Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:00 AM IST

यूनेस्‍को की विश्व धरोहर बना सारनाथ, जानिए यहां घूमने की बेस्ट जगहें और गाइड

वाराणसी घूमने का प्‍लान है, तो आप सारनाथ के ल‍िए भी ए‍क द‍िन की ट्र‍िप का प्‍लान कर सकती हैं। यहां घूमने के ल‍िए कई खूबसूरत जगहें हैं।
Updated:- 2026-08-09, 15:16 IST
sarnath travel tips

वाराणसी जाने वाले लोगों के ल‍िए सारनाथ पहले से ही खास जगह रहा है, लेक‍िन अब इसकी पहचान पूरी दुन‍िया में है। बीते 25 जुलाई 2026 को सारनाथ के प्राचीन बौद्ध स्थल को UNESCO की World Heritage List में शामिल किया गया है। इसके साथ भारत में यूनेस्‍को वर्ल्‍ड हेर‍िटेज साइट की संख्या 45 हो गई है।

आपको बता दें क‍ि सारनाथ वही जगह है जहां भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। हजारों साल पुरानी बौद्ध विरासत, स्तूप, पुराने अवशेष इसे घूमने के साथ-साथ इतिहास और धर्म को समझने के लिए भी खास बनाते हैं। अगर आप वाराणसी घूमने का प्लान बना रही हैं, तो इस बार सारनाथ को अपनी लिस्ट में जरूर रखें।

सारनाथ में ही भगवान बुद्ध ने द‍िया था अपना पहला उपदेश

सारनाथ वाराणसी के पास एक प्रमुख बौद्ध स्थल है। UNESCO के मुताबिक, माना जाता है कि भगवान बुद्ध ने यहीं 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में अपना पहला उपदेश दिया था और अपने शुरू के शिष्यों से भी मिले थे। बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह दुनिया के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां कई पुराने स्तूप, मंदिर, विहार और पुरातात्विक अवशेष आज भी देखने को म‍िलते हैं।

सारनाथ में जरूर देखें धामेक स्तूप

सारनाथ घूमने जाएं तो धामेक स्तूप देखना न भूलें। यह सारनाथ की सबसे फेमस ऐतिहासिक स्मारक है। पूरा इलाका पुराने बौद्ध अवशेषों से जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां घूमते हुए आपको जगह-जगह इतिहास की झलक भी देखने को मि‍लेगी।

sarnath travel tips (1)

चौंखंडी स्तूप भी घूमकर आएं

सारनाथ की ट्रिप में आप चौंखंडी स्तूप को भी शामिल कर सकती हैं। यह भी सारनाथ के पुराने बौद्ध स्थलों में से गिना जाता है। अगर आपको इतिहास और पुराने स्मारकों में दिलचस्पी है, तो यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी। खास बात तो यह है क‍ि यह स्‍तूप चौकोर आकार में है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से काशी कैसे जाएं? घाटों की महाआरती से लेकर बनारसी जायके तक, जानें सब कुछ

सारनाथ म्यूजियम में देखें पुरानी चीजें

अगर आपको इतिहास को करीब से समझना है तो सारनाथ म्यूजियम भी जा सकती हैं। यहां सारनाथ और आसपास के इलाके से जुड़ी पुरानी मूर्तियां और पुरातात्विक चीजें देखने को मि‍लेंगी। म्यूजियम की मौजूदा जानकारी के मुताबिक, यह सुबह 10 बजे खुलता है और शाम 5 बजे तक खुला रहता है। शुक्रवार को यह बंद रहता है। इसल‍िए घूमने से पहले टाइमिंग एक बार चेक कर लें।

sarnath travel tips (2)

मूलगंध कुटी विहार में बिताएं थोड़ा समय

अगर आप भीड़-भाड़ से दूर कुछ समय शांति में बिताना चाहती हैं, तो मूलगंध कुटी विहार जा सकती हैं। यह सारनाथ का मेन बौद्ध मंदिर है और यहां आपको बहुत शांत‍ि म‍िलेगी। Incredible India में भी इस जगह को शाम‍िल क‍िया गया है।

यह भी पढ़ें- Subah-E-Banaras: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है 'सुबह-ए-बनारस' की? इस समय बदल जाता है पूरी काशी का रंग

सारनाथ के बाद जा सकती हैं रामनगर फोर्ट

अगर आपके पास थोड़ा ज्यादा समय है तो आप सारनाथ एक्‍सप्‍लोर करने के बाद रामनगर फोर्ट का प्लान भी बना सकती हैं। यह गंगा नदी के किनारे बना ऐतिहासिक किला है और इसका इत‍िहास 17वीं शताब्दी से है। यहां आपको वाराणसी की शाही इतिहास की झलक देखने को मिलेगी।

सारनाथ घूमने का आसान तरीका

सारनाथ घूमने के लिए एक दिन का समय काफी है। आप सुबह सारनाथ पहुंचकर पहले मेन पुरातात्विक इलाके में धामेक स्तूप और आसपास के पुराने अवशेष देख सकती हैं। इसके बाद म्यूजियम और मूलगंध कुटी विहार जा सकती हैं। अगर आपके पास समय बचे तो आसपास के दूसरे बौद्ध मंदिरों को भी एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं। वाराणसी से सारनाथ जाने के लिए आपको कई ऑप्‍शन म‍िल जाएंगे। कैब, टैक्‍सी या बस से आसानी से यहां पहुंचा जा सकता ह‍ै।

यह भी पढ़ें- Famous Temples Of India: धार्मिक यात्रा का है प्लान, तो जान लें किस राज्य का कौन सा मंदिर है सबसे फेमस?

UNESCO की नई लिस्ट में शामिल हुए बाकी 24 स्थल

2026 में सारनाथ के साथ कई दूसरे देशों के 24 जगह भी UNESCO World Heritage List में शामिल किए गए हैं। इनमें ये नाम हैं-

  • Mount Olympus- ग्रीस
  • Beaches of the D-Day Landings, Normandy, 1944- फ्रांस
  • Ancient Capitals of Asuka and Fujiwara- जापान
  • Okefenokee National Wildlife Refuge- अमेरिका
  • Boma-Badingilo Migratory Landscape- साउथ सूडान
  • Aalto Works- फिनलैंड
  • Gdynia Modernist City Centre- पोलैंड
  • Tashkent Modernist Architecture: Modernity and Tradition in Central Asia- उज्बेकिस्तान
  • Alamut Castle and Related Fortifications- ईरान
  • Amazonia Theaters- ब्राजील
  • Jingdezhen Handicraft Porcelain Industry Sites- चीन
  • Mount Amel Castles- लेबनान
  • Rock Mosques and Associated Sacred Sites of Mangystau- कजाकिस्तान
  • Royal Capetian Fortresses of Languedoc- फ्रांस
  • Sebastia- फिलिस्तीन
  • The Cemetery Complexes of the Xiongnu Nobility- मंगोलिया
  • The Medinas of the Historic Sultanates of the Comoros- कोमोरोस
  • The Rocas of Sao Tome and Principe: Colonial Agricultural System and Forced Migration- साओ टोमे और प्रिंसिपे
  • The System of Italian-style Condominio Theatres of the 18th and 19th Centuries in Central Italy- इटली
  • Village of Sidi Bou Said- ट्यूनीशिया
  • Wat Phra Mahathat Woramahawihan, Nakhon Si Thammarat- थाईलैंड
  • Aqaba Marine Reserve- जॉर्डन
  • The Bony Fish Fossils of the Western Limfjord- Evolution and Climate Adaptation in the Earliest Eocene- डेनमार्क
  • Wadi Wurayah- संयुक्त अरब अमीरात

यह भी पढ़ें-  वाराणसी में स्थित हैं ये बौद्ध मंदिर, आप भी देखें जरूर

तो अगर आप भी सारनाथ जाने का सोच रही हैं, तो ऊपर बताई गई जगहों काे एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

नोट- यह लेख incredible india, यूट्यूब, सारनाथ की ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट से देखकर ल‍िखा गया है। 

Source- https://www.unesco.org/en/articles/ancient-buddhist-site-sarnath-inscribed-unesco-world-heritage-list

Image Credit- Incredible india

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।