हम सभी घूमना पसंद करते हैं और अलग-अलग जगहों पर घूमने भी जाते हैं। वहीं कुछ ट्रिप परिवार के साथ बनाई जाती है और कुछ हमारे खास दोस्तों के साथ, लेकिन एक ऐसी ट्रिप है जो आप दोस्तों से लेकर घरवालों तक के साथ ख़ुशी से प्लान कर सकते हैं और खूब एन्जॉय भी कर सकते हैं।
हम बात कर रहे हैं माता वैष्णो देवी की यात्रा की। जी हां, एक यही ऐसी ट्रिप कह लो या माता का बुलावा। हम माता के दर्शन करने के लिए एक न एक बार तो जाते ही हैं। वहीं इस यात्रा पर जाने से पहले आपको कई बातों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है ताकि रास्ते में या वहां पहुंचने के बाद आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
वैष्णो देवी जाने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होता है। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आप रास्ते में आने वाली जगह कटरा में मौजूद चेक पोस्ट पर जाकर वैष्णो देवी के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। बता दें कि आपको रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं देना होगा।
इसे भी पढ़ें : समर सीजन में फैमिली संग बीच वेकेशन पर जाते वक्त रखें इन बातों का ख्याल
केवल वैष्णो देवी ही नहीं बल्कि कहीं भी जाने के लिए आपको उस जगह की पूरी जानकारी रखना बेहद जरूरी होता है ताकि आप उस जगह के बारे में सभी चीजें जान लें और अपनी ट्रिप के दौरान हर मुश्किल को बिना परेशान हुए पार कर लें। रिसर्च करने के लिए आप इन्टरनेट की सहायता ले सकते हैं।
किसी भी जगह पर जाने के लिए हम ढेर सारा सामान साथ लेकर जाते हैं और उन्हीं चीजों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं किसी भी जगह पर जाने से पहले आपको वहां के मौसम के बारे में पूरी जानकारी रखनी चाहिए ताकि आप पैकिंग करते समय उस जगह के मौसम के हिसाब से सही चीजों को ही साथ लेकर जाएं।
इसे भी पढ़ें : परिवार के साथ घूमने के लिए भारत की 9 सबसे खूबसूरत जगह
वैष्णो देवी की यात्रा में काफी चलना पड़ता है। इसलिए आपको वहां या कहीं भी यात्रा करने से पहले एक बार हेल्थ चेक-अप जरूर करवा लेना चाहिए और फिर उसी के हिसाब से अपनी पूरी तैयारी के साथ घूमना चाहिए। ऐसा करने से आप आने वाली किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम का सामना आसानी से कर पाएंगे।
यह विडियो भी देखें
अगर आपको वैष्णो देवी जाते समय ध्यान रखने वाली ये बातें और टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।