पश्चिम बंगाल भारत के सबसे खूबसूरत राज्य में से एक है। यहां एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल राज्य में कोलकाता का सबसे पुराना सस्पेंशन ब्रिज की चर्चा बहुत होती है, तो वहीं यहां का सबसे पुराना संग्रहालय भी लोगों को इसे देखने के लिए मजबूत करता है। हर साल यहां घूमने के लिए लाखों लोग जाते हैं, लेकिन कम जानकारी की वजह से अक्सर लोग, फेमस टूरिस्ट प्लेसिस पर जाना भूल जाते हैं।
कई बार उन्हें शहर के खास टूरिस्ट प्लेसिस की जानकारी नहीं होती, इसकी वजह से वह इन जगहों को मिस कर देते हैं। इसके बाद जब वह अपने शहर वापस जाते हैं, तो उन्हें अफसोस होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बंगाल की ही कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां अगर आप घूमने जा रहे हैं, तो आपको मिस नहीं करना चाहिए।
अगर कोलकाता जा रहे हैं, तो आपको इस बरगद पेड़ को देखे बिना वापस नहीं आना चाहिए। इसे दुनिया के सबसे बड़े बरगद पेड़ के रूप में माना जाता है। यह पेड़ हावड़ा के आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान (Acharya Jagadish Chandra Bose Indian Botanic Garden) में है। इस विशाल पेड़ को पहली बार 1989 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था। यह जगह इसलिए खास है, क्योंकि ऐसा नजारा आपको और कहीं नहीं देखने को मिलेगा। यह पेड़ इतने छेत्र में फैला है, इसे और किसी पेड़ की जरूरत नहीं।
इसे भी पढ़ें- Navratri In West Bengal: नवरात्रि में पश्चिम बंगाल जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान
अगर आप पश्चिम बंगाल गए हैं, तो आपको यहां का नजारा भी जरूर देखकर आना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इतना बड़ा रेलवे स्टेशन आपको और कहीं नहीं देखने को मिलेगा। यह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में बना है। इस स्टेशन का नाम घुम रेलवे स्टेशन है। इस बड़े रेलवे स्टेशन की ऊंचाई करीब 2258 मीटर यानी 7400 फुट है। यह दार्जिलिंग रेलवे के अंदर आता है।
यह विडियो भी देखें
पश्चिम बंगाल में घूमने जा रहे लोगों को एक बार देश के सबसे पुराने संग्रहालय को देखने जरूर जाना चाहिए। इससे उन्हें पता चलेगा कि आखिर पहले म्यूजियम कैसे हुआ करते हैं। अगर आपको संग्रहालय में रुचि है तो फिर तो आपको यह जगह बहुत पसंद आने वाली है। इस संग्रहालय की स्थापना 1841 में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा की गई थी। यह परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल की इन जगहों पर नहीं घूमा तो फिर आपका घूमना अधूरा रह जाएगा
कोलकाता में अगर सुंदर वास्तुकला का नजारा देखना है, तो आपको सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च का नजारा देखने जरूर जाना चाहिए। चर्च की आधारशिला 1839 में रखी गई थी। काम 1847 में पूरा हुआ। चर्च का बाहरी और भीतरी हिस्सा आपको यहां घंटो तक रोकने के लिए मजबूर कर देगा। यह दोस्तों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।