Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:39 AM IST

देहरादून वालों के लिए खुशखबरी, IRCTC के इन टूर पैकेज से करें वाराणसी की सैर

पैकेज के लिए टिकट बुक करने से पहले आप सभी सुविधाओं को अच्छे से पढ़ लें। भारतीय रेल के पैकेज में आपको कई चीजें हैं, जिसके लिए आपको अलग से चार्ज देना पड़ता है। 
Updated:- 2024-09-20, 18:22 IST
image

देहरादून वालों के लिए टूर पैकेज से यात्रा करना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि भारतीय रेल उनके लिए खास ऑफर लेकर आया है। इन टूर पैकेज में आपको एक साथ कई लोकेशन पर घूमने का मौका मिलेगा।टूर पैकेज में यात्रा की पूरी योजना पहले से तैयार होती है, इसलिए आपको पहले ही अपने यात्रा से जुड़ी जानकारी पता लग जाती है। इसके अलावा, यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए एक गाइड भी होता है, जिसके लिए आपको अलग से पैसे नहीं देने पड़ते।

यह आपके टूर पैकेज की फीस में ही शामिल होता है। इसमें आप अकेले भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं और दोस्तों और परिवार के साथ भी घूमने जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम भारतीय रेल के वाराणसी टूर पैकेज के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

देहरादून से वाराणसी टूर पैकेज

banaras

  • इस पैकेज के लिए टिकट आप हर बुधवार बुक कर सकते हैं।
  • पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं को देखने के बाद ही टिकट बुक करें।
  • पैकेज 4 रात और 5 दिनों तक घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज में ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • 3 एसी कोच में आप यात्रा कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें- भारतीय रेल के इन पैकेज के जरिए गर्लफ्रेंड के साथ जाएं घूमने, कम बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 17985 रुपये है।
  • पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 11250 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 9920 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 7260 रुपये है।
  • पैकेज में होटल, खाना और घूमने के लिए बस और ट्रेन टिकट का खर्च शामिल है।
  • आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।

इसे भी पढ़ें- Tour Packages For Kids: बच्चों को घुमाने के लिए अच्छे हैं ये टूर पैकेज, बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा

पैकेज फीस में शामिल सुविधाएं

varanasi tour packages in irctc from dehradun

  • 2ए सी और 3एसी-इकोनॉमी क्लास में ट्रेन टिकट आने जाने की टिकट
  • ऐसी होटल में स्टे।
  • घूमने के लिए एसी बस
  • 02 दिन नाश्ता और 02 रात का भोजन मिलेगा। लंच और अन्य दिनों के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने होंगे।
  • शेयरिंग बोटिंग का मौका मिलेगा।
  • यात्रा बीमा मिलेगा।
  • यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी दर्शनीय स्थल पर टूरिस्ट प्लेसिस पर घूमने का मौका मिलेगा।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

पैकेज में यह चीजें शामिल नहीं रहेंगी

  • ट्रेन में खाना नहीं मिलेगा।
  • किसी भी दर्शनीय स्थलों पर एंट्री के लिए अगर पैसे लगते हैं, तो आपको अलग से पैसे देने होंगे।
  • टूर गाइड नहीं मिलेगा।
  • कोई भी सेवा और व्यक्तिगत खर्च अगर आप होटल में लेते हैं, तो इसके लिए आपको अलग से पैसे देने होते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।