Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:07 AM IST

अंबाला के पास बच्चों के साथ घूमने के लिए ये 3 जगहें हैं बेस्ट, वीकेंड पर जा सकते हैं आप

बच्चों के साथ ट्रिप प्लान करते समय उनकी रुचि का ख्याल रख सकते हैं। इसलिए, बच्चों को ऐसी जगहों पर ले जाएं, जहां से मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा भी मिले।
Updated:- 2025-01-13, 19:26 IST
places to visit with kids near ambala haryana

अक्सर माता-पिता को लगता है, बच्चों को खेलने-कूदने से ज्यादा अपने पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। इसलिए वह उनपर पढ़ाई का बहुत ज्यादा प्रेशर बनाते हैं। लेकिन माता-पिता के लिए यह जरूरी है कि उन्हें बच्चों को समय-समय पर घुमाने भी लेकर जाना चाहिए। बच्चों को घुमाने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता है। बच्चे फ्रेश फील करते हैं और उनका पढ़ाई में मन लगता है। इसलिए भले ही बच्चे पूरे हफ्ते पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन आप उन्हें घुमाने के लिए पहले प्लानिंग कर लें। वीकेंड पर आप उनके साथ घूमने जाएं, इससे बच्चों का माता-पिता के साथ रिश्ता भी अच्छा होता है और वह आपको अच्छे से समझ पाते हैं।

कुरुक्षेत्र

places to visit with kids near ambala haryanaq

एक दिन का ट्रिप प्लान करने वाले लोगों के लिए कुरुक्षेत्र बहुत दूर नहीं है। बच्चों के साथ आपको भी अच्छा लगेगा और इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं आने वाला। कुरुक्षेत्र अंबाला से ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए आप सुबह घर से निकलें और पूरे दिन घूमकर शाम को वापस अंबाला आ जाएं। आप बस और ट्रेन दोनों से यहां जा सकते हैं। टिकट प्राइस भी ज्यादा नहीं है। कुरुक्षेत्र में बच्चों को मस्ती करने के साथ-साथ नई-नई चीजें और हरियाणा के इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इसलिए यह जगह उनके लिए अच्छी हो सकती है।

  • दूरी- अंबाला से कुरुक्षेत्र 50 किमी की दूरी पर है। आप यहां लगभग 1 घंटे में पहुंच जाएंगे।
  • घूमने के लिए अच्छी जगह- यहां आप बच्चों को ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर तीर्थ और साइंस म्यूज़ियम दिखा कर जरूर लाएं।

इसे भी पढ़ें- अंबाला में घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगह, वीकेंड हो जाएगा मजेदार

मोरनी हिल्स

places to visit with kids near ambala haryana2

ऐसा जरूरी नहीं है कि आप हर वीकेंड बच्चों को किसी ऐतिहासिक जगह पर ही लेकर जाएं। आप चाहें, तो उनके साथ मोरनी हिल्स भी जा सकते हैं। हरे-भरे नजारों से भरी इस जगह पर जाना आपको भी अच्छा लगेगा। यह जगह बच्चों के साथ-साथ आपको भी सुकून पहुंचाएंगी। यहां बच्चे बोटिंग कर सकते हैं, घंटों खेल सकते हैं और मौसम साफ होने की वजह से उनके शरीर के लिए भी यह जगह अच्छी है। यहां बच्चों को तोता, मैना और मोर जैसी कई प्रजातियां देखने को मिलेगी। एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहां रॉक क्लाइंबिंग और रैपलिंग का मजा भी मिलेगा। यह हरियाणा के सुंदर जगहों में से एक है।

  • दूरी- अंबाला से मोरनी हिल्स 61 किमी की दूरी पर है। आप यहां लगभग 1.30 घंटे में पहुंच जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-हरियाणा में बच्चों के घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, आप भी लेकर जाएं

 

चंडीगढ़

चंडीगढ़

बच्चों के साथ चंडीगढ़ घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। अंबाला वालों के लिए चंडीगढ़ भी बेस्ट जगह है। यहां घूमने के लिए बहुत सारी जगहे हैं। भले ही आप हर लोकेशन नहीं घूम पाएंगे, लेकिन कुछ फेमस जगहों पर बच्चों को घुमा कर ला सकते हैं। एक दिन का ट्रिप प्लान करने वाले लोगों के लिए यह जगह भी अच्छा है और ट्रेन-बस की सुविधा भी आरामदायक है। यहां बच्चों के साथ आप रॉक गार्डन और सुखना झील पर ज्यादा समय बिताएं, उन्हें अच्छा लगेगा। यह परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह में से एक है।

  • दूरी- अंबाला से चंडीगढ़ 45 किमी की दूरी पर है। आप यहां लगभग 1.30 घंटे में पहुंच जाएंगे।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।