कठोर पानी आपकी वॉशिंग मशीन को कैसे बना रहा है धीमा? 5 बातें जो आपको जाननी चाहिए
हार्ड वॉटर की वजह से वॉशिंग मशीन की लाइफ कम हो जाती है और डिटर्जेंट भी अच्छी तरह से काम नहीं करता है। खराब क्वालिटी का पानी कपड़ों के रंग व चमक को भी खराब करता है और वे बहुत जल्दी पुराने लगने लगते हैं। हालांकि, आजकल कई कंपनियोंकी वॉशिंग मशीन में हार्ड वॉटर के साथ भी कपड़ों को अच्छी तरह से धोने की सुविधा मिलती है जिनका प्रदर्शन लगातार सही स्तर पर बना रहता है। इस खासियत के साथ भारत के बाजार में बॉश, आईएफबी, सैमसंग और व्हर्लपूल जैसे ब्रांड अपने विकल्प पेश करते हैं।
क्या हार्ड वॉटर खराब कर रहा है आपकी वॉशिंग मशीन का प्रदर्शन?
जी हां, हार्ड वॉटर की समस्या आजकल कई शहरों में आम हो चुकी है और इसका असर वॉशिंग मशीन पर भी पड़ता है। इस तरह के पानी में कपड़ों को धोने से उनके साथ-साथ मशीन की क्वालिटी भी खराब होती है और इन 5 समस्याओं का सामना करना पड़ता है:
डिटर्जेंट अच्छी तरह से काम नहीं करता: कठोर पानी में डिटर्जेंट अच्छी तरह से घुलता नहीं है और इस वजह से सही धुलाई नहीं हो पाती है। जिसके चलते कण कई बार कपड़ों पर ही जमा रह जाते हैं और डिटर्जेंट की खपत भी बढ़ जाती है।
बार-बार सर्विसिंग की जरूरत पड़ती है: हार्ड पानी की वजह से मोटर और पुर्जों पर कई तरह की गंदगी आसानी से जमा हो जाती है जो टब क्लीन साइकिल से भी पूरी तरह से साफ नहीं होती है। ऐसे में मैकेनिक को बुलाकर सर्विसिंग कराने की जरूरत होती है, जिसका अतिरिक्त खर्च आता है।
कपड़े अच्छी तरह से साफ नहीं होते हैं: खराब क्वालिटी का पानी कपड़ों को भी अच्छी तरह से साफ नहीं करता है और साथ ही उनके रंग व चमक को भी फीका कर देता है। इस वजह से नए कपड़े भी 2-3 धुलाई के बाद पुराने लगने लगते हैं और नाज़ुक कपड़ों को तो इसकी वजह से काफी नुकसान होता है।
पुर्जे व मोटर जल्दी खराब होते हैं: यह पानी वॉशिंग मशीन की मोटर व पुर्जों पर स्केल का जमाव करता है जिसकी वजह से उनमें आसानी से खराबी आ जाती है और उन्हें समय से पहले बदलने की जरूरत पड़ती है और इसमें कई बार ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं।
मशीन की लाइफ कम हो जाती है: बार-बार सर्विसिंग कराने और पुर्जों को बदलने की वजह से वॉशिंग मशीन की लाइफ पर सीधा असर पड़ता है और उसे समय से पहले बदलने की जरूरत पड़ जाती है।
हालांकि, IFB, बॉश, Samsungऔर व्हर्लपूल जैसे अन्य ब्रांड अपनी वॉशिंग मशीन को इस तरह से डिज़ाइन करते हैं कि उनमें हार्ड पानी में भी कपड़ों को काफी अच्छी तरह से धोने की सुविधा मिल जाए। इनकी खास टेक्नोलॉजी कठोर पानी को ट्रीट करके उसे वॉशिंग मशीन के लिए पूरी तरह से सुरक्षित बनाती है और कपड़ों, मोटर और पुर्जों पर असर नहीं पड़ता है।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
IFB 6 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, Fully Automatic Front Load Washing Machine
6 किलोग्राम क्षमता वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन IFB ब्रांड की है जिसमें कठोर पानी को ट्रीट करने के लिए एक्वा एनर्जी सुविधा दी गई है।
इसकी मोटर की गति 1000 RPM है और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल 40% तक ऊर्जा और 50% तक पानी की बचत करता है।
डीप क्लीन टेक्नोलॉजी के साथ यह वॉशिंग मशीन कपड़ों की उम्र को 30% तक बढ़ाती है और उनकी चमक बनी रहती है।
क्यों रहेगी सही पसंद?
यह IFB वॉशिंग मशीन स्टीम का इस्तेमाल करके कपड़ों पर जमा बैक्टीरिया व कीटाणुओं को अच्छी तरह से हटाती है, जिससे वे पूरी तरह से हाइजीनिक बनते हैं।
इसका खास डिजाइन वाला ड्रम भी कपड़ों की क्वालिटी का ख्याल रखता है, जिससे धुलाई के दौरान उनके फटने की चिंता नहीं रहती है और नाजुक कपड़े भी इसमें अच्छी तरह से साफ होते हैं।
यह वॉशिंग मशीन हर 40 साइकिल के बाद आपको टब क्लीन साइकिल का इस्तेमाल करने की सलाह देती है, ताकि पूरी सफाई बनी रहे और मशीन में बदबू और गंदगी जमा होने की समस्या न आए।
स्पेसिफिकेशन्स
क्षमता- 6 किलोग्राम
ब्रांड- IFB
वोल्टेज- 220 Volts
कंट्रोल- पुश बटन
मोटर स्पीड- 1000 RPM
अन्य सुविधाएं
BLDC मोटर
AI पावर्ड
9 स्वर्ल टेक्नोलॉजी
सेल्फ डायग्नॉसिस
कमी
कंपन स्तर ज्यादा है।
किनके लिए होगी सही?
यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 2-3 लोगों के परिवार और कपल्स के लिए काफी अच्छी रहेगी।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
01
Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine
इस वॉशिंग मशीन में कॉटन, सिंथेटिक्स, मिक्स और डेलिकेट समेत 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं और इसकी मोटर स्पीड 1400 RPM है।
यह Bosch फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मल्टीपल वॉटर प्रोटेक्शन सुविधा के साथ कपड़ों को हार्ड क्वालिटी के पानी में भी अच्छी तरह से धोती है।
एंटी बैक्टेरिया स्टीम सुविधा के साथ कपड़ों पर जमा कीटाणु 99.9% तक नष्ट हो जाते हैं और वे साफ-सुथरे और हाइजीनिक भी बनते हैं।
क्यों रहेगी सही पसंद?
पानी के कम प्रेशर के बावजूद इसका प्रदर्शन कमजोर नहीं होता है और यह टब को कम समय में भरती है। ऊंची इमरातों में रहने वाले लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में धुले कपड़ों पर ज्यादा सिलवटें नहीं पड़ती हैं जिसके चलते उन्हें प्रेस करने में परेशानी नहीं होती है।
शर्ट को साफ करने के लिए इसमें अलग से एक खास वॉश प्रोग्राम दिया गया है जिस वजह से कॉलर और स्लीव्स को हाथ से घिसने की जरूरत नहीं होती और सारी गंदगी आसानी से साफ हो जाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Bosch
क्षमता- 9 किलोग्राम
एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
वोल्टेज- 240 Volts
शोर स्तर- 54db
खासियतें
चाइल्ड लॉक
बिल्ट-इन हीटर
टेंप्रेचर सिलेक्शन
कमी
ज्यादा कंपन।
किनके लिए होगी सही?
अगर आपके परिवार में 4-5 लोग हैं तो इसमें सारे कपड़ों को एक साथ धो सकते हैं और साथ ही यह उन छोटे परिवार के लिए भी अच्छा रहेगा जो 3-4 दिनों के कपड़ों को साथ में धोते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
इस फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन में हार्ड वॉटर में भी कपड़े अच्छी तरह से साफ होते हैं और इसकी क्वालिटी और मोटर पर भी कोई असर नहीं पड़ता है।
7 किलोग्राम क्षमता वाली इस वॉशिंग मशीन की एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है और यह 0.0083 KWh/किलोग्राम/साइकिल ऊर्जा की खपत करती है।
इसमें तरह-तरह के कपड़ों को धोने के लिए बेडिंग, डेलिकेट्स, ईको टब क्लीन और जींस समेत 6 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं।
क्यों रहेगी सही पसंद?
यह एक ऊर्जा कुशल वॉशिंग मशीन है जो बिजली व पानी की बचत करते हुए कपड़ों को चमकाती है और उनकी क्वालिटी का भी पूरा ख्याल रखती है। इसमें नाजुक कपड़ों को भी बेफिक्र होकर धो सकते हैं और साथ ही यह पर्दे, कंबल और चादरों को भी चमकाती है।
इसका मैजिक फिल्टर धागों, मैल और अन्य तरह की लिंट को अच्छी तरह से जमा करता है जिसके चलते वे कपड़ों पर चिपके नहीं रहते हैं और बेदाग धुलाई मिलती है।
यह Samsung Washing Machine पानी में डिटर्जेंट को अच्छी तरह से घोलती है ताकि कपड़े अच्छी तरह से साफ हो जाएं और बाद में उन्हें पूरी तरह से चमकाने के लिए बिल्कुल वैसे ही खंगालती है जैसा हम हाथ से धोते समय करते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 54D x 56.8W x 98.8H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 7 किलोग्राम
कंट्रोल- टच
वोल्टेज- 220 Volts
खासियतें
बबल स्टॉर्म
डिजिटल इन्वर्टर
चाइल्ड लॉक
कमी
वॉश टाइम ज्यादा है।
किनके लिए होगी सही?
यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन 4-5 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद है जिन्हें सामान्य टेक्नोलॉजी वाले मॉडल की तलाश है और जिनकी प्राथमिकता ऊर्जा कुशलता है।
03
IFB 7 Kg 5 Star with Deep Clean Technology, AI Powered, Fully Automatic Top Load Washing Machine
7 किलोग्राम क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है और इसकी मोटर स्पीड 720 RPM है।
इस IFB वॉशिंग मशीन का ड्रम स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है जो लंबे समय तक टिकाऊ रहता है और साथ ही कपड़ों की क्वालिटी का भी पूरा ख्याल रखता है।
इसके 8+1 वॉश प्रोग्राम में मिक्स डेली, कॉटन, एक्सप्रेस 30 और टब क्लीन समेत अन्य शामिल हैं।
क्यों रहेगी सही पसंद?
यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन हार्ड क्वालिटी के पानी में दमदार प्रदर्शन सुनिश्चित करती है। इसकी वजह से मशीन में खराबी आने या कपड़ों के रंग व चमक खराब होने की चिंता नहीं रहती है।
यह कपड़ों पर लगे हर तरह के जिद्दी दाग-धब्बों को पूरी तरह से हटाती है और उन्हें हाथ से धोने की मेहनत नहीं करनी पड़ती।कम पानी के प्रेशर में भी यह अच्छी तरह से काम करती है और टब कम समय में भरता है। इस वजह से न सिर्फ समय बचता है बल्कि ऊर्जा की भी बर्बादी नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
क्षमता- 7 किलोग्राम
ब्रांड- IFB
वोल्टेज- 220 Volts
मोटर स्पीड- 720 RPM
कंट्रोल- पुश बटन
खासियतें
AI पावर्ड
360 डिग्री रोटेशन
ज़ंगरोधी ड्रम
कमी
पानी के रिसाव की समस्या।
किनके लिए होगी सही?
3-4 लोगों के परिवार या एक फ्लैट में साथ रह रहे 2-3 बैचलर्स के लिए यह मॉडल भरोसेमंद रहेगा।
ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख
04
Whirlpool 8 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
इस फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन में हार्ड वॉटर वॉश की सुविधा दी गई है जिसके साथ दमदार धुलाई सुनिश्चित होती है।
जिरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी पानी के कम प्रेशर में भी टब को कम समय में भरने का काम करती है।
इसमें कुल 12 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं जो तरह-तरह के कपड़ों को अच्छी तरह से धोने-सुखाने में मदद करते हैं।
क्यों रहेगी सही पसंद?
इसकी तेज़ स्पीड वाली मोटर कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाती है जिस वजह से उनमें नमी नहीं जमी रहती है। इस व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन में कॉटन के हल्के कपड़े तो पूरी तरह से ही सूख जाते हैं और उन्हें ज़्यादा देर तक धूप में नहीं सुखाना होता है।
इसमें लगा सेंसर पानी की खराब गुणवत्ता और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को खुद से ही समझ लेता है ताकि सही धुलाई सुनिश्चित हो और मशीन का जीवनकाल भी लंबा बना रहे।
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन के टब में अगली धुलाई के लिए पानी स्टोर करने की भी सुविधा मिलती है और जिन घरों में पानी की दिक्कत होती है, उनके लिए यह सुविधा काफी काम की होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Whirlpool
क्षमता- 8 किलोग्राम
वोल्टेज- 230 Volts
मोटर स्पीड- 740 RPM
कंट्रोल- पुश बटन
खासियतें
मैजिक लिंट फिल्टर
ऑटो टब क्लीन
ड्राय टैप सेंसिंग
कमी
शोर स्तर ज्यादा है।
किनके लिए होगी सही?
8 किलोग्राम क्षमता वाली 3-4 लोगों के परिवार के लिए उपयोगी होगी जिन्हें आसान कंट्रोल वाले मॉडल की तलाश है।
05
जानें इन सभी वॉशिंग मशीन के बीच के अंतर को
अपनी, पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से इन वॉशिंग मशीन में से किसी का भी चयन किया जा सकता है। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।
ब्रांड व मॉडल
वॉश प्रोग्राम व मोटर स्पीड
मुख्य सुविधाएं
IFB 6 Kg 5 Star, Fully Automatic Front Load Washing Machine (DIVA GXN 6010 CMS)
11 वॉश प्रोग्राम और 1000 RPM मोटर
डीप क्लीन टेक्नोलॉजी
एक्वा एनर्जी
AI पावर्ड
क्रैडल वॉश
Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WAJ2826CIN)
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
क्या हार्ड वॉटर की वजह से वॉशिंग मशीन की क्वालिटी खराब होती है?
इस तरह के पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम समय के साथ मशीन के अंदरूनी हिस्सों पर जमा हो जाते हैं, जिसे लाइमस्केल कहते हैं। यह जमाव न केवल हीटिंग एलिमेंट, पाइप और ड्रम को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि मशीन की कार्यक्षमता को भी कम करता है।
इस तरह के पानी की वजह से मशीन की लाइफ कैसे कम होती है?
लाइमस्केल का जमाव मशीन के महत्वपूर्ण हिस्सों जैसे पंप, वाल्व और हीटिंग एलिमेंट पर अतिरिक्त दबाव डालता है। जिससे उनमें जल्दी खराबी आती है और मशीन की लाइफ कम हो जाती है।
क्या हार्ड वॉटर मशीन में धुलने वाले कपड़ों को भी खराब करता है?
हार्ड वॉटर के कारण कपड़े धोने के बाद कड़े और खुरदुरे महसूस हो सकते हैं। सफेद कपड़े पीले पड़ सकते हैं और रंगीन कपड़ों की चमक फीकी पड़ सकती है। इसके अलावा, डिटर्जेंट ठीक से घुल न पाने के कारण कपड़ों पर कण भी जमा रह सकते हैं, जिससे एलर्जी या त्वचा में जलन हो सकती है।
क्या हार्ड वॉटर को ट्रीट करने वाली वॉशिंग मशीन भारत में मिलती है?
हां, भारत में IFB, बॉश, सैमसंग और व्हर्लपूल जैसे ब्राडं की वॉशिंग मशीन में हार्ड क्वालिटी के पानी में भी कपड़ों को धोने की सुविधा मिलती है और उनकी क्वालिटी आसानी से खराब नहीं होती है।
इस तरह की वॉशिंग मशीन का चयन करने से पहले किन बातों को ध्यान रखना चाहिए?
इसके लिए यह देख लें कि मशीन हार्ड वॉटर फ्रेंडली हैं या नहीं, बाकि सामान्य सुविधाएं जैसे कि क्षमता, टेक्नोलॉजी, ऊर्जा कुशलता और अलग-अलग वॉश प्रोग्राम पर ध्यान दें।