मानसून के चलते चार धाम यात्रा की हेली सेवा में हुआ बदलाव, यात्रा पर जाने से पहले जानें नया अपडेट

Char Dham Yatra Monsoon Update: अगर आप बारिश के मौसम में चार धाम यात्रा पर निकली हैं, तो आपको अपनी सेफ्टी का ध्यान रखना चाहिए। इससे आपकी यात्रा भी आरामदायक हो जाएगी और आपको परेशानी भी नहीं होगी।
planning to visit char dham know the latest monsoon related changes

Char Dham Yatra Travel Advisory: मौसम की मार से कहीं चारधाम यात्रा की ट्रिप कैंसिल न हो जाए, इसलिए आपको मौसम अपडेट लेते रहना चाहिए। पिछले कुछ समय से चार धाम यात्रा की सड़कों पर बारिश और पत्थर गिरने जैसे हादसे देखने को मिले हैं। ऐसे में लोग चार धाम यात्रा पर जाने से घबरा रहे हैं। अगर आप भी दर्शन करने जा रही हैं, तो आपको यात्रा के दौरान कुछ टिप्स फॉलो करने चाहिए, इससे आपको परेशानी नहीं होगी। आज के इस आर्टिकल हमें हम आपको चार धाम यात्रा पर जा रहे यात्रियों के लिए मानसून को लेकर क्या नई सूचना जारी हुई है इसके बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, यह भी विस्तार से बताएंगे।

मानसून के चलते चारधाम यात्रियों के लिए क्या आया अपडेट? (Helicopter Service Booking)

अगर आप हेलीकॉप्टर से यात्रा का प्लान बना रही हैं, तो कुछ समय के लिए आप सफर नहीं कर पाएंगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि बारिश के चलते 22 जून के बाद हेलीपैड सेवा की ऑनलाइन बुकिंग भी रोक दी गई है। अगर मौसम ठीक रहा तो 2 मई से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू हो जाएगी। इसके बाद हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा 25 मई से शुरू होगी।

मानसून के दौरान चार धाम धाम यात्रा में इन बातों का ध्यान रखें

  • अगर बारिश ज्यादा हो रही है, तो कोशिश करें कि होटल लेकर कहीं रूक जाएं। क्योंकि, बारिश में सड़कों पर चलना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि, पहाड़ों से पत्थर खिसक कर गिर सकते हैं।
  • बारिश के दौरान अपने साथ जरूरी चीजें साथ लेकर चलें। सेफ्टी के लिए टॉर्च, अच्छे जूते और एक्सट्रा कपड़े भी साथ लेकर चलें।
  • यात्रा के दौरान खाने-पीने की चीजें साथ रखें। अगर कहीं आप फंस जाते हैं, तो इससे आपको खाने-पीने में मदद मिलेगी।
  • मौसम विभाग की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा के लिए निकलें। कोशिश करें कि किनारों से दूर होकर ही चलें।
planning to visit char dham know the latest monsoon related changes

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP