इस वीकेंड पर परिवार के साथ लें दिल्ली में यमुना क्रूज का मजा, जानें टिकट प्राइस से लेकर रूट तक सबकुछ

इस वीकेंड अगर कहीं घूमने जानें का मन है, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कहां पर जाएं, तो आप दिल्ली में यमुना क्रूज का मजा ले सकती हैं। यह काफी मजेदार सफारी है। आइए जानते हैं जानिए Namo Yamuna Cruise Safari का टिकट प्राइस, टाइमिंग और सबकुछ।
Updated:- 2026-11-12, 17:18 IST
Delhi Yamuna Cruise Ticket Price

Delhi Yamuna Cruise Ticket Price: अगर इस वीकेंड आप फैमिली के साथ दिल्ली में कुछ नया और अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो अब आपके पास एक शानदार ऑप्शन आ गया है। दिल्ली में अब यमुना नदी पर क्रूज सफारी शुरू हो गई है। जी हां, अब आप भी अपनी फैमिली के साथ 6 किलोमीटर लंबी क्रूज राइड का मजा ले सकती हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने Namo Yamuna Cruise Safari का उद्घाटन किया था।

टिकट प्राइस कितना है? (Delhi Yamuna Cruise Ticket Price)

यमुना क्रूज का टिकट सिर्फ 500 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। फैमिली के साथ घूमने के हिसाब से यह बजट फ्रेंडली है। बच्चों के साथ एक अलग एक्सपीरियंस के लिए यह कीमत बिल्कुल सही है।

delhi yamuna cruise ticket price

image credit- instagram (officialrekhagupta)

टाइमिंग और कितनी देर की राइड? (Delhi Yamuna Cruise Timming)

क्रूज की राइड करीब 40 मिनट की होगी। सर्विस रोज सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। आप अपनी सुविधा के अनुसार सुबह की ठंडी हवा में या शाम को सनसेट के समय राइड का मजा ले सकती हैं।

रूट कौन सा होगा? (Delhi Yamuna Cruise Route)

क्रूज सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगा। यह दूरी करीब 5 से 6 किलोमीटर की है। भविष्य में बोट्स की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका आनंद ले सकें।

टिकट बुकिंग कैसे करें? (How To Book Delhi Yamuna Cruise Ticket)

टिकट की बुकिंग दिल्ली टूरिज्म की ऑफिशियल वेबसाइट से की जा सकती है। वीकेंड पर भीड़ ज्यादा हो सकती है, इसलिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग कर लेना ही समझदारी होगी।

delhi yamuna cruise

image credit- instagram (officialrekhagupta)

क्रूज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

यह क्रूज इलेक्ट्रिक बोट्स पर चलेगा, जिससे प्रदूषण नहीं होगा और यह इको-फ्रेंडली टूरिज्म को बढ़ावा देगा। बोट में सेफ्टी जैकेट, जीरो डिस्चार्ज वाले बायो-टॉयलेट और अनाउंसमेंट सिस्टम की सुविधा होगी। ऑपरेटर रोज कम से कम 4 ट्रिप चलाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में हैंगआउट करने के लिए जरूर जाएं इन फन प्लेसेस पर

क्रूज के पास और क्या मिलेगा?

क्रूज सर्विस के पास एक रिक्रिएशन जोन भी बनाया जा रहा है। इसमें म्यूजिकल फाउंटेन, फूड कोर्ट, एडवेंचर स्पोर्ट्स और शॉपिंग एरिया होगा। यानी एक ही जगह घूमना, खाना और शॉपिंग, सब कुछ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- जैसलमेर में हैं तो इन 5 एडवेंचर स्पोर्ट्स को जरूर करें ट्राई, अपने ट्रिप को बनाएं और भी रोमांचक

इस वीकेंड अगर आप दिल्ली में ही फैमिली के साथ कुछ यादगार करना चाहती हैं, तो यमुना क्रूज बेस्ट प्लान है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- instagram (kapilmishra_ind)

FAQ
क्या क्रूज पर खाना ले जा सकते हैं?
नहीं, बाहर का खाना अलाउड नहीं है। पास में ही फूड कोर्ट मिलेगा।
घूमने के लिए बेस्ट टाइम क्या है?
शाम 4 से 6 बजे के बीच। सनसेट का व्यू सबसे अच्छा लगता है।
क्या बुजुर्गों और बच्चों के लिए सेफ है?
हां, सेफ्टी जैकेट और आसान एंट्री की सुविधा है। बस थोड़ा जल्दी पहुंचें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।