Fri Sep 25, 2026 | Updated 01:27 PM IST

अक्टूबर में शिमला-मनाली छोड़िए, बनाइए 'सिटी ऑफ जॉय' कोलकाता घूमने का प्लान; द‍िखेगी असली फेस्‍ट‍िव वाइब

अगर आप अक्‍टूबर में पहाड़ों पर घूमने का प्‍लान बना रही हैं, तो इस बार कोलकाता एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं। इस दौरान शारदीय नवरात्रि‍ की धूम भी आपको देखने को म‍िलेगी। बस आपको ट‍िकट और होटल बु‍क‍िंग पहले से ही करना होगा, ताक‍ि शॉर्टेज की दि‍क्‍कत न हो।
Updated:- 2026-09-25, 13:19 IST
plan a kolkata trip in october

अक्टूबर में मौसम काफी सुहावना हो जाता है। इस दौरान लोग पहाड़ों से लेकर बीच ट्रि‍प की प्‍लान‍िंग कर लेते हैं, लेक‍िन इस बार अगर आप कुछ अलग देखना चाहती हैं तो कोलकाता का रुख कर सकती हैं। अक्टूबर में यहां मौसम के साथ-साथ शहर का पूरा माहौल भी खास हो जाता है, क्योंकि इसी दौरान दुर्गा पूजा की धूम रहती है।

2026 में शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक है। यानी इस दौरान शहर घूमने पर आपको सिर्फ टूरिस्ट प्लेस ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े पंडाल, सजावट, ढाक की आवाज और बंगाल की फेस्टिवल वाली रौनक भी देखने को मिलेगी। ऐसे में हम आपको कोलकाता जाने का पूरा ट्रैवल गाइड दे रहे हैं। आइए जानते हैं-

plan a kolkata trip in october (1)

image credit- incredible india

अक्टूबर में कोलकाता जाना क्यों रहेगा खास?

शारदीय नवरात्र‍ि के दौरान कोलकाता की एक अलग ही रौनक देखने को मि‍लती है। शहर में अलग-अलग जगहों पर खूबसूरत पंडाल और सजावट देखने को म‍िलती है। पंडालों को भी अलग-अलग थीम पर डेकोरेट क‍िया जाता है। इस दौरान शहर की सड़कें भी काफी रंगीन नजर आती हैं। शाम और रात के समय तो यहां घूमने का अपना एक अलग ही मजा होगा। इसलिए अगर आपका मकसद कोलकाता को उसके फेस्टिवल वाले रंग में देखना है तो यह समय सबसे बेस्‍ट रहेगा।

कोलकाता में कहां-कहां घूम सकती हैं आप?

आपको बता दें क‍ि काेलकाता शहर में सिर्फ पंडाल ही देखने लायक नहीं हैं। यहां इतिहास, मंदिर, म्यूजियम, नदी और पुराने इलाकों से लेकर मशहूर बाजार तक काफी कुछ है।

1. विक्टोरिया मेमोरियल

अगर आप कोलकाता जा रही ह‍ैं तो विक्टोरिया मेमोरियल को अपनी लिस्ट में जरूर रखें। सफेद पत्थर से बनी यह इमारत शहर की पहचान है। इसकी खास बात यह है क‍ि यहां म्यूजियम भी है, जहां आपको इतिहास और कला से जुड़ी चीजें भी देखने को मिलेंगी। यहां अलग-अलग गैलरी में बड़ी संख्या में ऐतिहासिक चीजें रखी गई हैं।

2. हावड़ा ब्रिज

कोलकाता कोई भी जाता है तो हावड़ा ब्र‍िज न जाए, ऐसा हाे ही नहीं सकता है। हावड़ा ब्र‍िज

यह भी पढ़ें- Sondesh और रोसोगुल्ला ही नहीं, कोलकाता की ये 3 स्वीट डिशेज भी हैं बेहद फेमस

भी कोलकाता की पहचान है। यहां जाकर आप हुगली नदी और आसपास के शहरों का खूबसूरत नजारा देख सकती हैं। अगर आपको फोटोग्राफी पसंद है तो भी सह जगह आपकी ल‍िस्‍ट में जरूर होनी चाह‍िए।

plan a kolkata trip in october (2)

image credit- incredible india

3. कालीघाट मंदिर

जैसा क‍ि हमने आपको ऊपर बताया है क‍ि शारदीय नवरात्र‍ि के दौरान यहां एक अलग ही नजारा देखने को म‍िलता है। ऐसे में आप काली कालीघाट मंद‍िर भी जा सकती हैं। यह कोलकाता की प्रसिद्ध धार्मिक जगहों में से एक है। दुर्गा पूजा के समय तो यह और भी द‍िव्‍य लगता है।

4. दक्षिणेश्वर काली मंदिर

दक्षिणेश्वर काली मंद‍िर भी कोलकाता की प्रस‍िद्ध धार्मिक जगहों में से एक है। अगर आपके पास ठीक-ठाक समय है तो कालीघाट के साथ इसे भी प्लान में शामिल कर सकती हैं।

5. बेलूर मठ

हुगली नदी के किनारे मौजूद बेलूर मठ भी देखने लायक है। यहां रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन का हेडक्‍वार्टर है। यह जगह अपने शांत माहौल के लिए भी जानी जाती है। यहां पहुंचने के लिए हावड़ा से ट्रेन, बस और कुछ जगहों से फेरी की भी फैस‍िल‍िटी आपको म‍िल जाएगी।

6. इंडियन म्यूजियम

अगर आपको इतिहास और पुरानी चीजों में दिलचस्पी है तो इंडियन म्यूजियम जा सकती हैं। यहां कई तरह की पुरानी और ऐतिहासिक चीजें रखी हुई हैं, लेकिन यहां जाने से पहले उसी दिन की ओपनिंग चेक कर लें।

 

कोलकाता में क्या खाएं और कहां जाएं?

मशहूर खाना क्‍या स्‍पेशल ट्राई करें कहां जाएं
बंगाली मिठाइयां रसगुल्ला, संदेश और मिष्टी दोई केसी दास या पास की कोई लोकल दुकान
स्ट्रीट फूड काठी रोल, पुचका (गोलगप्पे) और झालमुड़ी पार्क स्ट्रीट और गरियाहाट मार्केट
स्पेशल खाना कोलकाता बिरयानी और बंगाली थाली पार्क स्ट्रीट के मशहूर रेस्टोरेंट

plan a kolkata trip in october (3)

image credit- shutterstock

दुर्गा पूजा में इन चीजों का लें मजा

अक्टूबर में कोलकाता जाने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि शहर का फेस्टिवल वाला माहाैल आपको देखने को मिलेगा। इस दौरान आप यहां ये चीजें कर सकती हैं-

  • अलग-अलग इलाकों के दुर्गा पूजा पंडाल देखें।
  • शाम के समय सजावट और लाइटिंग देखें।
  • ढाक की आवाज और पूजा का माहौल महसूस करें।
  • पंडाल के आसपास मिलने वाले लोकल फूड का स्वाद लें।
  • बंगाली मिठाइयां जरूर ट्राई करें।

दुर्गा पूजा के दौरान लाखों लोग कोलकाता आते हैं। इसलिए एक ही दिन में बहुत सारी जगहें कवर करने के बजाय आसपास की जगहों को एक साथ प्लान करना बेहतर रहेगा। अगर आप दुर्गा पूजा के दौरान नहीं जा पाती हैं, तो उससे पहले भी फेस्‍ट‍िवल की तैयार‍ियों के दौरान भी अलग रौनक देखने को म‍िलेगी।

यह भी पढ़ें: Sondesh और रोसोगुल्ला ही नहीं, कोलकाता की ये 3 स्वीट डिशेज भी हैं बेहद फेमस

कोलकाता में क्या खाएं?

कोलकाता की ट्रिप सिर्फ घूमने के ल‍िए ही खास नहीं है। यहां का लोकल फूड भी आपकी ट्रिप काे मजेदार बना देगा। बंगाली मिठाइयां, बिरयानी और स्ट्रीट फूड को आप अपनी लिस्ट में रख सकती हैं। पार्क स्ट्रीट कोलकाता की मशहूर फूड और नाइटलाइफ जगहों में से एक है। इसल‍िए यहां जरूर जाएं। अगर आप मिठाई पसंद करती हैं तो बंगाली मिठाइयों को जरूर ट्राई करें।

3 दिन का कोलकाता ट्रैवल प्लान

द‍िन सुबह और दोपहर में क्‍या करें शाम को क्‍या करें
पहला द‍िन विक्टोरिया मेमोरियल और हावड़ा ब्रिज घूमें जगमगाते दुर्गा पूजा पंडाल देखें
दूसरा द‍िन कालीघाट, दक्षिणेश्वर मंदिर और बेलूर मठ जाएं आसपास के प्रसिद्ध पंडालों के दर्शन करें
तीसरा द‍िन इंडियन म्यूजियम और पुराने कोलकाता के बाजार देखें पार्क स्ट्रीट पर खाना खाएं और शॉपिंग करें

plan a kolkata trip in october (4)

image credit- incredible india

3 दिन का बनाएं कोलकाता घूमने का प्लान

पहला दिन- पहले दिन शहर की फेमस जगहें कवर करें। विक्टोरिया मेमोरियल, हावड़ा ब्रिज और आसपास के इलाके घूमे जा सकते हैं। शाम को दुर्गा पूजा के पंडाल देखने निकलें।

दूसरा दिन- सुबह कालीघाट और फिर दक्षिणेश्वर काली मंदिर का प्लान बना सकती हैं। इसके बाद समय बचे तो बेलूर मठ जा सकती हैं।

तीसरा दिन- इंडियन म्यूजियम और शहर के पुराने इलाकों को देख सकती हैं। इसके बाद पार्क स्ट्रीट या किसी लोकल मार्केट में घूमते हुए शॉपिंग और खाने का मजा लें। अगर पूजा के दिन जा रही हैं तो शाम का समय पंडाल घूमने के लिए बचाकर रखें।

कोलकाता जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप अक्‍टूबर में कोलकाता जाने का प्‍लान बना रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। जैसे-

  • दुर्गा पूजा के दिनों में होटल और ट्रांसपोर्ट की ड‍िमांड ज्‍यादा रहती है, इसलिए पहले से बुकिंग कर लें।
  • पूजा के दिनों में सड़कों पर काफी भीड़ मिल सकती है, इसल‍िए अपने सामानों की सुरक्षा खुद करें।
  • घूमने के लिए आरामदायक कपड़े और जूते रखें।
  • मंदिर और पूजा पंडाल में नियमों का ध्यान रखें।
  • किसी म्यूजियम या टूरिस्ट प्लेस पर जाने से पहले उसकी उसी दिन की टाइमिंग चेक कर लें।
  • अगर आपका मकसद खासतौर पर दुर्गा पूजा देखना है तो 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक की ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:कोलकाता के इस म्‍यूज‍ियम में देखने को म‍िलेंगी मां दुर्गा की सालों पुरानी मूर्तियां, चैत्र नवरात्र‍ि में यहां जरूर जाएं घूमने

तो अगर आप अक्‍टूबर में कहीं पहाड़ों पर जाने का प्‍लान बना रही थीं, तो इस बार कोलकाता के नजारे देख आएं। इस दौरान शहर की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- AI

FAQ
कोलकाता में घूमना कैसे आसान रहेगा?
कोलकाता में घूमना बहुत आसान है। आप बजट में सफर करने के लिए मेट्रो रेल, लोकल बसें, पीली टैक्सी और हुगली नदी पार करने के लिए फेरी (नाव) ले सकती हैं।
कोलकाता में शॉपिंग कहां से करें?
सस्ते कपड़े और ट्रेडिशनल बंगाली साड़ियों की शॉपिंग के लिए न्यू मार्केट, गरियाहाट और हातीबागान मार्केट सबसे बेहतरीन और मशहूर विकल्प हैं।
कोलकाता में बच्चों के साथ कहां घूमना सही रहेगा?
बच्चों के साथ कोलकाता में साइंस सिटी, निको पार्क (अम्यूजमेंट पार्क) और अलीपुर चिड़ियाघर घूमना बहुत मजेदार और ज्ञानवर्धक रहेगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।