Golden Chariot Train में सफर करने के बाद भूल जाएंगे फ्लाइट का सफर, जानें टिकट और सुविधाओं से लेकर सब कुछ

भारतीय रेलवे की लग्जरी ट्रेनों में से एक गोल्डन चैरियट ट्रेन, जिसमें एक बार यात्रा करने के बाद आपका वापस ट्रेन से बाहर निकलने का मन नहीं करेगा। इस शाही ट्रेन की शुरुआत 2008 में कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा की गई थी। बाद में इसका संचालन IRCTC ने ले लिया था।
यह ट्रेन दक्षिण भारत की सुंदरता को दर्शाते हुए, दक्षिणी राज्यों से होते हुए गुजरती है। यह ट्रेन अपने नाम से ही गोल्डन नहीं है, बल्कि इसमें मिलने वाली सुविधाएं भी आपको एकदम रईसों जैसा अहसास करवाएगी। यह अपने आलीशान डिब्बों की सजावट और सुविधाओं के लिए पूरे देश में फेमस है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस ट्रेन से जुड़ी खास जानकारी देंगे। आप कैसे और कहां से इसके लिए टिकट बुक कर सकते हैं, इसकी जानकारी भी आप इस आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।
क्या है गोल्डन चेरियट ट्रेन में खास?
- ट्रेन के अंदर का वातावरण होटल जैसी सुविधाओं की तरह है। इसमें आरामदायक बिस्तर, लग्जरी बाथरूम और और शानदार डाइनिंग हॉल की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा ट्रेन में आपकी सेवा के लिए कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं।
- इस ट्रेन से गोवा से लेकर बेंगलुरु, बांदीपुर, मैसूर, चिकमंगलूर, हम्पी, बीजापुर जैसी जगहों की ही सैर कर सकते हैं।
- इस ट्रेन में कुल 18 कोच है, जिसमें 44 गेस्ट रूम दिए गए हैं।
- इसमें एक साथ 84 लोग यात्रा कर सकते हैं।
- इस ट्रेन में गद्देदार फर्नीचर, आलीशान कमरे, बाथरूम को भी शानदार इंटीरियर डिजाइनिंग दिया गया है। इसलिए यह एकदम शाही जैसा अहसास करवाती है।
- ट्रेन में सैलून, ट्वीन बेड केबिन, डबल बेड केबिन एयर कंडीशनर केबिन और फिजिकली चैलेंज्ड केबिन की भी सुविधा मिलती है। इससे आप समझ सकते हैं कि यह किसी होटल से कम नहीं है।
- ट्रेन में रेस्ट्रा भी बनाया गया है। जहां आप खाना अपनी पसंद का ऑर्डर करेंगे और आराम से टेबल पर बैठकर खा पाएंगे।
- इस ट्रेन में सबसे अच्छी बात यह है कि जिम, रेस्त्रां, बार लाउंज, कॉन्फ्रेंस रूम और मसाज रूम भी दिया गया है। अगर आप ट्रेन में 2 दिन के लिए भी सफर कर रहे हैं, तो आपको सेहत के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें- Tour Packages For Kids: बच्चों को घुमाने के लिए अच्छे हैं ये टूर पैकेज, बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा
गोल्डन चेरियट ट्रेन के लिए टिकट कैसे बुक कर सकते हैं?
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको वेबसाइट पर अकाउंट लॉगइन करना होगा।
- इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर गोल्डन चेरियट का ऑप्शन नजर आएगा।
- गोल्डन चेरियट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पर्पल कलर की वेबसाइट खुल जाएगी।
- यहां आपको ऊपर की तरफ BOOK NOW का ऑप्शन नजर आएगा।
- इसके बाद आपको पैकेज का सिलेक्शन करना होगा। पैकेज टूर में आपको हाफ पैकेज और फूल पैकेज का भी ऑप्शन मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- भारतीय रेल के इन पैकेज के जरिए गर्लफ्रेंड के साथ जाएं घूमने, कम बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा
- इसके लिए आप 19 अक्टूबर, 16 नवंबर और 14 दिसंबर के लिए ही टिकट बुक कर सकते हैं।
- ध्यान रखें कि यह ट्रेन हर दिन नहीं चलती।
- इसके बाद आपको रूप बुक का ऑप्शन मिलेगा। जिसमें आपको अपने और बच्चों के बारे में पूरी डिटेल भरनी होगी।
- अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो केवल एक रूम का चयन करें।
- ध्यान रखें कि रूम के चुनाव के हिसाब से ही आपको सुविधाएं मिलेंगी।
- डुलक्स पैकेज के लिए 2 रूम बुक करने पर पैकेज फीस 1325552 रुपये है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik,irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।