चाहे कपड़े ज़्यादा हों या काम अधिक हो, 2-इन-1 वॉशर-ड्रायर कॉम्बो हर घर के लिए धुलाई का स्मार्ट समाधान है। इसकी मदद से तरह-तरह के कपड़ों को धोने-सुखाने का काम सुविधाजनक बनता है और समय, ऊर्जा व पानी की बचत होती है। फ्रंट लोड शैली में आने वाली ये Washer-Dryer तेज़ स्पीड वाली मोटर का इस्तेमाल करके कपड़ों को पूरी तरह से सुखा देती हैं और उन्हें हाथ से निचोड़ने की ज़रूरत नहीं होती है। अलग-अलग वॉश कार्यक्रमों के साथ लगभग हर तरह की लॉन्ड्री को बेदाग़ बनाया जा सकता है और हाथ से मेहनत करने की ज़रूरत खत्म हो जाती है।
2-इन-1 वॉशर ड्रायर कॉम्बो के भरोसेमंद विकल्प
इस तरह की वॉशिंग मशीन के लिए भारत में IFB, हायर, सैमसंग, LG और बॉश जैसे ब्रांड को काफी पसंद किया जता है जिनमें से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, बजट और पसंद के हिसाब से कर सकते हैं।
|
मॉडल |
वॉश प्रोग्राम |
खासियत |
|
IFB 9/6/3 kg Fully Automatic Washer Dryer (WDR Executive ZMN CMS) |
16 |
9 स्वर्ल वॉश |
|
16 |
लोड सेंस टेक्नोलॉजी |
|
|
Bosch 12 kg (washer), 7 kg (Dryer) 5 Star Front Load Fully Automatic Washer Dryer (WNA2740RIN) |
14 |
AI एक्टिव वॉटर प्लस |
|
LG Smart Choice,11 Kg (Wash)/7 Kg (Dry), Front Load Fully Automatic Washer Dryer (FHD1107SWM) |
14 |
AI डायरेक्ट ड्राइव |
|
Samsung 12 kg (Wash) / 7 kg (Dry), 5 Star Front Load Washer Dryer (WD12FG5B34BBTL) |
15 |
AI ईको बबल |
1. IFB 9/6/3 kg Fully Automatic Washer Dryer (WDR Executive ZMN CMS)
यह वॉशिंग मशीन लोकप्रिय ब्रांड IFB की है जिसकी मोटर स्पीड 1400 RPM है। इसमें 9 किलोग्राम का वॉशर, 6 किलोग्राम का ड्रायर और 3 किलोग्राम का रिफ्रेशर दिया गया है। पावर स्टीम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यह कपड़ों पर जमा कीटाणुओं, बैक्टीरिया और एलर्जेन्स को 99.9% तक कम करती है।
रोजाना इस्तेमाल के लिए क्यों है अच्छी?
- AI टेक्नोलॉजी वाली इस वॉशिंग मशीन में कपड़े बिल्कुल हाथ से धोने जैसे साफ होते हैं और तरह-तरह के जिद्दी दाग-धब्बे अच्छी तरह से हट जाते हैं।
- इसकी खासियत है कि यह कपड़ों की क्वालिटी का भी पूरा ख्याल रखती है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में उनका रंग, चमक और फैब्रिक खराब नहीं होता है और वे लंबे समय तक नए जैसे रहते हैं।
- इसकी तेज स्पीड वाली मोटर कपड़ों को टब में ही अच्छी तरह से सुखा देती है, जिस वजह से उन्हें ज्यादा देर तक धूप में नहीं फैलाना पड़ता है। कॉटन के हल्के कपड़े तो पूरी तरह सूख जाते हैं और उन्हें सीधा प्रेस किया जा सकता है।
MRP: ₹70,690 | मौजूदा कीमत: ₹51,500 (25 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- वोल्टेज- 240 Volts
- ड्रायिंग साइकिल- 6
- वॉश प्रोग्राम- 16
खासियतें
- स्टीम रिफ्रेश
- वाईफाई कनेक्टिविटी
- क्रैडल वॉश
कमी
- लंबी वॉश साइकिल।
2. Haier 11Kg 5 Star Drum, Inbuilt Heater, Fully Automatic Front Load Washer & Dryer (EFLD110-DM14IEICBKU)
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी क्षमता 11 किलोग्राम है। Wi-Fi कनेक्टिविटी वाले इस मॉडल को आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं और इसकी मोटर स्पीड 1400 RPM है। बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक भी दिया गया है।
रोजाना इस्तेमाल के लिए क्यों है अच्छी?
- यह Haier वॉशिंग मशीन कंडेंसर ड्राई सुविधा का इस्तेमाल करके कपड़ों को बिल्कुल सही तरह से सुखाती है। इसमें लॉन्ड्री न तो ज्यादा सूखती है और न ही कम, साथ ही उनपर किसी तरह की लिंट भी जमा नहीं होती है।
- इसकी एंटी-बैक्टीरियल टेक्नोलॉजी कपड़ों पर जमा कीटाणुओं व बैक्टीरिया को हटाते हुए उन्हें पूरी तरह से हाइजीनिक बनाती है।
- इनबिल्ट हीटर की वजह से कपड़ों को गर्म पानी में धोने के लिए पूरी सुविधा मिलती है और उन्हें हाथ से साफ करने की मेहनत से बचाती है।
MRP: ₹82,990 | मौजूदा कीमत: ₹51,290 (25 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफकेशन्स
- क्षमता- 11 किलोग्राम
- ब्रांड- Haier
- वोल्टेज- 220 Volts
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 62D x 60W x 85H सेंटीमीटर
खासियतें
- लेजर सीमलेस ड्रम
- डायरेक्ट मोशन मोटर
- 16 वॉश प्रोग्राम
कमी
- ज्यादा शोर स्तर।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में जानिए योर पिक्स के साथ
3. Bosch 12 kg (washer), 7 kg (Dryer) 5 Star Front Load Fully Automatic Washer Dryer (WNA2740RIN)
यह 2-इन-1 वॉशर ड्रायर कॉम्बो 12+7 किलोग्राम क्षमता वाला है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें कुल 14 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिनकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को आसानी से धोया-सुखाया जा सकता है। Anti-Tangle सुविधा की वजह से टब के अंदर कपड़े आपस में उलझते नहीं हैं और उनपर ज्यादा सिलवटें नहीं आती हैं।
रोजाना इस्तेमाल के लिए क्यों है अच्छी?
- इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की खासियत है कि यह कठोर पानी में भी कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करती है और इस वजह से उनकी गुणवत्ता खराब होने का डर नहीं रहता है।
- इस Bosch फ्रंट लोड Washing Machine का सॉफ्टकेयर ड्रम कपड़ों को साफ करते हुए उनकी चमक व रंग को भी बनाए रखता है। इसमें नए कपड़ों को भी आसानी से धो सकते हैं और उनकी गुणवत्ता खराब नहीं होती है।
- यह AI एक्टिव वॉटर+ सुविधा के साथ कपड़ों के प्रकार, वजन और गंदगी के स्तर को खुद ही समझ लेती है। इसके बाद वॉश प्रोग्राम स्वचालित रूप से सेट होता है, ताकि बेहतर धुलाई मिल सके।
MRP: ₹1,00,990 | मौजूदा कीमत: ₹67,990 (25 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफकेशन्स
- क्षमता- 12 किलोग्राम
- ब्रांड- Bosch
- मोटर स्पीड- 1400 RPM
- कंट्रोल- नॉब
- वॉश प्रोग्राम- 14
खासियतें
- बिल्ट-इन हीटर
- एंटी-स्टेन टेक्नोलॉजी
- एलर्जी प्लस
कमी
- इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी।
4. LG Smart Choice,11 Kg (Wash)/7 Kg (Dry), Front Load Fully Automatic Washer Dryer (FHD1107SWM)
11 किलोग्राम वॉश और 7 किलोग्राम क्षमता वाले ड्रायर से लैस यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन AI डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कपड़ों को बेदाग बनाती है। इसमें लगा बिल्ट-इन हीटर कपड़ों को गर्म पानी में धोने की सुविधा देता है और इसकी मोटर स्पीड 1400 RPM है।
रोजाना इस्तेमाल के लिए क्यों है अच्छी?
- यह फुली ऑटोमैटिक LG Washing Machine हर तरह के कपड़ों को धोने-सुखाने के लिए सही पसंद है। इसमें कॉटन के कुर्ते, सिल्क साड़ियाँ, लिनन शर्ट और वेलवेट के सूट समेत हर तरह की लॉन्ड्री धुल जाती है। 14 वॉश प्रोग्राम के साथ यह काम काफी सुविधाजनक हो जाता है।
- वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस मॉडल को आसानी से स्मार्टफोन की मदद से भी नियंत्रित कर सकते हैं और बार-बार मशीन के पास जाने की जरूरत नहीं होती है।
- टर्बो वॉश सुविधा के साथ यह सिर्फ 1 घंटे के भीतर कपड़ों को अच्छी तरह से धो देती है। इस वजह से मशीन को लंबे समय तक चलाने की जरूरत नहीं होती है और ऊर्जा की भी बचत होती है।
MRP: ₹73,690 | मौजूदा कीमत: ₹59,990 (25 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफकेशन्स
- क्षमता- 11 किलोग्राम
- ब्रांड- LG
- मोटर स्पीड- 1400 RPM
वोल्टेज- 230 Volts - कंट्रोल- पुश बटन
खासियतें
- स्मार्ट डायग्नोसिस
- चाइल्ड लॉक
- हार्ड वॉटर वॉश
कमी
- कमजोर ड्रम क्वालिटी।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी।
5. Samsung 12 kg (Wash) / 7 kg (Dry), 5 Star Front Load Washer Dryer (WD12FG5B34BBTL)
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कॉटन, सिंथेटिक्स, रिंज+स्पिन और हाइजीन स्टीम जैसे 15 वॉश प्रोग्राम से लैस है। इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है जो लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। गर्म पानी में कपड़ों को धोने के लिए इसमें हीटर भी मौजूद है।
रोजाना इस्तेमाल के लिए क्यों है अच्छी?
- 12 किलोग्राम वॉश और 7 किलोग्राम ड्राय क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़े धोने का एक स्मार्ट समाधान है। AI ईको बबल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यह कपड़ों को बेदाग बनाती है। यह ऊर्जा और पानी की भी बचत करती है और कपड़ों का भी पूरा ख्याल रखती है।
- इस स्मार्ट वॉशिंग मशीन में 2-3 कपड़ों को सिर्फ 15 मिनट में धोकर सुखा सकते हैं। यह सुविधा व्यस्त दिनों में बहुत उपयोगी है और समय की बचत करती है।
- इस Samsung Washing Machine का खास डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों पर लगे तरह-तरह के जिद्दी दाग-धब्बों को साफ करके उन्हें बेदाग बनाता है। इससे उन्हें हाथ से घिसने की ज़रूरत नहीं होती।
MRP: ₹87,990 | मौजूदा कीमत: ₹60,990 (25 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफकेशन्स
- क्षमता- 12 किलोग्राम
- ब्रांड- Samsung
- वोल्टेज- 230 Volts
- कंट्रोल- एप, नॉब व टच
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खासियतें
- एयर वॉश
- सूपर स्पीड
- 1400 RPM मोटर
कमी
- खराब कंपनी सर्विस।
