एक अच्छी क्वालिटी की वॉशिंग मशीन हर घर के लिए जरूरी बन चुकी है और जब बात आती है मध्यम साइज के परिवार (4-5 लोगों) के लिए सही क्षमता वाले मॉडल का चयन करने की तो 8 किलोग्राम टॉप लोड विकल्प सही रहते हैं। इनमें तरह-तरह के कपड़ों को धोने के लिए अलग-अलग वॉश प्रोग्राम मौजूद होते हैं जो हर कपड़े को आसानी से धोने-सुखाने का काम करते हैं।इस क्षमता वाली वॉशिंग मशीन के लिए भारत में हायर, Samsung, व्हर्लपूल, LG और आईएफबी जैसे ब्रांड काफी पसंद किए जाते हैं। इनमें मिलने वाली इन्वर्टर टेक्नोलॉजी ऊर्जा व पानी की खपत को भी कम करती है। इनमें कपड़े डालने या निकालते समय झुकने की भी जरूरत नहीं होती है जिस वजह से बुजुर्ग भी इन्हें आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
8 किलोग्राम की टॉप लोड Washing Machine कपड़ों की धुलाई के काम को बनाएंगी आसान!
4-5 लोगों के परिवार के लिए 8 किलोग्राम क्षमता वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन काफी अच्छी पसंद मानी जाती है जो बिजली बचत के साथ काम करते हुए कपड़ों को बेदाग बनाती है। इनमें तरह-तरह के वॉश प्रोग्राम, तेज स्पीड वाली मोटर और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं होती हैं जो प्रदर्शन को भरोसेमंद बनाती हैं।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 8 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (HWM80-310BK)
8 किलोग्राम क्षमता वाली इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन की एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें कपड़ों को धोने के लिए वॉश, रिंज, स्पिन, और टब ड्राय समेत कुल 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इस Haier वॉशिंग मशीन की 780 RPM की मोटर सामान्य लोड को करीब 40 मिनट तक के समय में धोने-सुखाने का काम करती है।
क्यों है एक भरोसेमंद पसंद?
- नियर जीरो प्रेशर सुविधा वाली इस वॉशिंग मशीन का प्रदर्शन पानी के कम दबाव में भी कमजोर नहीं होता है। चाहे नल से कम स्पीड में ही पानी क्यों न आ रहा हो, इसका टब तेजी से भरता है, जिस वजह से समय के साथ-साथ ऊर्जा की भी बचत होती है।
- इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की खासियत है कि कम या हल्के कपड़ों को क्विक वॉश के साथ इसमें सिर्फ 15 मिनट में आसानी से साफ कर सकते हैं, और यह सुविधा जब जल्दी हो तब काफी काम आती है।
- इसका ओशियनस वेव ड्रम कपड़ों की क्वालिटी का पूरा ख्याल रखता है और उन्हें नाजुकता से बेदाग रखता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- वॉश प्रोग्राम- 08
- मोटर स्पीड- 780 RPM
- वोल्टेज- 220 Volts
खासियतें
- मैजिक लिंट फिल्टर
- ऑटो रीस्टार्ट
- अल्ट्रा एयर फ्रेश
कमी
- इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी।
01IFB 8 Kg 5 Star with Deep Clean Fully Automatic Top Load Washing Machine (TL801MG1)
यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन IFB ब्रांड की है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। डीप क्लीन टेक्नोलॉजी के साथ यह हर तरह के कपड़ों पर मौजूद दाग-धब्बों को पूरी तरह से साफ करती है। इसी के साथ लिंट फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले धागों, बटन और मैल को जमा करके उन्हें टब में इकट्ठा होने से रोकता है।
क्यों है एक भरोसेमंद पसंद?
- यह 8 किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन कठोर पानी में भी कपड़ों को अच्छी तरह से धोने में सक्षम है। इसकी एक्वा एनर्जी सुविधा पानी को ट्रीट करके कपड़ों के लिए सुरक्षित बनाती है, जिससे उनकी चमक व रंग खराब नहीं होते।
- इस IFB Washing Machine के टब में कपड़ों को थोड़ी देर के लिए डिटर्जेंट वाले पानी में भिगोया जाता है, जिससे दाग-धब्बे अच्छी तरह से निकल जाते हैं। वहीं, एक्टिव मिक्स सुविधा पानी व डिटर्जेंट को अच्छी तरह से मिलाती है, जिससे शानदार सफाई मिलती है।
- अपने Triadic Pulsator के साथ यह कपड़ों को ऐसे धोती है जैसे उन्हें हाथ से साफ किया गया हो। यह सुविधा कपड़ों की क्वालिटी को खराब किए बिना उन्हें चमकाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
- वोल्टेज- 220 Volts
- कंट्रोल- पुश बटन
खासियतें
- लो वॉटर प्रेशर फिल
- AI पावर्ड
- ऑटो लोड सेंसिंग
कमी
- पानी के रिसाव की समस्या।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में जानिए योर पिक्स के साथ
02LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine (T80VBMB4Z)
टर्बो ड्रम सुविधा से लैस यह 8 किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन रोजाना पहने जाने वाले कपड़ों से लेकर नाजुक कपड़ों तक को अच्छी तरह से साफ करती है और तेज स्पीड वाली मोटर उन्हें पूरी तरह से सुखाती है। यह इन्वर्टर वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशलता के साथ काम करती है, जिससे बिजली का बिल नियंत्रण में रहता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस मॉडल में 08 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
क्यों है एक भरोसेमंद पसंद?
- इस LG वॉशिंग मशीन की खासियत है कि फजी लॉजिक का इस्तेमाल करके यह कपड़ों के वजन के हिसाब से धुलाई को अपने आप सेट करने का काम करती है। इस सुविधा के साथ न सिर्फ बार-बार सेटिंग्स बदलने की ज़रूरत नहीं होती, बल्कि पानी की भी बचत होती है।
- इस ऑटोमेटिक Washing Machine की ऑटो-रीस्टार्ट सुविधा की वजह से बिजली कट के बाद सप्लाई वापस आने पर इसे फिर से स्टार्ट नहीं करना पड़ता है। इसके साथ समय, पानी और बिजली तीनों बचते हैं।
- बटन कंट्रोल वाले इस मॉडल को इस्तेमाल करना भी काफी आसान है और इसे बुजुर्ग या वे लोग भी आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं जिन्हें टेक्नोलॉजी की ज़्यादा जानकारी नहीं होती।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- मोटर स्पीड- 1200 RPM
- शोर स्तर- 54 Decibels
- डिस्प्ले- LED
खासियतें
- स्मार्ट डायग्नोसिस
- ऑटो प्री वॉश
- पानी की कम खपत
कमी
- लंबा वॉश टाइम।
03Samsung Smart Choice 8 kg, 5 star Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80BG4441BGTL, Light Gray)
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन 700 RPM मोटर से लैस है जो कम समय में कपड़ों को अच्छी तरह से धोने-सुखाने का काम करती है। 8 किलोग्राम क्षमता वाली इस Samsung वॉशिंग मशीन में पानी को 5 लेवल पर सेट किया जा सकता है और Eco Bubble टेक्नोलॉजी 73% तक ऊर्जा की बचत के साथ धुलाई करती है।
क्यों है एक भरोसेमंद पसंद?
- बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म से लेकर अपनी ऑफिस की शर्ट तक, हर कपड़े को इसमें बेदाग बना सकते हैं। इसके 08 वॉश प्रोग्राम इस काम को काफी सुविधाजनक बनाते हैं और उन्हें हाथ से घिसने या निचोड़ने की मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
- कई बार ऐसा होता है कि महंगे-से-महंगा डिटर्जेंट भी वॉशिंग मशीन में अच्छी तरह से काम नहीं करता और इस वजह से कपड़े अच्छी तरह से साफ नहीं होते हैं। Fully Automatic वाली इस टॉप लोड Washing Machine की बबल स्टॉर्म सुविधा कम डिटर्जेंट का उपयोग करते हुए उसे कपड़ों में अंदर तक समा जाने देती है, जिससे बेहतर सफाई मिलती है।
- इसकी रैट मेश प्रोटेक्शन सुविधा मोटर व अन्य पुर्जों को चूहों से सुरक्षित रखती है, जिससे वॉशिंग मशीन लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- मोटर स्पीड- 700 RPM
- वोल्टेज- 220 Volts
- शोर स्तर- 60 Decibels
खासियतें
- 15 क्विक वॉश
- ईको टब क्लीन
- डायमंड ड्रम
कमी
- पानी की ज्यादा खपत।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी।
04Whirlpool 8 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine Grey (MAGIC CLEAN ELT 8.0 GREY 10YMW, Hard Water Wash)
जीरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी वाली यह 8 किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन पानी के कम दबाव के बावजूद टब को कम समय में भरती है जिससे समय व बिजली की बचत होती है। यह Whirlpool वॉशिंग मशीन हार्ड वॉटर में भी कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करती है और उनकी क्वालिटी खराब नहीं होती है। इसमें 740 RPM मोटर के साथ नॉर्मल, हेवी, डेलिकेट्स और स्टेनवॉश समेत 12 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
क्यों है एक भरोसेमंद पसंद?
- इस मॉडल की खासियत है कि 6th सेंस टेक्नोलॉजी के साथ यह कपड़ों के वजन के हिसाब से पानी की खपत को सेट करता है। यह सुविधा पानी बचाने का काम करती है और साथ ही ड्राय टैप सेंसिंग के साथ पानी की सप्लाई न होने पर तुरंत अलर्ट भी करता है, जिससे मशीन खराब होने की चिंता नहीं रहती है।
- हर धुलाई के बाद यह वॉशिंग मशीन उसी पानी से टब को साफ करती है। इस वजह से अलग से टब क्लीन साइकिल चलाने की जरूरत नहीं होती है और साथ ही पानी और बिजली की भी बचत होती है।
- अपनी तेज स्पीड वाली मोटर के साथ यह Top Load वॉशिंग मशीन कपड़ों को तेजी से सुखाती है और उनमें पानी या नमी जमा नहीं रहती है। इसमें धुले कपड़ों को हाथ से निचोड़ने की मेहनत नहीं करनी होती है और बारिश वाले मौसम में भी वे अच्छी तरह से सूख जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Whirlpool
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- मोटर स्पीड- 740 RPM
- वोल्टेज- 230 Volts
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खासियतें
- मैजिक लिंट फिल्टर
- स्मार्ट सेंसर
- डिले वॉश
कमी
- ज्यादा शोर स्तर।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
जानें इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
लोकप्रिय ब्रांड की इन 8 किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से किया जा सकता है। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।
|
मॉडल |
मोटर स्पीड |
खासियत |
|
Haier 8 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (HWM80-310BK) |
780 RPM |
ओशियनस वेव ड्रम |
|
IFB 8 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (TL801MG1) |
720 RPM |
एक्वा एनर्जी |
|
LG 8 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (T80VBMB4Z) |
740 RPM |
टर्बो ड्रम |
|
Samsung Smart Choice 8 kg, 5 star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80BG4441BGTL) |
700 RPM |
ईको बबल टेक्नोलॉजी |
|
Whirlpool 8 kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine Grey (MAGIC CLEAN ELT 8.0 GREY 10YMW) |
740 RPM |
6th सेंस टेक्नोलॉजी |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- किस साइज वाले परिवार के लिए 8 किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन अच्छी होती हैं?एक 8 KG टॉप लोड वॉशिंग मशीन आमतौर पर 4-5 सदस्यों वाले मध्यम साइज के परिवार के लिए पर्याप्त होती है। इनमें तरह-तरह के कपड़ों को आसानी से धोया-सुखाया जा सकता है और साथ ही ये लंबे समय तक टिकाऊ भी बनी रहती हैं।
- क्या ये ऊर्जा कुशल होती हैं?आजकल इस क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन में इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी होती है जो बिजली व पानी की बचत करते हुए शोर स्तर को भी नियंत्रित रखती हैं। इनकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है।
- क्या 8 किलोग्राम क्षमता वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों की क्वालिटी का ख्याल रखती हैं?हां, इन वॉशिंग मशीन में कपड़ों को क्वालिटी खराब होने की चिंता किए बिना धोया जा सकता है। खास डिजाइन वाला ड्रम और आधुनिक टेक्नोलॉजी उनकी रंग व चमक को फीका नहीं होने देती है और वे लंबे समय तक नए जैसे लगते हैं।
- भारत में इसके लिए किन ब्रांड पर भरोसा किया जा सकता है?8 किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन के लिए भारत में LG, सैमसंग, हायर, IFB और व्हर्लपूल जैसे ब्रांड भरोसेमंद है। ये क्वालिटी और प्रदर्शन के मामले में भरोसेमंद होते हैं।
- ये वॉशिंग मशीन किस बजट रेंज में मिलती हैं?किसी भी 8 किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन की कीमत ब्रांड, मॉडल, टेक्नोलॉजी और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। ये आमतौर पर करीब ₹20,000-₹30,000 तक के बजट में आसानी से मिल जाती हैं।
Loading...
Loading...
You May Also Like