Delhi से पहली बार पार्टनर के साथ जा रहे हैं कोलकाता, तो जानें कितना आयेगा खर्च

पिछले कुछ सालों से लोग ज्यादा से ज्यादा घूमना पसंद कर रहे हैं। उन्हें नई-नई जगह देखना और उसे सोशल मीडिया पर डालना अच्छा लगता है। इससे वह अपनी खूबसूरत यादों को तस्वीरों की मदद से अपने पास कैद रखते हैं।
Updated:- 2024-11-01, 14:00 IST
delhi to kolkata 3 days trip budget for couples

कोलकाता अपने इतिहास, साहित्य, संस्कृति और खानपान के लिए पूरे देश में जाना जाता है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता भले ही हलचल भरा शहर है, लेकिन यहां कुछ ऐसी जगहें हैं, जो आपको सुकून का अहसास करवाएगी। हुगली नदी के तट पर स्थित है, इसलिए यहां का वातावरण भी सुखद रहता है। आप साल में कभी भी यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। दिल्ली वालों के लिए कोलकाता शहर बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट हो सकता है, क्योंकि यहां घूमने में उन्हें ज्यादा खर्च नहीं आएगा। दिल्ली से कोलकाता का ट्रिप आप अपने पार्टनर के साथ कैसे कम बजट में कर सकते हैं, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

दिल्ली से कोलकाता ट्रिप प्लान

delhi to kolkata 3 days trip budget for couples

दिल्ली से कोलकाता की यात्रा आप फ्लाइट और ट्रेन से शुरू कर सकते हैं। अगर आपका बजट अच्छा है, तो आप फ्लाइट से सफर कर सकते हैं। क्योंकि दिल्ली से कोलकाता के लिए फ्लाइट टिकट 6000 रुपये से 7000 रुपये तक में मिल रही है। इसमें आपको प्रति व्यक्ति इतना खर्च करना पड़ेगा।

  • इसके अलावा अगर आप कम बजट में यात्रा करना चाह रहे हैं, तो ट्रेन से यात्रा करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। दिल्ली से स्लीपर कोच के लिए ट्रेन टिकट लगभग 600 रुपये में मिलेगी। इस तरह प्रति व्यक्ति ट्रेन से आने-जाने का खर्च लगभग 1200 से 1300 रुपये तक आएगा।
  • अगर आप ऐसी कोच में सफर करते हैं, तो आपको 2500 से 3000 रुपये एक टिकट पर लगाने होंगे। इस तरह प्रति व्यक्ति ट्रेन से आने-जाने का खर्च 5000 से 6000 रुपये तक आ सकता है।
  • इस तरह अगर 2 लोग साथ में ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको 12 हजार रुपये ट्रेन से आने-जाने पर खर्च करने होंगे।
  • इसलिए कोशिश करें कि आप स्लीपर कोच में ही यात्रा का प्लान बनाएं। क्योंकि इससे 2 लोगों के आने-जाने का खर्च लगभग 2500 रुपये के करीब ही आएगा।
  • ट्रेन से कोलकाता पहुंचने में 20 से 23 घंटे का समय लगेगा।
  • इस तरह आपका दिल्ली से कोलकाता पहुंचने और वापस दिल्ली आने के लिए ट्रेन टिकट का खर्च आप जान गए हैं।
  • कोलकाता, दिल्ली वालों के लिए घूमने की अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- कोलकाता में शाम के समय घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगह, दोस्तों के साथ जाएं सैर करने

कोलकाता में घूमने के लिए साधन

delhi to kolkata 3 days trip budget for couples (2)

कोलकाता में पार्टनर के साथ घूमने के लिए आप कैब या ऑटो बुक करने के बजाय स्कूटी या बाइक रेंट पर ले सकते हैं। कैब या ऑटो से घूमना आपको महंगा पड़ सकता है, क्योंकि आपको होटल से टूरिस्ट प्लेस के लिए बुकिंग फिर जगह-जगह घूमने के लिए कैब-ऑटो की बुकिंग करनी होगी। लेकिन अगर आप स्कूटी रेंट पर लेते हैं, तो अपनी मर्जी से कभी भी और कहीं भी घूमने जा सकते हैं। आपको कैब या ऑटो का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कोलकाता में स्कूटी 500 से 800 रुपये में रेंट पर मिलती है। अगर आप 3 दिन रहते हैं, तो स्कूटी पर 3 दिन का रेंट 1500 से 2400 रुपये तक आएगा। इसके बाद पेट्रोल पर खर्च भी 1500 से 2000 रुपये तक ही आएगा। कोलकाता में घूमने के लिए अच्छी जगहें आपको खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि हर जगह का नजारा आपको अच्छा और अलग लगेगा।

कोलकाता में कहां रात गुजारे

delhi to kolkata 3 days trip budget for couple

कोलकाता में आपको होटल की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि यह ज्यादा महंगा नहीं है। कोलकाता में होटल आपको 1500 से 2000 रुपये में एक रात के लिए मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप 3 रात कोलकाता में गुजारते हैं, तो होटल पर कुल खर्च 4500 से 6000 रुपये तक आएगा। 

इसे भी पढ़ें- Kolkata Travel: कोलकाता की इस डरावनी जगह का नाम सुनते ही कांप उठती है रूह

दिल्ली से कोलकाता का कुल खर्च इस प्रकार है

kolkata 3 days trip budget for couples

  • ट्रेन के स्लीपर कोच से यात्रा करने पर 2 लोगों का खर्च- 2500 रुपये
  • कोलकाता में 3 दिनों के लिए स्कूटी रेंट और पेट्रोल का खर्च- 4400 रुपये
  • कोलकाता में होटल पर 3 दिनों का खर्च- 6000 रुपये
  • 2 लोगों का कोलकाता में 3 दिनों तक रहने पर खाने का खर्च- 5000 रुपये
  • दिल्ली से कोलकाता घूमने पर दो लोगों का कुल खर्च- 17900 रुपये तक आएगा।
  • अगर यह खर्च प्रति व्यक्ति बांटा जाए, तो 8,950 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आएगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।