Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

Raksha Bandhan 2026: रेलवे ने शुरू की राखी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

त्योहारों के समय सामान्य ट्रेनों में सीटें पहले से ही वेटिंग रहती है और आखिरी समय पर टिकट मिलना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए राहत लेकर आती हैं।
Updated:- 2026-08-19, 13:50 IST
raksha bandhan 2026 special train list route starting date and timings

रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का त्योहार नहीं है, बल्कि इस दिन भाई-बहन को एक साथ समय बिताने का भी मौका मिल जाता है। इस मौके पर हर साल बड़ी संख्या में लोग अपने घर और परिवार से मिलने के लिए ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में सामान्य ट्रेनों में सीटें मिलना मुश्किल होता है, इसलिए रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। इस बार भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। आप भी अगर यात्रा का प्लान कर रही हैं और आपने अभी तक ट्रेन टिकट बुक नहीं की है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

किस रूट पर चलाई गई है स्पेशल ट्रेनें?

अभी यात्रियों के लिए जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन रक्षा बंधन स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। रास्ते में इसका ठहराव कई स्टेशनों पर हो रहा है, इसलिए यात्रियों को इस रूट में पड़ने वाले स्टेशन पर उतरने का मौका मिलेगा।

Raksha Bandhan train ticket book

जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए ट्रेन चलने का समय

  • ट्रेन सुबह 8:20 बजे जबलपुर से चलेगी और अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
  • जबलपुर रात- 08:20 बजे चलेगी।
  • कटनी मुड़वारा- रात 09:35 बजे कटनी पहुंचेगी और रात 09:40 बजे दमोह के लिए रवाना
  • दमोह- रात 10:55 बजे पहुंतेगी और रात 10:57 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना
  • सागर- रात 12:15 बजे पहुंचेगी और रात 12:20 बजे स्टेशन से चलेगी
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- सुबह 05:50 बजे पहुंचेगी और सुबह 05:55 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना
  • ग्वालियर- सुबह 07:30 बजे पहुंचेगी और सुबह 07:35 बजे स्टेशन से चलेगी
  • धौलपुर- सुबह 08:50 बजे पहुंचेगी और सुबह 08:52 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना
  • आगरा छावनी- सुबह 09:30 बजे पहुंचेगी और सुबह 09:35 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना
  • मथुरा जंक्शन- सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी और सुबह 11:15 बजे रवाना
  • कोसी कलां- सुबह 11:43 बजे पहुंचेगी और सुबह 11:45 बजे रवाना
  • हजरत निजामुद्दीन- दोपहर 02:25 बजे पहुंचेगी।

वापसी में कब चलेगी ट्रेन?

ट्रेन नंबर 01702 हजरत निजामुद्दीन से वापस जबलपुर के लिए निकलेगी। यह अगले दिन आपको 9:30 बजे जबलपुर पहुंचाएगी।

टाइमटेबल

  • हजरत निजामुद्दीन: दोपहर 03:45 बजे निकेलगी।
  • कोसी कलां- शाम 05:50 बजे पहुंचेगी और शाम 05:52 बजे स्टेशन से निकलेगी।
  • मथुरा जंक्शन- शाम 07:35 बजे पहुंचेगी और शाम 07:40 बजे अगले स्टेशन के लिए निकलेगी।
  • आगरा छावनी- रात 08:30 बजे पहुंचेगी और 5 मिनट बाद अगले स्टेशन के लिए आगे रवाना होगी।
  • धौलपुर- रात 09:18 बजे पहुंचेगी और रात 09:20 बजे आगे स्टेशन से चलेगी।
  • ग्वालियर- रात 10:25 बजे पहुंचेगी और रात 10:30 बजे रवाना होगी।
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- रात 12:05 बजे पहुंचेगी और रात 12:10 बजे रवाना होगी।
  • सागर- रात 03:30 बजे पहुंचेगी और रात 03:35 बजे रवाना होगी।
  • दमोह- सुबह 04:40 बजे पहुंचेगी और सुबह 04:42 बजे बजे रवाना होगी।
  • कटनी मुड़वारा- सुबह 06:10 बजे पहुंचेगी और सुबह 06:15 बजे रवाना होगी।
  • जबलपुर- सुबह 09:30 बजे पहुंचेगी।

Special train for Raksha Bandhan travel

मेला स्पेशल ट्रेन में भी कर सकती हैं टिकट बुक

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रुड़की के पास पिरान कलियर गांव में यह मेला होने जा रहा है। यह मेला हजरत मखदूम अलाउद्दीन अहमद साबरी की प्रसिद्ध दरगाह पर होगा। ऐसे में लाखों भक्त इस मेले में शामिल होने के लिए आते हैं, इसलिए प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 21 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाली है। इस खास मौके का फायदा आप राखी पर घर जाने के लिए भी कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- पैसे कट गए और तत्काल टिकट नहीं बना, जानिए रिफंड मिलेगा या नहीं?

  • ट्रेन नंबर 04321 / 04320- बरेली - रुड़की - बरेली- बरेली मेला स्पेशल
  • ट्रेन नंबर 04319 / 04322- रुड़की - बरेली - रुड़की- रुड़की मेला स्पेशल
  • ट्रेन नंबर 04329 / 04330- हरिद्वार - लखनऊ - हरिद्वार- हरिद्वार अनारक्षित मेला स्पेशल

इसे भी पढ़ें- बिना टूर पैकेज के भी 10 हजार में ट्रिप हो सकता है पूरा, ये टिप्स सफर को बनाएंगे आसान

इस जानकारी के अलावा रेलवे का राखी से पहले और भी स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्लान है। इसकी जानकारी आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और x.com पर ट्वीट के जरिए भी पढ़ सकते हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

FAQ
Waitlist (WL) और RAC का क्या मतलब होता है?
RAC (Reservation Against Cancellation), आपको ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति होती है, लेकिन आधी सीट मिलती है। Waitlist (WL), जिसमें चार्ट बनने तक टिकट कन्फर्म नहीं होता, तो काउंटर टिकट वाले यात्रा कर सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन WL टिकट खुद रद्द हो जाता है और आप यात्रा नहीं कर सकते।
काउंटर से लिया गया टिकट खो जाए या ऑनलाइन का प्रिंट न हो तो क्या करें?
मोबाइल में SMS, IRCTC ऐप का PDF या ईमेल दिखाना ही मान्य हो सकता है। इसके अलावा चार्ट बनने से पहले स्टेशन के टिकट काउंटर पर जाकर डुप्लीकेट टिकट बनवा सकते हैं। 
तत्काल ट्रेन टिकट कितने दिन पहले बुक कर सकते हैं?
यात्रा से 1 दिन पहले AC क्लास के लिए सुबह 10:00 बजे और Non-AC (स्लीपर) के लिए सुबह 11:00 बजे खुलता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।