Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:54 AM IST

4 दिनों में घूम लेंगी महाराष्ट्र के ये 3 बड़े शिव मंदिर, नोट करें लें यह आसान ट्रैवल गाइड

देशभर में शिव भक्तों की कमी नहीं है। अगर आप भी भगवान शिव की भक्त हैं और महाराष्ट्र के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहती हैं, तो हम आपको पूरा ट्रैवल गाइड बता रहे हैं।
Updated:- 2026-07-05, 15:24 IST
maharashtra jyotirling darshan

देशभर में भगवान श‍िव के भक्‍ताें की कमी नहीं है। सालों साल भोलेनाथ के भक्‍त उनका दर्शन करने मंदि‍र पहुंचते हैं। कई लोग ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का प्लान भी बनाते हैं। अगर आप भी भगवान शिव की भक्त हैं और महाराष्ट्र में ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहती हैं, तो ये खबर आपके ल‍िए ही है। थोड़ी सी सही प्लानिंग करके आप सिर्फ 4 से 5 दिनों में महाराष्ट्र के तीन प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकती हैं।

महाराष्ट्र में स्थित भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। सावन के महीने में तो भीड़ और भी ज्‍यादा बढ़ जाती है। हालांकि कई लोगों को ये समझ नहीं आता कि इन तीनों मंदिरों को कम समय में कैसे कवर किया जाए। ऐसे में हम आपको बताएंगे क‍ि आप कैसे इन तीन मंद‍िरों के दर्शन कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

पहले पुणे में करें भीमाशंकर के दर्शन

आप अपनी यात्रा की शुरुआत पुणे से कर सकती हैं। पुणे आप बाई रोड, ट्रेन या फ्लाइट से पहुंच सकती हैं। यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने जाएं। ये मंदिर सह्याद्रि की पहाड़ियों के बीच है और इसकी ग‍िनती भगवान शिव के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में होती है। यहां का नजारा भी लोगों को खूब पसंद आता है। आप पहले दिन पुणे पहुंचकर भीमाशंकर के दर्शन कर सकती हैं और रात पुणे में स्‍टे भी कर सकती हैं।

maharashtra jyotirling darshan (1)

दूसरे दिन नासिक का करें रुख

भीमाशंकर के दर्शन के बाद आप नासिक पहुंच जाएं। नासिक अपने धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहीं पर त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग है। ये मंदिर ब्रह्मगिरि पर्वत के पास है और इसे भगवान शिव के सबसे पवित्र धामों में से एक माना जाता है। यहां आप दर्शन करने के बाद गोदावरी नदी का उद्गम स्थल भी देखने जा कसती हैं। आप यहां नासिक में एक दिन रुककर आराम से मंदिर के दर्शन करने के साथ-साथ आसपास के धार्मिक स्थलों को भी एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- द‍िल्‍ली से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए कैसे और कहां से शुरू करें पावन यात्रा? नोट करें यह ट्रैवल प्लान

अब घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग जाएं

त्र्यंबकेश्वर के बाद आप छत्रपति संभाजीनगर (पुराना नाम औरंगाबाद) पहुंच जाएं। यहां पर घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग है, जो क‍ि महाराष्ट्र का तीसरा प्रमुख ज्योतिर्लिंग है। ये मंद‍िर अपनी सुंदर वास्तुकला के ल‍िए जाना जाता है। यहां दर्शन के बाद आपकी तीनों ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Ujjain Trip: महाकाल मंदिर में किस समय होती है भोग आरती? उज्‍जैन जाने से पहले नोट कर लें टाइमिंग

maharashtra jyotirling darshan (2)

4 से 5 दिन में ऐसे पूरा हो सकता है ट्रिप

अगर आप समय बचाना चाहती हैं, तो अपनी ट्र‍िप कुछ इस तरह से प्लान कर सकती हैं-

  • पहला दिन: पुणे पहुंचें और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें।
  • दूसरा दिन: पुणे से नासिक जाएं।
  • तीसरा दिन: त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें और नासिक में रुकें।
  • चौथा दिन: छत्रपति संभाजीनगर पहुंचें और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें।

अगर आप आराम से दर्शन करना चाहती हैं, तो इस यात्रा को 5 दिनों में भी पूरा कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Famous Temples Of India: धार्मिक यात्रा का है प्लान, तो जान लें किस राज्य का कौन सा मंदिर है सबसे फेमस?

तो अगर आप भी महाराष्‍ट्र जा रही हैं और भगवान श‍िव के ज्‍योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहती हैं तो हमने आपको पूरा ट्रैवल प्‍लान ब‍ता द‍िया है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- Somnath Mandir Travel Guide: ₹2000 में कर आएं सोमनाथ मंदिर के दर्शन, बस ऐसे प्‍लान करें ट्र‍िप

Image Credit- Maharashtra Tourism

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।