Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:34 PM IST

बिना टूर पैकेज के भी 10 हजार में ट्रिप हो सकता है पूरा, ये टिप्स सफर को बनाएंगे आसान

यात्रा के दौरान खाने के मामले में भी थोड़ी समझदारी काफी पैसे बचा सकती है। आपको आने-जाने, रहने, खाने और घूमने के लिए पहले ही अमाउंट तय कर लेना चाहिए, जिसमें
Updated:- 2026-08-16, 17:07 IST
how to plan trip without tour packages under ten thousand

कम बजट में ट्रिप प्लान करना है, तो कई लोगों को टूर पैकेज से यात्रा करना सही लगता है। ऐसा इसिलए, क्योंकि इसमें आपको सभी सुविधाएं मिल जाती है और खर्चों के बारे में भी पहले ही पता लग जाता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बार टूर पैकेज से ही घूमा जाए। अगर आप यात्रा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखेंगे, तो बिना पैकेज के भी बजट में यात्रा प्लान कर लेंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे जरूरी टिप्स बताएंगे, जिससे आप 10 हजार के अंदर में घूमर आ सकते हैं। 

1- सही साधन का चुनाव करें

ट्रेन या बस से सफर करना बेस्ट होता है। कैब या फ्लाइट से यात्रा करेंगे, तो इसमें बहुत पैसे खर्च हो जाएंगे, लेकिन बस और ट्रेन सबसे सस्ते साधन में से एक है। शिश करें कि टिकट पहले ही बुक कर लें, ताकि आखिरी समय में ज्यादा पैसे खर्च न करने पड़ें, क्योंकि फिर आपको तत्काल टिकट पर पैसे खर्च करने होंगे। आने-जाने के लिए पहले ही टिकट बुक कर लेंगे, तो आपको खर्चों का अंदाजा लग जाएगा।

Travel without tour package

2- सही लोकेशन का चयन करें

कहीं भी घूमने के लिए सही लोकेशन का चयन करना जरूरी होता है।। 10 हजार रुपये के बजट में बहुत दूर की जगह चुनने के बजाय, कोई पास की लोकेशन पर ही ट्रिप प्लान करें। ऐसी जगह चुनें, जहां पहुंचने के लिए बस और ट्रेन आसानी से मिल जाए। इसके अलावा आपको बार-बार वाहन बदलने पर पैसे भी खर्च न करने पड़े।

Travel under 10000 rupees

3- होटल में बचा सकते हैं पैसे

रहने की जगह चुनते समय हमेशा ऐसी लोकेशन चुनें, जो किसी टूरिस्ट प्लेस के आस-पास ही हो। जहां होटल से आप पैदल ही घूमने जा सकते हैं। कोशिश करें कि होटल पहले ही बुक कर लें, इससे आपको अपने खर्चों का अंदाजा लग जाएगा। आपको पहले से पता रहेगा कि रहने पर कितने पैसे खर्च होने वाले हैं और बाकी खर्चों के लिए कितना बजट बचा है।

यह भी पढ़ें- भारत के शानदार Floating Markets, जहां नावों पर सजती हैं दुकानें

How to save money on trips

4- एक बार में केवल एक ही लोकेशन चुनें

कई बार लोग एक ट्रिप में कई जगहों पर घूमने का सोचते हैं, जो ठीक नहीं है। इससे बहुत ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैंं, इसलिए कोशिश करें कि एक ट्रिप में ज्याजा जगहों पर घूमने का प्लान न करें। कम समय में ज्यादा जगहें घूमने की कोशिश करेंगे, तो खर्चे ज्यादा होंगे।

यह भी पढ़ें- मानसून में बेहद खूबसूरत हो जाते हैं ये शांत बीचेस, जरूर बनाएं ट्रिप का प्‍लान

Budget travel tips

5-खाने-पीने में कैसे बचाएं पैसे?

कई बार लोग घूमते-फिरते हुए खाने के खर्चों पर ध्यान नहीं देते। कभी भी बिस्कुट, नमकीन और चिप्स जैसी चीजों पर पैसे लगा देते हैं। ऐसी छोटी-छोटी चीजें ही कई बार आपके ट्रिप को महंगा कर देती है। इसलिए, कोशिश करें कि ऐसी चीजों पर पैसे खर्च करें, जिससे आपका पेर भरा रहे। अपने साथ कुछ छोटी-मोटी चीजें साथ भी लेकर जा सकते हैं।

बिना टूर पैकेज के घूमने का फायदा यह भी है कि आप अपनी मर्जी से कभी भी कहीं भी घूमने जा सकते हैं। इसके साथ ही अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से जगह और समय चुन सकते हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

FAQ
क्या दिल्ली से 10 हजार रुपये में ट्रिप की जा सकती है?
हां, अगर आप दिल्ली से बहुत दूर की जगह चुनने के बजाय आसपास के शहर या घूमने की जगह चुनते हैं और ट्रेन या बस से सफर कर सकते हैं। 
दिल्ली से कम पैसों में घूमने के लिए कौन सी जगह चुनी जा सकती है?
 दिल्ली से ऋषिकेश, हरिद्वार, जयपुर, आगरा, मथुरा-वृंदावन, देहरादून जैसी जगहों पर 10 हजार में घुमा जा सकता है। 
यात्रा में सबसे ज्यादा पैसे किस चीज पर खर्च होते हैं?
आमतौर पर आने-जाने, होटल पर ज्यादा पैसा खर्च होते हैं।  
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।