ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, जानें 1 अक्टूबर से रेलवे में क्या होने वाला है बड़ा बदलाव

ट्रेन के अंदर चलने-फिरने की आजादी, सोने की व्यवस्था, और खाने-पीने की सुविधा मिलती है। इसलिए लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को ट्रेन से यात्रा करना पसंद होता है।  
Updated:- 2024-09-16, 12:33 IST
railway  new services to  car rakes starting

भारत में लोग ट्रेन से सफर करना इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि यह एक किफायती, सुविधाजनक और आरामदायक होता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। ट्रेन से सफर करना कई यात्रियों के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी है। सामान्य श्रेणियों जैसे स्लीपर क्लास या जनरल क्लास में टिकट की कीमत भी सस्ती होती है, इससे जिससे आम आदमी भी लंबी दूरी का सफर आराम से कर सकता है। लेकिन देश में ट्रेनों की संख्या कम और यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से अक्सर लोगों को टिकट नहीं मिलती।

फेस्टिवल के टाइम तो ट्रेन में भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि पैर रखने की भी जगह नहीं होती। ऐसे में परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कई अन्य सुविधाएं लाई जाती हैं। हाल ही में, पश्चिम रेलवे को लेकर बदलाव किया गया है।

1 अक्टूबर से इन चीजों में होगा बदलाव

train rules

रेलवे विभाग द्वारा पश्चिम रेलवे रूट पर यात्रा करने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रूट को बढ़ाने का फैसला किया गया है। पश्चिम रेलवे रूट पर 15 कोच की 199 ट्रेनें चल रही हैं। 1 अक्टूबर से इसे और बढ़ा दिया जाएगा। 

  • पश्चिम रेलवे रूट की 12 कोच की 10 लोकल को 15 कोच में बदला जाएगा। 
  • यह लोकल अप और डाउन दोनों दिशाओं में चलेगी। 
  • पश्चिम रेलवे पर यात्राओं की संख्या 1,394 से बढ़कर 1,406 हो जाएंगी।
  • र्चगेट और विरार के बीच 15 कोचों की लोकल ट्रेनों में वृद्धि होगी।
  • ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी ट्रेन चलने के बाद जारी कर दी जाएंगी।

इसे भी पढ़ें- रेलवे नियमों में हुआ बदलाव, ट्रेन टिकट बुक करने से पहले जान लें पूरी जानकारी

 

12 नई ट्रेनों की होगी शुरुआत

new trains

  • दादर और विरार के बीच चार नई ट्रेनों की शुरुआत की गई है।
  • विरार और चर्चगेट के बीच एक ट्रेन
  • बोरीवली और चर्चगेट के बीच एक ट्रेन
  • चर्चगेट और अंधेरी के बीच दो ट्रेनें
  • चर्चगेट और गोरेगांव के बीच तीन ट्रेनें
  • चर्चगेट और नालासोपारा के बीच एक ट्रेन

इसे भी पढ़ें- रेलवे के ये पांच नियम आपके बहुत आ सकते हैं काम

 


इनके अलावा, हाल ही में प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 6 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है। उन्होंने डिजिटल माध्यम से झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। लगातार देश में हो रहे परिवहन सेवाओं में विस्तार को देखकर ऐसा माना जा सकता है कि आने वाले समय में लोगों को यात्रा करने में परेशानी नहीं होगी। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।