Ujjain Trip: महाकाल मंदिर में किस समय होती है भोग आरती? उज्‍जैन जाने से पहले नोट कर लें टाइमिंग

Mahakal Mandir Aarti Timing: उज्जैन का नाम आते ही सबसे पहले महाकाल मंदिर के बारे में ही ख्‍याल आता है। आमतौर पर लाेग जब दर्शन करने जाते हैं तो भस्‍म आरती में ही शाम‍िल होते ह‍ैं, लेक‍िन यहां पर होने वाली भस्‍म आरती भी देखने लायक होती है। हम आपको आरति‍यों के टाइम‍िंग की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
Updated:- 2026-06-15, 11:08 IST
mahakal mandir aarti timing

उज्‍जैन का नाम आते ही सबसे पहले हमें महाकालेश्‍वर मंद‍िर का ही ख्‍याल आता है। ये मंद‍िर भगवान श‍िव के 12 ज्‍योर्तिल‍िंगों में से एक है। हर साल यहां लाखों भक्‍त दर्शन करने के ल‍िए आते हैं। यहां पर होने वाली आरती देखने लायक होती है। हालांक‍ि, जो पहली बार उज्‍जैन के महाकाल मंद‍िर में दर्शन करने के लि‍ए जा रहे होते हैं, उन्‍हें आरती की सही टाइम‍िंग नहीं मालूम होती है। आमतौर पर लोग भस्म आरती के बारे में ही जानते हैं।

लेक‍िन आपको बता दें क‍ि भस्‍म आरती के अलावा भी कई आर‍त‍ियां यहां होती हैं, ज‍िन्‍हें देखने के ल‍िए श्रद्धालुओं की भयंकर भीड़ जुटती है। अगर आप इस बार महाकाल मंद‍िर जाने का सोच रही हैं तो भस्‍म आरती के अलावा भोग आरती में भी जरूर शामिल हों। हम आपको अपने इस लेख में भोग आरती की सही टाइम‍िंग के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

manakal mandir (1)

क्‍या होती है भोग आरती?

आपको बता दें क‍ि महाकाल मंदिर में दिनभर कई तरह की आरतियां और पूजन होते हैं। इनमें भोग आरती का भी विशेष महत्व है। इस आरती के दौरान भगवान महाकाल को भोग अर्पित किया जाता है और विशेष पूजा की जाती है। इस दौरान मंदिर में आध्यात्मिक माहौल देखने लायक होता है। इसलिए कई लोग अपने ट्र‍िप की प्‍लान‍िंग भोग आरती के समय के हिसाब से भी बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- Lord Shiva Temple Near Lansdowne: 5900 फीट की ऊंचाई पर है महादेव का यह मंद‍िर, शिव भक्त हैं तो इस गर्मी घूम आएं आप

किस समय होती है भोग आरती?

महाकाल मंदिर की आधिकारिक टाइमिंग के अनुसार, भोग आरती का समय मौसम के अनुसार बदलता है। आमतौर पर गर्मियों के दौरान भोग आरती सुबह 10:00 बजे से 10:45 बजे तक होती है, जबकि सर्दियों में ये सुबह 10:30 बजे से 11:15 बजे तक की जाती है। दर्शन करने जाने से पहले मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर टाइम जरूर चेक कर लें, क्योंकि त्‍योहारों या खास मौकों पर टाइम‍िंग चेंज हाे सकती है।

यह भी पढ़ें- Subah-E-Banaras: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है 'सुबह-ए-बनारस' की? इस समय बदल जाता है पूरी काशी का रंग

महाकाल मंदिर की प्रमुख आरतियों की टाइमिंग

अगर आप महाकाल मंदिर में पूरा आध्यात्मिक अनुभव लेना चाहती हैं, तो दूसरी आरतियों की टाइमिंग भी जान सकती हैं। हम आपको इसके बारे में भी पूरी जानकारी दे रहे हैं।

manakal mandir

  • भस्म आरती- सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
  • दध्योदक (बाल भोग) आरती- सुबह 7:00 बजे से 7:45 बजे तक
  • भोग आरती- सुबह 10:00 से 10:45 बजे या 10:30 से 11:15 बजे तक
  • संध्या आरती- शाम 7:00 से 7:45 या 6:30 से 7:15 तक
  • शयन आरती- रात 10:30 बजे से 11:00 बजे तक

भोग आरती देखने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भोग आरती में शामिल होना चाहती हैं, तो समय से पहले मंदिर पहुंचना बेहतर रहेगा। खासकर सोमवार, सावन और त्योहारों के दौरान यहां काफी भीड़ रहती है।

यह भी पढ़ें- Famous Temples Of India: धार्मिक यात्रा का है प्लान, तो जान लें किस राज्य का कौन सा मंदिर है सबसे फेमस?

उज्जैन ट्रिप में और क्या देखें?

महाकाल मंदिर के अलावा उज्जैन में कई अन्य धार्मिक जगहें भी हैं, जहां आप दर्शन करने जा सकती हैं।

  • हरसिद्धि मंदिर
  • काल भैरव मंदिर
  • राम घाट
  • बड़ा गणेश मंदिर

ये सभी जगहें महाकाल मंदिर के आसपास ही हैं और कहा जाता है कि महाकाल बाबा के दर्शन करने के बाद यहां जरूर जाना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- क्यों 'अमृतसर की रात' के आगे फीकी है दुनिया की हर चकाचौंध? एक बार जरूर जाएं, रोशनी बनकर उतरती है गुरबाणी

ताे अगर आप भी महाकाल मंद‍िर में भोग आरती देखना चाहती हैं तो हमने आपकाे पूरी टाइम‍िंग दी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Source: https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/timing

Image Credit- shrimahakaleshwar mg govt

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।