परिवार के साथ 25 हजार में कर आएंगी साईं बाबा के दर्शन, होटल - खाना और ट्रेन टिकट का खर्च भी होगा शामिल

IRCTC साईं बाबा के भक्तों के लिए एक अच्छा टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें पूरे परिवार को रहने के लिए होटल के साथ-साथ खाने की सुविधा भी दी जा रही है। इतना ही नहीं भक्तों को आने-जाने की टिकट का खर्च भी अलग से नहीं देना होगा। क्योंकि, इसमें आपके पूरे परिवार की टिकट का खर्च भी इसमें शामिल होगा। अगर आप छोटा सफर प्लान कर रही हैं, तो आपके लिए यह अच्छा ऑफर है। आप कम बजट में आसानी से बाबा के दर्शन करके आ सकती हैं। इससे सस्ता पैकेज आपको अपने पूरे परिवार के नहीं मिलने वाला है। इस पैकेज की एक और खासियत यह है कि रेलवे स्टेशन से मंदिर तक लेकर जाने और होटल तक पहुंचाने के लिए आपको गाड़ी की सुविधा भी मिलने वाली है।
साईं बाबा फैमिली टूर पैकेज
- इस पैकेज के लिए टिकट आप बसर, हैदराबाद, कामारेड्डी, निजामाबाद और सिकंदराबाद से शुरू हो रहा है।
- इन रेलवे स्टेशन से ही आप ट्रेन पकड़ पाएंगे।
- पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।
- 23 जुलाई से पैकेज की शुरुआत हो रही है, इसके पहले आप इससे यात्रा नहीं कर पाएंगे।
- पैकेज शुरू होने के बाद आप हर बुधवार इससे यात्रा कर सकते हैं।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम SAI SANNIDHI EX HYDERABAD है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- जुलाई में लद्दाख घूमने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, मात्र 50 हजार में 6 दिनों के लिए होटल के साथ फ्लाइट की टिकट और खाना भी मिलेगा
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 6220 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस कम है। इसमें आपको 4980 रुपये देने होंगे।
- 3 लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 4960 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 4060 रुपये है।
- अगर 4 लोग साथ में सफर कर रहे हैं, आपके लिए यह बेस्ट टूर पैकेज है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- पैकेज में आपको स्लीपर क्लास और एसी कोच दोनों में से किसी भी कोच में टिकट बुक करने का ऑप्शन मिलेगा।
- स्लीपर कोच वाला पैकेज चुनने पर पैकेज फीस कम हो जाएगा।
- घूमने के एसी वाहन की भी सुविधा मिलेगी।
- खाने में 1 दिन का नाश्ता मिलेगा।
- लंच और डिनर के लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगे। आप शिरडी में मिलने वाला लंगर प्रसाद लंच में खा सकती हैं।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।ट
image credit- freepik, irctc official website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।