मॉड्यूलर किचन के लिए ₹80,000 से कम के ये 5 साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर, बजट में देंगे बेस्ट सुविधाएं!

आधुनिक रसोईघरों में साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर न सिर्फ ज्यादा सामान रखने के लिहाज से अच्छे होते हैं, बल्कि देखने में भी अच्छे लगते हैं। इनमें अधिक मात्रा में ताजे व जमे हुए दोनों तरह के खाद्य पदार्थ आसानी से रखे जा सकते हैं, और तेज कूलिंग तथा ऊर्जा कुशल संचालन इन्हें काफी भरोसेमंद बनाते हैं। ऐसे में अगर आपका फ्रिज लेने का बजट ₹80,000 तक है, और आपको आधुनिक डिजाइन वाली किचन के लिए विकल्प चाहिए तो भारत में बढ़िया माने जाने वाले ऑप्शन को नीचे देख सकते हैं।

आधुनिक रसोईघरों के लिए ₹80,000 से कम वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर
आधुनिक रसोईघरों के लिए ₹80,000 से कम वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर

भारत में ₹80,000 से कम के बजट मेंआधुनिक रसोईघरों के लिए काफी अच्छे साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर मिल जाते हैं जो कूलिंग, ऊर्जा कुशलता, बढ़िया स्टोरेज और आधुनिक डिजाइन का सही संतुलन बनाते हैं। ये करीब 500 लीटर से लेकर 700 लीटर तक की क्षमता वाले होते हैं जिस वजह से बड़े परिवारों में भी जगह की कमी नहीं होती है। इन्वर्टर कंप्रेसर की वजह से ये बिजली की बचत करते हैं और साथ ही इनका संचालन बिना स्टेबलाइजर के भी लगातार बना रहता है। भारत में भरोसेमंद माने जाने वाले विकल्पों की बात करें तो इस लिस्ट में हायर, LG, सैमसंग, वोल्टास बेको और Godrej जैसे ब्रांड्स के साइड-बाय-साइड Refrigerator आ जाते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 540 L 3 Star Frost Free Inverter Side by Side Refrigerator (HRS-615LB)

    • एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 540 लीटर क्षमता का है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है।
    • स्टोरेज के लिए इस Haier फ्रिज में 3 कंपार्टमेंट, 4 और 5 शेल्फ तथा 4 डोर रैक मौजूद हैं। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच के बने हैं।
    • 110v-300v तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकते हैं।

    किचन के लिए भरोसेमंद क्यों है?

    • इस साइड-बाय-साइड रेफ्रजरेटर की खास डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी 21 दिनों तक की ताजगी बनाए रखती है। इस वजह से न सिर्फ ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां स्टोर करने की सुविधा मिलती है, बल्कि आसानी से पूरे हफ्ते के खाने की तैयारी पहले से करके रखी जा सकती है।
    • चाहे शेल्फ पर रखा बचा हुआ खाना हो, डोर रैक में रखीं कोल्ड ड्रिंक की बोतलें या डेयरी प्रोडक्ट, इसमें हर चीज के लिए सही तापमान मिलता है जिसकी वजह से वे न सिर्फ जल्दी ठंडे होते हैं बल्कि ताजे भी रहते हैं। 
    • बड़ा आइस मेकर होने की वजह से ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाने की सुविधा मिलती है और वह कम समय में तैयार भी हो जाती है। इसके अलावा अलग से आइस ट्रे भी रखने की जरूरत नहीं होती, और फ्रीजर में अन्य चीजों के लिए जगह मिल जाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 540 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • कलर- ब्लैक
    • शेल्फ- 9

    खासियतें

    • ड्यूअल फ्रेश ड्रॉर
    • सराउंड कूलिंग
    • इंटर्नल MI-COM डिस्प्ले

    कमी

    • ज्यादा शोर स्तर। 
    01
  • LG 655 L, 3 Star, Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator (GL-B257HWBY)

    • इस साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की क्षमता 655 लीटर है और यह स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस है जो ऊर्जा की बचत करने का काम करता है।
    • 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल बायो शील्ड गास्केट के साथ आता है, जिस वजह से इसमें कीटाणु प्रवेश नहीं कर पाते हैं।
    • स्टोरेज के लिए इसमें 2 कंपार्टमेंट, 8 शेल्फ और 8 डोर रैक्स मौजूद हैं। इसमें बड़े साइज की वेजिटेबल बास्केट भी दी गई है।

    किचन के लिए भरोसेमंद क्यों है?

    • यह फ्रिज कई सारे सेंसर से लैस है जो बदलते मौसम और अंदर रखी चीजों के हिसाब से कूलिंग को ऑटोमैटिक तरीके से सेट करने का काम करता है, जिससे लंबे समय तक ताजगी बनी रहती है। इस सुविधा की वजह से बार-बार सेटिंग्स बदलने की जरूरत कम हो जाती है।
    • इस LG Fridge का डिओड्राइजर, चाहे अंदर जो भी सामान रखा गया हो, दुर्गंध को जमा होने से रोकता है, ताकि ताजगी और हाइजीन दोनों बनी रहें।
    • इस रेफ्रिजरेटर में ज्यादा स्टोरेज क्षमता तो मिलती ही है, साथ ही इसके सभी शेल्फों को आसानी से अपनी आवश्यकतानुसार सेट किया जा सकता है। अगर बड़े डिब्बे या बर्तन रखने हों तो किसी शेल्फ को हटाया जा सकता है और मजबूत होने के कारण ये भारी वजन से भी आसानी से नहीं टूटते।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • शेल्फ- 7
    • फ्रीजर क्षमता- 239 लीटर

    खासियतें

    • डोर अलार्म
    • स्मार्ट डायग्नोसिस
    • फ्रेश जोन

    कमी

    • बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 


    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी।  

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free Side By Side Refrigerator with WiFi (RS76CG8003S9HL)

    • यह रेफ्रिजरेटर 100v-300v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा रह सकता है। 
    • 653 लीटर स्टोरेज क्षमता और 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस Samsung Refrigerator में नॉर्मल, सीज़नल, वेकेशन, एक्स्ट्रा फ्रिज और होम अलोन जैसे कन्वर्टेबल मोड मौजूद हैं। 
    • इसका एडवांस इंसुलेशन तापमान को कम-ज्यादा होने से रोकता है और बाहर के बदलते मौसम के बावजूद इसमें बिना रुकावट कूलिंग होती रहती है।

    किचन के लिए भरोसेमंद क्यों है?

    • वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस स्मार्ट साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की सारी सेटिंग्स को आसानी से फोन से ही नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे बार-बार दरवाजा खोलने का झंझट नहीं होता है और घर पर न होते हुए भी इसके संचालन पर नजर रखी जा सकती है।
    • AI टेक्नोलॉजी वाला यह सैमसंग रेफ्रिजरेटर न सिर्फ सही तरह से कूलिंग करता है, बल्कि ऊर्जा की भी बचत करता है। अगर कभी ऊर्जा की ज्यादा खपत होती है तो यह तुरंत सूचित करता है, जिससे खपत को नियंत्रित किया जा सके। यह सुविधा बिजली बिल को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
    • त्योहारों का सीजन आ चुका है और कई बार ऐसा होता है कि फ्रिज वाले हिस्से में जगह कम पड़ जाती है। ऐसे में इसके फ्रीजर को कन्वर्ट करके आसानी से ताज़ा खाना, फल-सब्जियां और डेयरी उत्पाद रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 635 लीटर
    • शेल्फ- 4
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • सालाना ऊर्जा खपत- 547 Kilowatt Hours 

    खासियतें

    • स्मार्ट LED डिस्प्ले
    • पावर कूल/फ्रीज
    • डीप डोर गार्ड

    कमी

    • बॉडी में डेंट लग सकते हैं। 
    03
  • Godrej 600L 3 Star Frost Free Inverter Side By Side Refrigerator (2025 Model, RS EONVELVET 600C)

    • प्रीमियम डिज़ाइन वाले इस साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की क्षमता 300 लीटर है, 5 या उससे ज़्यादा लोगों के परिवार के लिए डिज़ाइन किया गया है।
    • 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह फ्रिज एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर का इस्तेमाल करके सही कूलिंग प्रदान करता है और ऊर्जा की भी बचत करता है।
    • इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच के बने हुए हैं, जो भारी बर्तनों का वजन भी आसानी से झेल सकते हैं। इसकी फ्रीजर क्षमता 213 लीटर है।

    किचन के लिए भरोसेमंद क्यों है?

    • इस रेफ्रिजरेटर में एक स्मार्ट कन्वर्टेबल जोन मौजूद है जिसके तापमान को जरूरत के हिसाब से सेट करके कोई भी चीज रखी जा सकती है। यह सुविधा फ्रिज व फ्रीजर दोनों ही हिस्सों में जगह कम पड़ने पर काफी काम आती है और इसमें फल-सब्जियां, दूध, मीट, आइसक्रीम व अन्य खाद्य पदार्थ लंबे समय तक ताजा बने रहते हैं। 
    • Godrej का यह रेफ्रिजरेटर एआई तकनीक की मदद से अंदर रखे सामान, इस्तेमाल और बाहर के मौसम को समझते हुए कूलिंग को सेट करता है जिससे हर चीज ताजा बनी रहती है। यह सुविधा न सिर्फ चीजों को लंबे समय तक खराब होने से बचाती है, बल्कि बार-बार सेटिंग्स बदलने की भी जरूरत को कम करती है। 
    • कंट्रोल पैनल बाहर की तरफ होने की वजह से तापमान को कम-ज्यादा करने या कन्वर्टेबल मोड सेट करने के लिए बार-बार फ्रिज खोलना नहीं पड़ता। इसका सीधा असर ताजगी और कूलिंग पर पड़ता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 600 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • फ्रीजर क्षमता- 213 लीटर
    • पैटर्न- सॉलिड

    खासियतें

    • ग्लास डोर डिजाइन
    • फूड लोड ट्रैकिंग
    • एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी 

    कमी

    • ज्यादा शोर स्तर। 
    04
  • Voltas Beko, A Tata Product, 522 L Frost Free, Side by Side Refrigerator R4D522/FPV3N0RXID)

    • फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी वाला यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर Voltas Beko ब्रांड का है जिसके फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमती है और बिना रुकावट ऊर्जा-कुशलता से कूलिंग होती रहती है।
    • 522 लीटर क्षमता वाला यह फ्रिज 2 कंपार्टमेंट, 6 ड्रॉर और 8 शेल्फ से लैस है। अलग-अलग चीजों को स्टोर करने के लिहाज से इसमें 5 कूलिंग मोड्स भी दिए गए हैं।
    • एंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसके अंदर कीटाणु प्रवेश नहीं कर पाते हैं और इस वजह से स्वच्छता बनी रहती है।

    किचन के लिए भरोसेमंद क्यों है?

    • सराउंड एयर कूलिंग सिस्टम वाले इस प्रीमियम रेफ्रिजरेट की खासियत है कि इसमें एक हिस्सा अधिक ठंडा होने या दूसरे हिस्से में चीजें खराब होने जैसी समस्या नहीं आती है। शेल्फ से लेकर वेजिटेबल बास्केट तक, हर कंपार्टमेंट सही तरह से ठंडा होता है और चीजें ताजी बनी रहती हैं। 
    • फ्रीजर वाला हिस्सा नीचे होने की वजह से, अक्सर इस्तेमाल होने वाले ताजा खान रखने वाले कंपार्टमेंट तक आसान पहुंच मिलती है और इसके चलते झुकने की समस्या भी कम हो जाती है। 
    • अगर कभी इस रेफ्रिजरेटर के शेल्फ पर कोई चीज गिर भी जाती है, तो वह बाहर नहीं फैलती और न ही कोई दाग छोड़ती है। किसी भी कपड़े से पोंछने पर सारी गंदगी साफ हो जाती है और फ्रिज की सफाई बनी रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Voltas Beko
    • क्षमता- 522 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डोर- 4
    • फ्रीजर क्षमता- 175 लीटर

    खासियतें

    • प्रो स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
    • हार्वेस्ट फ्रेश
    • स्मार्ट सेंसर टेक्नोलॉजी

    कमी

    • कमजोर कंपनी सर्विस। 
    05

जानें इन सभी रेफ्रिजरेटर में मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं

Haier, सैमसंग, एलजी, गोदरेज और Voltas Beko के ये 5 साइड-बाय-साइड Refrigerators आपकी आधुनिक रसोईघर के लिए सही पसंद हो सकते हैं। इनमें मिलने वाली प्रमुख सुविधाओं को आसानी से समझने के लिए इस तालिका पर एक नजर डालिए।

मॉडल

सालाना ऊर्जा खपत

सुविधाएं

Haier 540 L 3 Star Frost Free Inverter Side by Side Refrigerator (HRS-615LB)

528 Kilowatt Hours

  • 360 डिग्री कूलिंग
  • डिओ फ्रेश
  • ड्यूअल फ्रेश ड्रॉर

LG 655 L, 3 Star, Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator (GL-B257HWBY)

539 Kilowatt Hours

  • मल्टी एयरफ्लो
  • एक्सप्रेस फ्रीज
  • फ्रेश जोन

Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Side By Side Refrigerator with WiFi (RS76CG8003S9HL)

547 Kilowatt Hours

  • ट्विन कूलिंग प्लस
  • पावर कूल/फ्रीज
  • 5-इन-1 कन्वर्टेबल

Godrej 600L 3 Star Frost Free Inverter (RS EONVELVET 600C RIT BK GL)

449 Kilowatt Hours

  • AI टेक्नोलॉजी
  • स्मार्ट कन्वर्टेबल जोन
  • 3 इंटेलिजेंट मोड

Voltas Beko, 522 L Side by Side Refrigerator (R4D522/FPV3N0RXID)

180 Watts 

  • हार्वेस्ट फ्रेश 
  • स्मार्ट सेंसर
  • एयर कूलिंग

नोट: यहां बताए गए इन 5 साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की MRP ₹80,000 से ज्यादा है जो लेख लिखने के दौरान कम थी। इनकी कीमत पूरी तरह से अमेजन परिवर्तन के अधीन है और इसके कम-ज्यादा होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। पाठकों से अनुरोध है कि अमेजन पर कीमत जांच लेने के बाद ही प्रोडक्ट का चयन करें। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ₹80,000 में अच्छा साइड-बाय-साइड फ्रिज मिल सकता है?
    हां ₹80,000 के बजट में Samsung, एलजी, हायर, वोल्टास बेको और गोदरेज जैसे विश्वसनीय ब्रांडों के कई बेहतरीन साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर मिल सकते हैं, जिनमें इन्वर्टर कंप्रेसर, कन्वर्टेबल मोड और फास्ट कूलिंग जैसी सुविधाएं मलती हैं।
  • साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की बिजली की खपत कितनी होती है?
    इनकी बिजली की खपत मॉडल, क्षमता और एनर्जी स्टार रेटिंग पर निर्भर करती है। 3 स्टार या उससे ज्यादा रेटिंग वाले इन्वर्टर कंप्रेसर मॉडल आमतौर पर अधिक ऊर्जा कुशल होते हैं और कम बिजली की खपत करते हैं।
  • साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?
    मॉड्यूलर किचन के लिए साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर चुनते समय उसकी क्षमता, एनर्जी स्टार रेटिंग कंप्रेसर का प्रकार, कूलिंग टेक्नोलॉजी और शेल्फ की संख्या पर ध्यान देना जरूरी है। इसके अलावा, यह सुनिश्चित करें कि रेफ्रिजरेटर इतना बड़ा होना चाहिए कि मॉड्यूलर किचन में आसानी से फिट हो जाए।
  • इनकी औसत लाइफ कितनी होती है?
    उचित रखरखाव और उपयोग के साथ, एक अच्छी क्वालटी वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की औसत लाइफ 10 से 15 साल तक हो सकती है। नियमित सफाई और सर्विसिंग इसके जीवनकाल को बढ़ाने में मदद करती हैं।
  • मॉड्यूलर किचन में साइड-बाय-साइड फ्रिज का सही तरह से रखरखाव कैसे करना चाहिए?
    एयरफ्लो के लिए फ्रिज के चारों ओर पर्याप्त जगह छोड़ें। नियमित रूप से कंडेनसर कॉइल्स को साफ करें, दरवाजे की सील की जांच करें और तापमान सेटिंग्स को सेट करें। ये छोटे-छोटे कदम आपके रेफ्रिजरेटर को लंबे समय तक कुशलतापूर्वक काम करने में मदद करेंगे।

Loading...

Loading...