बिजली बिल को नियंत्रित रखेंगे 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले फ्रिज, भारतीय परिवारों के लिए होंगे ऊर्जा कुशल पसंद

5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाले सिंगल डोर फ्रिज भारतीय घरों में बिजली की काफी बचत करने का काम कर सकते हैं। इनका इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए कूलिंग करता है और साथ ही लंबे समय तक टिकाऊ भी बना रहता है। करीब 180 लीटर से लेकर 250 लीटर तक की क्षमता वाले इन मॉडल में खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है।

5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले ऊर्जा कुशल फ्रिज
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले ऊर्जा कुशल फ्रिज

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

फ्रिज एक ऐसा उपकरण है जो हर घर में 24 घंटे चलता रहता है, ऐसे में उसका ऊर्जा कुशल होना काफी जरूरी हो जाता है। जब भारतीय घरों के लिए किसी ऐसे ही विकल्प का चयन करने की बात आती है, तो 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले सिंगल डोर फ्रिज सही होते हैं। इनमें लगा इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की बचत करते हुए कूलिंग करता है और लगातार इस्तेमाल के बावजूद बिजली का बिल नियंत्रण में रहता है। इन्हें एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के बावजूद कंप्रेसर पर असर नहीं पड़ता है। वहीं, बिजली कटौती के दौरान इन्हें घर के इन्वर्टर से कनेक्ट करने की भी सुविधा मिलती है और इस वजह से अंदर रखा सामान लंबे समय तक ताजा बना रहता है। इस तरह के फ्रिज करीब 180 लीटर से लेकर 250 लीटर तक की क्षमता में आते हैं।

5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले ये फ्रिज भारतीय घरों में करेंगे बिजली की बचत

वैसे तो भारत में अलग-अलग ब्रांड के 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले अलग-अलग ब्रांड के फ्रिज लोकप्रिय हैं। यहां हमने Haier, व्हर्लपूल, IFB, सैमसंग और LG जैसे कंपनियों के पांच हाई क्वालिटी मॉडल चुनें हैं जिनका चयन अपनी जरूरत, बजट और पसंद के हिसाब से कर सकते हैं। 

मॉडल

सालाना ऊर्जा खपत

खासियत

Haier 190 L 5 Star Single Door Refrigerator (HED-205DSA-P)

120 Kilowatt Hours

1 Hour आइसिंग टेक्नोलॉजी

Whirlpool 207 L 5 Star Single Door Refrigerator (230 IMPRO ROY 5S INV SAPPHIRE PEONY-Y, Blue)

152 Kilowatt Hours

माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी

IFB 197L 5 Star Single Door Refrigerator (2026, IFBDC-223EYBSE)

113 Kilowatt Hours

30 घंटे तक का कूलिंग रिटेंशन

Samsung 189 L, 5 Star, Single Door Refrigerator (RR21H2G25S8/HL)

115 Kilowatt Hours

फ्रेश रूम

LG 224 L, 5 Star, Single Door Refrigerator (GLD2356ZAPZ)

118 Kilowatt Hours

मॉइस्ट एंड फ्रेश टेक्नोलॉजी

1. Haier 190 L 5 Star Direct Cool Inverter Single Door Refrigerator (HED-205DSA-P)

  • 190 लीटर क्षमता वाला यह सिंगल डोर फ्रिज इन्वर्टर कंप्रेसर का इस्तेमाल करके ऊर्जा की बचत करने में मदद करता है।
  • यह Haier Fridge एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के ऊर्जा कुशलता के साथ काम करता है और इसका कंप्रेसर भी लंबे समय तक टिकाऊ बना रहता है।
  • बिजली कटौती के दौरान इसे घर के इन्वर्टर से कनेक्ट कर सकते हैं और अंदर रखी चीजें खराब नहीं होती हैं।

क्यों चुनें?

  • अगर परिवार में 2-3 लोग हैं और ज्यादा स्टोरेज की जरूरत नहीं होती है तो यह किफायती 5 स्टार फ्रिज मॉडल काफी अच्छा है जो ऊर्जा की बचत करते हुए बिना रुकावट कूलिंग करता है।
  • डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी के साथ इसका हर कोना एक समान रूप से ठंडा होता है और डेयरी प्रोडक्ट्स, फल-सब्जियां व बचे हुए खाने के साथ अन्य चीजें लंबे समय तक ताजा रहती हैं।
  • इसके 14 लीटर वाले फ्रीजर में बर्फ 1 घंटे तक के समय में आसानी से जम जाती है और यह सुविधा गर्मी के दिनों में काफी काम आती है, क्योंकि पेय पदार्थ व अन्य चीजों को ठंडा करने के लिए बर्फ की लगातार आवश्यकता होती है।

MRP: ₹25,790 | मौजूदा कीमत: ₹16,590 (21 सितंबर 2026 को) 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 190 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • शेल्फ- 2
  • सालाना ऊर्जा खपत- 120 Kilowatt Hours 

खासियतें

  • ईजी क्लीन बैक
  • एंटी-बैक्टेरियल गास्केट
  • बड़ी वेजिटेबल बास्केट

कमी

  • पानी के लीकेज की समस्या। 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी।    

2. Product Title: Whirlpool 207 L 5 Star Icemagic Pro Inverter Direct-Cool Single Door Refrigerator (230 IMPRO ROY 5S INV SAPPHIRE PEONY-Y, Blue, 2026 Model)

  • यह व्हर्लपूल का 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर है जिसमें 2 ड्रॉर और 3 शेल्फ के साथ आता है। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हुए हैं।
  • इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह मॉडल एक समान कूलिंग करते हुए कम समय में बर्फ भी जमा सकता है।
  • इस रेफ्रिजरेटर की गार्डन फ्रेश सुविधा फल-सब्जियों को करीब 7 दिनों तक ताजा बनाए रखती है।

क्यों चुनें?

  • भले ही इस रेफ्रिजरेटर की क्षमता बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन इसमें बड़े साइज़ की बोतलों को आसानी से रखने व कम समय में ठंडा करने की सुविधा मिलती है। इसकी वजह से 2 लीटर वाली बोतलें रखकर ज्यादा मात्रा में पानी को ठंडा किया जा सकता है।
  • इसकी मैजिक चिलर सुविधा डेयरी उत्पादों की ताजगी को लंबे समय तक बनाए रखती हुई, उन्हें करीब 12 घंटों तक खराब होने से बचाती है। यह सुविधा गर्मी के दिनों में काफ़ी काम आती है।
  • यह Whirlpool Refrigerator न सिर्फ़ जल्दी ठंडा करता है, बल्कि पूरी तरह से स्वच्छ भी बना रहता है। इसमें कीटाणु आसानी से प्रवेश नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से खाना भी सुरक्षित रहता है।

MRP: ₹25,500 | मौजूदा कीमत: ₹20,050 (21 सितंबर 2026 को) 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Whirlpool
  • क्षमता- 207 लीटर
  • शेल्फ मटेरियल- मजबूत कांच
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • फ्रीजर क्षमता- 14.3 लीटर

खासियतें

  • इन्वर्टर कनेक्टिविटी
  • फास्ट आइस मेकर
  • 12 घंटे तक का कूलिंग रिटेंशन

कमी

  • दरवाजे पर जल्दी खरोंच लग सकती है। 

3. IFB 197L 5 Star Advanced Inverter Direct-Cool Single Door Refrigerator (2026, IFBDC-223EYBSE)

  • एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह 5 स्टार फ्रिज 197 लीटर क्षमता के साथ आता है।
  • यह रेफ्रिजरेटर 100v-300v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के आसानी से काम करता है और 2-3 सदस्यों वाले परिवार या अकेले रहने वाले बैचलर्स के लिए भी उपयुक्त है।
  • तेज कूलिंग करने वाला यह फ्रिज करीब 1 घंटे तक के समय में बर्फ जमा सकता है और इसकी फ्रीजर क्षमता 13 लीटर है।

क्यों चुनें?

  • अगर बिजली कटौती आए दिन होती रहती है और घर में इन्वर्टर भी नहीं है तो यह IFB फ्रिज काफी अच्छी पसंद है। इसकी खासियत है कि यह करीब 30 घंटों तक कूलिंग बनाए रखता है और अंदर रखी हर चीज लंबे समय तक ठंडी व ताजा रहती है। 
  • सिंगल डोर फ्रिज को डीफ्रॉस्ट करते समय पानी लीक होता है और इस वजह से फर्श गीली हो जाती है। हालांकि, इस मॉडल की खासियत है कि सारा पानी नीचे की तरफ दी गई ट्रे में जमा होता है, जिस वजह से सफाई करने का झंझट नहीं रहता। 
  • इसकी 16.6 लीटर क्षमता वाली इस वेजिटेबल बास्केट में न सिर्फ ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां स्टोर हो जाती हैं बल्कि उनकी ताजगी भी 25 दिनों तक बनी रहती है। इस वजह से पूरे हफ्ते का स्टॉक इसमें आसानी से रखा जा सकता है।

MRP: ₹24,700 | मौजूदा कीमत: ₹18,490 (21 सितंबर 2026 को) 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- IFB
  • क्षमता- 197 लीटर
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • शेल्फ- 3
  • सालाना ऊर्जा खपत- 113 Kilowatt Hours 

खासियतें

  • सोलर कनेक्ट
  • XL बॉटल बिन
  • चिलर ट्रे

कमी

  • ज्यादा शोर स्तर।

4. Samsung 189 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator (RR21H2G25S8/HL, Silver, Elegant Inox, Single Touch Defrost, 2026 Model)

  • डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी वाला यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर सैमसंग ब्रांड का है, जिसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 171 लीटर और फ्रीजर क्षमता 18 लीटर है।
  • स्टोरेज के लिए इस फ्रिज में 5 डोर रैक्स और 2 शेल्फ दिए गए हैं। इसके सभी शेल्फें मजबूत कांच से बनी हैं जो भारी वजन (175 किलोग्राम तक) संभालने में सक्षम हैं।
  • इसकी वेजिटेबल बास्केट में रखी फल-सब्जियां करीब 15 दिनों तक ताजा बनी रहती हैं।

क्यों चुनें?

  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस Samsung Refrigerator की खासियत है कि डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ यह 36% तक ऊर्जा की बचत करता है। इस वजह से लंबे बिजली बिल की चिंता भी नहीं रहती है, और बिना स्टेबलाइजर के अतिरिक्त खर्च के इसका प्रदर्शन दमदार बना रहता है।
  • इसके डीप डोर बिन में बड़ी बोतलें आसानी से फिट हो जाती हैं, जिस वजह से न सिर्फ ज्यादा मात्रा में पानी स्टोर होता है, बल्कि ये कम समय में ठंडी भी हो जाती हैं।
  • चाहे 2-3 लोगों का छोटा परिवार हो, कपल्स या घर से दूर रहने वाले बैचलर्स, यह फ्रिज हर किसी के लिए अच्छी पसंद है जिसमें पर्याप्त स्टोरेज के साथ सही कूलिंग भी मिलती है।

MRP: ₹23,999 | मौजूदा कीमत: ₹18,490 (16 सितंबर 2026 को) 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • क्षमता- 189 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
  • डोर शेल्फ- 5
  • फ्रीजर क्षमता- 18 लीटर

खासियतें

  • एंटी-बैक्टेरियल गास्केट
  • 2 एग ट्रे
  • LED लैंप

कमी

  • बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 

गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में जानिए योर पिक्स के साथ  

5. LG 224 L, 5 Star, Smart Inverter, Direct Cool Single Door Refrigerator (GLD2356ZAPZ)

  • 2-3 लोगों के परिवार, कपल्स या अकेले रहने वाले लोगों के लिए यह 224 लीटर क्षमता वाला फ्रिज सही पसंद है जिसमें डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी दी गई है। 
  • इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 197 लीटर और फ्रीजर क्षमता 27 लीटर है। मॉइस्ट एंड फ्रेश टेक्नोलॉजी की वजह से इसमें रखी फल-सब्जियां लंबे समय तक ताजा रहती हैं। 
  • इसके दरवाजे में लगे लॉक की मदद से न सिर्फ खाने को सुरक्षित रखा जा सकता है, बल्कि इसके साथ बच्चों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

क्यों चुनें?

  • यह LG Refrigerator इन्वर्टर से कनेक्ट होकर काम तो करता ही है, साथ में ऊर्जा कुशल होने की वजह से इन्वर्टर की बैटरी की भी ज्यादा खपत नहीं होती है और बिना रुकावट कूलिंग जारी रहती है।
  • जर्म रेजिस्टेंट गास्केट किटाणुओं को अंदर प्रवेश करने से रोकती है, ताकि खाना सुरक्षित रहने के साथ-साथ स्वच्छता भी पूरी तरह से बनी रहे।
  • वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह फ्रिज आसानी से संभाल लेता है और बिना स्टेबलाइजर के भी इसके प्रदर्शन व ऊर्जा कुशलता में किसी तरह की कमी नहीं आती है।

MRP: ₹31,090 | मौजूदा कीमत: ₹22,999 (21 सितंबर 2026 को) 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 244 लीटर
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • शेल्फ- 3
  • फ्रीजर क्षमता- 27 लीटर

खासियतें

  • बेस स्टैंड ड्रॉर
  • इन्वर्टर कनेक्टिविटी
  • स्टेबलाइजर फ्री संचालन

कमी

  • ज्यादा शोर स्तर। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले फ्रिज भारतीय घरों के लिए क्यों अच्छे होते हैं?
    इस तरह के फ्रिज भारतीय घरों के लिए बेहतरीन हैं क्योंकि ये काफी ऊर्जा कुशल होते हैं। कम बिजली की खपत करते हैं, जिससे लंबे बिल की चिंता नहीं करनी होती है और लंबे समय तक पैसों की बचत कराते हैं।
  • किन ब्रांड के पास अच्छी क्वालिटी वाले विकल्प देखने को मिलते हैं?
    हायर, LG, सैमसंग, गोदरेज और IFB जैसे ब्रांड के पास भारत में बढ़िया क्वालिटी वाले 5 स्टार एनर्जी रेटिंग से लैस सिंगल डोर फ्रिज मिल जाते हैं। ये कंपनियां करीब 180 लीटर से लेकर 250 लीटर तक क्षमता वाले मॉडल पेश करती हैं।
  • ये किस बजट रेंज में आते हैं?
    किसी भी फ्रिज की कीमत ब्रांड, मॉडल, क्षमता और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। आमतौर पर ये करीब ₹15,000-₹25,000 तक की रेंज में आसानी से मिल जाते हैं।
  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला फ्रिज कितने साल तक चलता है?
    एक अच्छी क्वालिटी वाला 5 स्टार फ्रिज आमतौर पर 10 से 15 साल तक चल सकता है, हालांकि उसका उचित रखरखाव किया जाना जरूरी है। इन्वर्टर कंप्रेसर वाले मॉडल की लाइफ ज्यादा होती है।
  • एक सही मॉडल का चयन किस हिसाब से करना चाहिए?
    5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला फ्रिज चुनते समय क्षमता, कंप्रेसर की क्वालिटी और कूलिंग टेक्नोलॉजी का ध्यान रखना चाहिए। इसी के साथ यह देख लेना चाहिए कि उसपर कितनी वॉरंटी मिल रही है और जिस कंपनी के मॉडल का चयन करने वाले हैं उसकी सर्विस आपके शहर में कैसी है।

Loading...

Loading...