Family Adventures in Assam: पर्यटकों के लिए खुल गया है काजीरंगा पार्क, जानें परिवार के साथ घूमने में कितना आएगा खर्चा

हर साल मानसून में देश के कई पर्यटन स्थलों पर यात्रियों को जाने से रोक दिया जाता है। इसमें से एक काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान है। इस साल इसे 1 अक्टूबर को 2024-25 सीज़न के लिए पर्यटकों के लिए फिर से खोलने की तैयारी है। अगर आप अपने परिवार के साथ असम घूमने जा रहे हैं, तो काजीरंगा पार्क घूमकर जरूर आएं। यह पार्क घूमने के साथ एडवेंचर प्रेमियों को भी पसंद आएगा। यहां आप सफारी का भी मजा उठा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पार्क के बारे में कुछ खास बातें बताएंगे।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
यह भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। यह पार्क अपनी घनी वन्यजीव आबादी के लिए जाना जाता है। यहां आपको एक सींग वाला गैंडा, कई दुर्लभ पक्षी देखने को मिल जाएंगे, जो हर जगह नजर नहीं आते। मानसून के समय इसे इसलिए बंद कर दिया जाता है, क्योंकि पार्क की सड़कें बहुत कठिन हो जाती हैं। केवल कुछ ही मार्ग ठीक होते हैं। ऐसे में यात्रियों को पार्क घूमने में परेशानी होती है। इतना ही नहीं असम में बारिश की वजह से होने वाली बाढ़ ने पार्क को बहुत नुकसान पहुंचाया। रिपोर्टस के अनुसार नेशनल पार्क के अंदर 215 जानवरों की जान चली गई थी।
इसे भी पढ़ें:मालदीव या थाईलैंड से भी बेहद खूबसूरत है दक्षिण-भारत की यह जगह
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में कब जाना अच्छा है?
अगर आप परिवार के साथ जा रहे हैं, तो कोशिश करें कि दिन में और दोपहर के समय यहां जाएं। आप 10 बजे के बाद भी यहां जा सकते है। पार्क सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। ध्यान रखें कि पार्क में सफारी का समय अलग-अलग है, इसलिए उस हिसाब से ही अपनी यात्री की शुरुआत करें।
हाथी सवारी के लिए प्राइस
- भारतीयों के लिए 1500 रुपये प्रति व्यक्ति 1 घंटा
- जीप सफारी के लिए एक जीप में 6 लोगों के बैठने पर 4 हजार रुपये टिकट प्राइस है।
- पार्क में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति एंट्री फीस 100 रुपये है।
- इस हिसाब से आप पार्क में घूमने का कुल खर्च पता लगा सकते हैं।
- अगर आप 5 लोग हैं और जीप सफारी करना चाहते हैं, तो लगभग 3000 से 3500 रुपये तक आपको खर्च करना पड़ सकता है।
ध्यान रखें अगर आप हाथी सफारी करना चाहते हैं, तो आपको सुबह 05:30- 06:30 और शाम : 06:30- 07:30 तक ही बैठने का मौका मिलेगा। जीप सफारी के लिए सुबह 7:30 बजे 2 घंटे और दोपहर 1:30 बजे से लगभग 2 घंटे तक आप सफारी कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें-Delhi से पहली बार पार्टनर के साथ जा रहे हैं कोलकाता, तो जानें कितना आयेगा खर्च
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik/Wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।