अंबाला में घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगह, वीकेंड हो जाएगा मजेदार

परिवार के साथ बाहर समय बिताना रिश्तों को मजबूत करता है। यह रोजमर्रा की बिजी जिंदगी को भुलाकर कुछ पल आराम करने का भी होता है। हरियाणा में कई प्राकृतिक स्थान हैं, जैसे मुरथल के खेत, डैम और पार्क, जो लोगों को शांति और ताजगी का अहसास कराते हैं। लेकिन बच्चों के साथ घूमने जाने वाले लोग जगहों का चयन अच्छे से करना पसंद करते हैं। अगर आप अंबाला के आस-पास या अंबाला शहर में ही कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसी जगहों पर जाएं, जहां बच्चों के साथ-साथ आपको भी जाना अच्छा लगेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
रानी का तालाब और शिव मंदिर

यह एक सुकून के पल बिताने वाली जगह है। अंबाला के सबसे पुराने मंदिरों में से एक इस जगह का ऐतिहासिक महत्व लोगों को यहां घूमने के लिए मजबूर करता है। आपको यहां आने पर एक अलग शांतिपूर्ण माहौल का अहसास होगा। देर शाम आने पर यहां आपको मोर भी देखने को मिलेगा। शाम के समय आप यहां पार्क में बच्चों के साथ खेल सकते हैं। वीकेंड पर जाने के लिए यह अंबाला में अच्छी जगह है। अगर आप कहीं दूर नहीं जा सकते, तो महीने में शहर के अंदर ही कहीं न कहीं घूमने चले जाएं।
- लोकेशन- V45+M6G, अंबाला कैंट, हरियाणा
- समय- सुबह 5-11, शाम 4-8 बजे
इसे भी पढ़ें- हरियाणा में बच्चों के घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, आप भी लेकर जाएं
सरदार पटेल पार्क

अगर आप इसकी तुलना अंबाला के सुभाष पार्क से करें तो यह एक बड़ा पार्क, लेकिन अच्छी तरह से रखरखाव नहीं होने की वजह से घास आपको अच्छी नहीं लगेगी। यहां एक झील भी है, जो साफ नहीं है, लेकिन बच्चों के साथ पार्क में समय बिताने के लिए आप यहां आ सकते हैं। माता-पिता को बच्चों के साथ वीकेंड पर यहां घूमना अच्छा लगता है। क्योंकि यहां उन्हें अपने परिवार के साथ बिना किसी काम की चिंता के समय बिताने का मौका मिलता है। यह हरियाणा के सुंदर पार्क में से एक है।
- लोकेशन- 9V53+Q85, अंबाला कैंट, हरियाणा
- समय- सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक
गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब जी
माना जाता है कि गुरुद्वारा मंजी साहिब उस स्थान पर बनाया गया था जहां छठे गुरु अंबाला शहर की अपनी यात्रा के दौरान रुके थे। मुख्य गुरुद्वारा भवन जी.टी. पर है। भक्त इस तीर्थ स्थल पर पास के तालाब में डुबकी लगाने के लिए आते हैं। पूरे परिवार के साथ आप वीकेंड पर यहां सुकून और शांति के लिए आ सकते हैं। बच्चों को समय-समय पर आपको ऐसी जगहों पर लेकर जाना अच्छा माना जाता है। यह परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह में से एक है।
- लोकेशन- 83o मंजी साहिब गुरुद्वारा, अंबाला, हरियाणा
इसे भी पढ़ें- पंचकूला के आसपास स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं ट्रेवल डेस्टिनेशन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।