पैसे कट गए और तत्काल टिकट नहीं बना, जानिए रिफंड मिलेगा या नहीं?

तत्काल टिकट बुक करते समय हर यात्री बुकिंग प्रोसेस पर बारीकी से नजर रखता है। बुकिंग शुरू होने से पहले ही लोग जरूरी जानकारी और पेमेंट की तैयारी करके रखते हैं, ताकि टिकट समय पर बुक हो सके। ऐसे में अगर पेमेंट अकाउंट से कट जाए, लेकिन टिकट बुक न हो, तो परेशानी और बढ़ जाती है। कई बार यात्री दोबारा टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन मन में सवाल रहता है कि पहली टिकट के कटे पैसे का क्या होगा और वह वापस कैसे मिलेंगे? अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि टिकट बुक न होने के बाद भी अगर अकाउंट से पैसे कट गए हैं, तो रिफंड कैसे मिलता है?
तत्काल टिकट नहीं मिली, लेकिन अकाउंट से पैसे कट गए?
ऐसा कई बार यात्रियों के साथ होता है। IRCTC के अनुसार ऐसा कई कारणों से हो सकता है। इसमें ऑनलाइन पेमेंट में बैंक की दिक्कत, इंटरनेट कनेक्शन स्लो, वेबसाइट पर कई यात्रियों का एक्टिव होना या आपके फोन में दिक्कत जैसी परेशानी शामिल हो सकती है।
टिकट नहीं मिली तो क्या करें?
- पैसे कट गए हैं, लेकिन टिकट नहीं बन पाया है, तो घबराकर तुरंत दोबारा टिकट बुक न करें।
- कई बार स्क्रीन पर टिकट नहीं दिखती है, लेकिन IRCTC के My Account में आपको टिकट मिल जाएगी।
- आप Booked Ticket History में जाकर चेक कर सकती हैं।
- अगर वहां भी टिकट नजर नहीं आ रही है, तो SMS में पेमेंट का स्टेटस और Transaction ID का स्क्रीनशॉट संभालकर रख लें।
इसे भी पढ़ें- तत्काल टिकट बुक करते समय लोग करते हैं ये 3 गलतियां, आप न करें
तत्काल टिकट बुकिंग का रिफंड कैसे मिलेगा?
सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि आप पैसे अकाउंट से कटे हैं या IRCTC के पेमेंट ऐप से? ऐसा इसलिए, क्योंकि रिफंड आपको उसी अकाउंट में सेंड किया जाता है, जिससे आपने बुकिंग की थी। रिफंड 7 से 8 दिनों में अपने आप वापस आ जाता है।
इसे भी पढे़ें- इन्कॉग्निटो मोड से सच में सस्ती मिलती है फ्लाइट टिकट? जानें बुकिंग का यह सीक्रेट
अगर रिफंड नहीं आया तो क्या करें?
- इसके लिए आप IRCTC के eQuery सिस्टम और कस्टमर सपोर्ट पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं।
- अगर आपको मदद नहीं मिल रही है, तो रेलवे की मेल आईडी etickets@irctc.co.in और care@irctc.co.in पर भी संपर्क कर सकते हैं।
- शिकायत के दौरान अपने साथ तारीख और समय की जानकारी, ट्रेन नंबर, भुगतान की राशि, अपना PNR नंबर, ट्रांजैक्शन आईडी और पेमेंट का स्क्रीनशॉट रखें।
- इसके अलावा आप रेलवे के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं, या RailMadad पोर्टल पर शिकायत दर्श करवा सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific, irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।