कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जाने से पहले आप ऊर्जा की बचत करने के लिए इसके फ्रिज वाले हिस्से को बंद कर सकते हैं। यह सुविधा जब फ्रिज उपयोग में न हो तब बिजली की बर्बादी होने से बचाएगी।
    • बाहर का तापमान चाहे जितना बदले इसकी कूलिंग पर असर नहीं पड़ेगा, जिससे बार-बार सेटिंग्स बदलने का झंझट नहीं रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 653 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
    • ब्रांड- Samsung
    • कलर- सिल्वर
    • फ्रीजर क्षमता- 244 लीटर

    खासियतें

    • ऐक्सप्रेस कूल/फ्रीज
    • 5-इन-1 कन्वर्टेबल
    • LED डिस्प्ले
    • डोर अलार्म

    कमी

    • बॉडी बहुत जल्दी खराब हो सकती है। 
    03
  • LG 655 L, 3 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Side-By-Side Refrigerator

    मुख्य सुविधाएं-

    • यह साइड-बाय-साइड फ्रिज लोकप्रिय ब्रांड LG का है जो 5 लोगों या उससे ज्यादा वाले परिवार के लिए सही चुनाव होगा।
    • इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है जो ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है और साथ ही स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर भी बिजली बचाने का काम करेगा, ताकि बिल नियंत्रित रहे।
    • 655 लीटर वाले इस एलजी फ्रिज में 3 शेल्फ, 5 रैक और 8 डोर शेल्फ दिए गए हैं जिससे इसमें काफी सारी चीजें रखी जा सकती हैं।

    हमें क्यों आया पसंद?

    • अगर आपके पुराने फ्रिज में कूलिंग सही तरह से न होने की वजह से चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं तो यह मॉडल उस समस्या को खत्म करेगा।
    •  इसके हर हिस्से व शेल्फ पर कूलिंग एक समान स्तर पर बनी रहेगी, जिससे ताजगी बरकरार रहेगी।स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाला यह मॉडल बाहर के बदलते मौसम के हिसाब से अपनी कूलिंग को खुद से ही सेट करेगा, जिससे आपको बार-बार सेटिंग नहीं बदलनी पड़ेगी।
    • इसका फ्रीजर बर्फ के साथ-साथ मीट, आइसक्रीम या अन्य चीजों को तेजी से जमाने की क्षमता रखता है। यह सुविधा गर्मी के मौसम में काफी काम आएगी।
    • वहीं, मजबूत कांच से बने शेल्फ मजबूत तो हैं ही, साथ ही इन्हें आसानी से ऊपर-नीचे करके जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। वहीं, अगर गलती से शेल्फ पर कुछ गिर भी जाता है तो इन्हें बाहर निकालकर सफाई करने में भी परेशानी नहीं होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
    • क्षमता- 655 लीटर
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • सालाना ऊर्जा खपत- 539 Kilowatt Hours 

    खासियतें

    • स्मार्ट डायग्नॉसिस
    • मल्टी डिजिटल सेंसर
    • फ्रेश जोन
    • डोर अलार्म

    कमी

    • बॉडी पर स्क्रैच लग सकते हैं। 
    04
  • Godrej 600L 3Star 5 Years Comprehensive Warranty Smart Convertible Zones | Toughened Glass Door | Side by Side Refrigerator

    मुख्य सुविधाएं-

    • ग्लास डोर डिजाइन वाला यह गोदरेज साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 600 लीटर क्षमता वाला है, और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है।
    • इसमें ईको, हॉलिडे और सुपर फ्रीज जैसे तीन कूलिंग मोड्स दिए गए हैं जिन्हें स्टोरेज व जरूरत के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है।
    • इसके सभी शेल्फ एडजस्टेबल डिजाइन वाले हैं जिन्हें स्टोरेज के हिसाब से ऊपर-नीचे करके लगाया जा सकता है, ताकि पर्याप्त जगह मिल जाए।

    हमें क्यों आया पसंद?

    • मॉड्यूलर किचन के लिए यह रेफ्रिजरेटर काफी आकर्षक लुक देगा। यह रसोईघर की शोभा बढ़ाते हुए भरपूर स्टोरेज स्पेस देगा, जिससे यह संयुक्त परिवार के लिए एक सही पसंद बन जाएगा।
    • AI टेक्नोलॉजी की मदद से यह आपकी स्टोरेज और इस्तेमाल पर नजर रखेगा। इससे कूलिंग भी सही स्तर पर बनी रहेगी और बिजली की कम-से-कम बर्बादी सुनिश्चित होगी।
    • गर्मी के मौसम में सबसे जल्दी दूध, दही, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट खराब होते हैं। हालांकि, यह हाई कैपेसिटी मॉडल हर मौसम में उनकी ताजगी को लंबे समय तक बरकरार रखेगा।
    • परिवार बड़ा है तो पानी भी ज्यादा लगेगा ही। ऐसे में इस फ्रिज में आप बड़ी बोतलों को भी आसानी से रख पाएंगे जिससे ठंडे पानी की कमी नहीं होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Godrej
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73D x 91W x 177H सेंटीमीटर
    • क्षमता- 600 लीटर
    • कलर- स्टॉर्म ब्लू
    • वोल्टेज- 230 Volts 

    खासियतें

    • AI पावर्ड फ्रेशनेस
    • स्मार्ट कन्वर्टेबल जोन
    • 213 लीटर का फ्रीजर
    • एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

    कमी

    • इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी। 

    घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर  

    05

जानिए इन सभी साइड-बाय-साइड फ्रिज के मुख्य फीचर्स

आप अपनी जरूरत, बजट और पसंद के हिसाब से ज्यादा क्षमता वाले इन साइड-बाय-साइड फ्रिज का चयन कर सकते हैं। यह तालिका इनके कुछ फीचर्स को आसानी से समझा देगी।

मॉडल

फ्रीजर क्षमता

शेल्फ की संख्या

खास फीचर

Electrolux 564L Inverter FrenchSide by Side Frost Free Refrigerator

153 लीटर

3

360 डिग्री कूलिंग

Haier 602 L 3 Star Frost Free Expert Inverter 2-Door Side by Side Refrigerator

204 लीटर

3

मैजिक कन्वर्टेबल जोन

Samsung 653 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

233 लीटर

4

AI स्मार्ट एनर्जी सेविंग

LG 655 L, 3 Star, Frost-Free Side-By-Side Refrigerator

239 लीटर

5

स्मार्ट डायग्नॉसिस

Godrej 600L 3Star Toughened Glass Door  Side by Side Refrigerator

213 लीटर

3

AI पावर्ड फ्रेशनेस

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • संयुक्त परिवारों के लिए साइड-बाय-साइड-फ्रिज क्यों अच्छे होते हैं?
    बड़े परिवारों में खाना ज्यादा मात्रा में बनता है, जिसके लिए सही स्टोरेज की जरूरत पड़ती है। ऐसे में साइड-बाय-साइड फ्रिज में न केवल ज्यादा जगह मिलती है, बल्कि ये खाने को लंबे समय तक ताज़ा भी रखते हैं। इनमें कम समय में बर्फ भी जम जाती है और ये पूरे हफ्ते की फल-सब्जियों को स्टोर करने में मदद करते हैं।
  • इन फ्रिज के लिए भारत में कौन-से ब्रांड लोकप्रिय हैं?
    भारत में आपको हायर, सैमसंग, एलजी, गोदरेज और Electrolux जैसे ब्रांड के पास संयुक्त परिवारों के लिए अच्छे साइड-बाय-साइड-फ्रिज के विकल्प मिल जाएंगे। इनमें आपको 550 लीटर से ऊपर की क्षमता वाले मॉडल मिलेंगे जो प्रदर्शन और गुणवत्ता के मामले में भरोसेमंद होते हैं।
  • क्या ये रेफ्रिजरेटर ऊर्जा की बचत करते हैं?
    हां, ज्यादा क्षमता वाले ये फ्रिज ऊर्जा कुशल होते हैं। ज्यादातर मॉडल में 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ इन्वर्टर कंप्रेसर भी होता है जो बिजली बचाते हुए शोर के स्तर को भी नियंत्रित रखता है। वहीं, ये कंप्रेसर लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं और इनके आसानी से खराब होने की चिंता नहीं होती।
  • संयुक्त परिवार के लिए साइड-बाय-साइड-फ्रिज का चयन करते समय किन बातों का ख्याल रखना होता है?
    बड़े परिवार के लिए एक सही साइड-बाय-साइड फ्रिज चुनते समय क्षमता के साथ-साथ, शेल्फ की मजबूती, कन्वर्टेबल फ्रीजर, मॉइश्चर कंट्रोल और इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी जैसी बातों का भी ध्यान रखना होता है। वहीं, फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी तेज कूलिंग जैसे फीचर्स भी जरूरी हैं।
  • इस तरह के फ्रिज किस कीमत रेंज में मिलेंगे?
    इन फ्रिज की कीमत ब्रांड, क्षमता, मॉडल व सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। हालांकि, 550 लीटर से ऊपर की क्षमता वाले मॉडल आपको कम-से-कम ₹60,000 से लेकर ₹90,000 तक की रेंज में मिलेंगे। वहीं, ज्यादा एडवांस मॉडल की कीमत ₹1,00,000 से ऊपर भी हो सकती है।

Loading...

Loading...