Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:58 AM IST

द‍िल्‍ली से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए कैसे और कहां से शुरू करें पावन यात्रा? नोट करें यह ट्रैवल प्लान

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना हर शिव भक्त का सपना होता है। हालांक‍ि, कई लोगों को कन्‍फ्यूजन रहती है कि‍ कहां से ट्र‍िप शुरू करें। अगर आप द‍िल्‍ली में हैं और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का प्‍लान बना रही हैं तो हम आपको बताएंगे क‍ि आप सबसे पहले कहां जाएं। आइए जानते हैं-
Updated:- 2026-06-26, 10:25 IST
12 jyotirling travel tips

भगवान श‍िव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना हर श‍िव भक्‍तों का सपना होता है। हर साल लाखों लोग ये पावन यात्रा शुरू करते हैं। माना जाता है कि‍ इन पव‍ित्र जगहों पर जाकर मन को सुकून म‍िलता है, लेक‍िन जब सवाल ये होता है ये ट्र‍िप शुरू कहां से करें और सबसे पहले कहां से जाएं ताक‍ि दर्शन भी अच्‍छे से हो जाए, साथ ही पैसे और समय दोनों की बचत हो सके।

ऐसे में अगर आप द‍िल्‍ली में हैं और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का प्लान बना रही हैं तो ये लेख आपके काम आ सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि सबसे पहले कहां जाएं? आइए जानते हैं-

सबसे पहले जाएं काशी विश्वनाथ

अब आप सोच रही होंगी क‍ि द‍िल्‍ली से सबसे पास तो केदारनाथ है। ऐसे में सबसे पहले यहीं जाना चाह‍िए, लेक‍िन आप इस जगह को सबसे आख‍िरी में रख‍िए। इससे आप आसानी से द‍िल्‍ली पहुंचकर आराम कर सकती हैं। द‍िल्‍ली से यात्रा शुरू करने के ल‍िए सबसे पहले काशी व‍िश्वनाथ जाएं। वाराणसी में स्‍थ‍ित इस ज्योतिर्लिंग की ग‍िनती देश के सबसे प्रस‍िद्ध मंद‍िरों में होती है। आप ट्रेन, फ्लाइट या बस से वाराणसी पहुंच सकती हैं।

12 jyotirling travel tips (1)

दूसरा पड़ाव हो बाबा बैद्यनाथ धाम

वाराणसी में काशी व‍िश्वनाथ के दर्शन के बाद आप झारखंड के देवघर जा सकती हैं। यहां पर बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग है। सावन के महीने में तो यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। वाराणसी से आप यहां आसानी से पहुंच सकती हैं। कहते हैं क‍ि यहां दर्शन करने से सभी रोग-दोष दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें- Lord Shiva Temple Near Lansdowne: 5900 फीट की ऊंचाई पर है महादेव का यह मंद‍िर, शिव भक्त हैं तो इस गर्मी घूम आएं आप

अब जाएं महाकालेश्वर

झारखंड के बाद आप मध्‍य प्रदेश जा सकती हैं। यहां उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें। एक एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग माना जाता है। जब भी जाएं तो यहां की भस्म आरती जरूर देखें। ये दुनियाभर में फेमस है।

ओंकारेश्वर में करें दर्शन

उज्जैन से ओंकारेश्वर आप आराम से पहुंच सकती हैं। ये ज्‍योतिर्लिंग भी मध्‍य प्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा और कावेरी नदी के संगम पर है। ये ज्योतिर्लिंग अपनी सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- शिव-पार्वती के विवाह स्‍थल पर करनी है शादी, तो त्रियुगीनारायण मंदिर में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अब करें सोमनाथ का रुक

अब आप आनी यात्रा गुजरात के ल‍िए शुरू करें। यहां सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग भारत के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में से एक माना जाता है। ये सबसे पहला ज्‍योतिर्लिंग है। ये मंद‍िर चंद्रमा से जुड़ा हुआ है। इसके नाम के मतलब की बात करें तो साेमनाथ का मतलब चंद्रमा के देवता (Lord Of The Moon) है।

अब जाएं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग

सोमनाथ के बाद द्वारका के पास ही नागेश्वर ज्योतिर्लिंग है। यहां आप सोमनाथ से आसानी से पहुंच सकती हैं। इस मंद‍िर को नागनाथ मंद‍िर भी कहा जाता है। खास बात तो ये है क‍ि आप यहां दर्शन के बाद समुद्र का नजारा भी देख सकती हैं।

12 jyotirling travel tips (2)

भीमाशंकर की ओर करें रुख

गुजरात के बाद आप महाराष्ट्र की ओर जा सकती हैं। यहां पुणे के पास स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बना हुआ है। यहां का नेचुरल ब्यूटी लोगों को खूब पसंद आती है।

त्र्यंबकेश्वर जाएं

महाराष्ट्र में ही नासिक जिले में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग है। ये भी शिव भक्तों के बीच काफी फेमस है। ऐसे में आप महाराष्‍ट्र में दोनों ज्‍य‍ोतिर्लिंग कवर कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- World Highest Shiva Temple: कैसा होता है दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तक जाने का सफर? पढ़ें खूबसूरत एक्‍सपीर‍ियंस

अब जाएं घृष्णेश्वर

महाराष्‍ट्र में ही औरंगाबाद के पास स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। दर्शन करने के बाद यहां से आप एलोरा गुफाएं भी देख सकती हैं।

मल्लिकार्जुन की ओर बढ़ें

अब साउथ इंड‍िया की तरफ बढ़‍िए। आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लि‍ए आप जा सकती हैं। ये मंद‍िर पहाड़ियों और जंगलों के बीच बना हुआ है। यहां का वातावरण भी बहुत सुंदर और मनमोहक है।

अब करें रामेश्वरम के दर्शन

तमिलनाडु का रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग हिंदुओं के सबसे पवित्र तीर्थों में गिना जाता है। माना जाता है कि लंका जाने से पहले भगवान राम ने यहां शिवलिंग की स्थापना कर भगवान श‍िव की अराधना की थी।

बारहवां और अंतिम पड़ाव रखें केदारनाथ

यात्रा का समापन उत्तराखंड के केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ आप कर सकती हैं। यहां से द‍िल्‍ली बहुत पास है। इसल‍िए आप दर्शन के बाद सीधे द‍िल्‍ली आ सकती हैं। हिमालय की गोद में बसे इस मंदिर में लाखों श्रद्धालु आते हैं। हालांकि यहां जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। साथ ही ध्‍यान रखें क‍ि ये मंदि‍र सालों साल नहीं खुला रहता हे। इसलि‍ए समय देखकर ही जाएं।

यह भी पढ़ें- Famous Temples Of India: धार्मिक यात्रा का है प्लान, तो जान लें किस राज्य का कौन सा मंदिर है सबसे फेमस?

तो अगर आप भी द‍िल्‍ली से ज्‍योतिर्लि‍ंगों के दर्शन करने जाना चाहती हैं तो ये ट्रैवल ट‍िप्‍स आपके काम का है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shri Shiv Khori

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।