Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:56 AM IST

बच्चों के साथ दिल्ली से कहीं बाहर घूमना चाहते हैं, तो 300 किमी के अंदर इन लोकेशन पर जा सकते हैं

अगर आप 300 किमी के अंदर घूमने के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो इसका अर्थ है कि आप 2 से 3 दिनों का छोटा ट्रिप प्लान बच्चों के साथ करना चाहते हैं।
Updated:- 2025-01-17, 10:08 IST
places to visit with kids from delhi under 300 km distance

परिवार में अगर बच्चे भी है, तो अक्सर ट्रिप प्लान करने से पहले माता-पिता को उनकी पसंद का भी ध्यान रखना पड़ता है। वह किसी ऐसी लोकेशन पर जाने का प्लान बनाते हैं, जहां बच्चों को भी अच्छा लगे। कई लोग वीकेंड पर 2 दिनों की छुट्टी में भी कहीं घूमने का प्लान बना लेते हैं। छोटा ट्रिप प्लान करना लोगों को इसलिए अच्छा लगता है, क्योंकि इससे वह साल में बार-बार अपने काम से हटकर कुछ अलग करते हैं। इससे उनका मनोरंजन भी होता है और काम में मन लगा रहता है। वीकेंड पर घूमने जाने से आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताने का भी मौका मिल जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली से 300 किमी के अंदर स्थित कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे। इन जगहों पर आप आसानी से 2 से 3 दिनों की छुट्टी में घूमकर वापस आ सकते हैं।

मसूरी, आगरा, जयपुर और ऋषिकेश जैसी जगहों पर तो हर कोई जाता है। लेकिन आप इस बार वीकेंड पर कुछ अलग जगहों का चयन कर सकते हैं।

धनौल्टी

धनौल्टी

शांत और सुकून वाली जगह दिल्ली से ढूंढ रहे हैं, तो धनौल्टी जाने का प्लान बना लें। उत्तराखंड का ये हिल स्टेशन सस्ता होने के साथ-साथ सुकून भरा है। मसूरी से धनोल्टी लगभग 15.5 किमी है। इसलिए यहां पहुंचने में आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। बच्चों के लिए धनौल्टी घूमना इसलिए मजेदार होगा क्योंकि यहां वह इको पार्क में मजेदार एक्टिवीटीज कर सकते हैं। हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच स्थित यह पार्क सुंदर और आकर्षक है। इस पार्क में बच्चों के लिए तरह-तरह की एक्टिविटी करवाई जाती है।

  • दूरी- दिल्ली से धनौल्टी लगभग 222 किमी है।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली से राजस्थान अब टूर पैकेज से घूम सकते हैं लोग, फ्लाइट से होगी यात्रा की शुरुआत

नौकुचियाताल (Naukuchiatal)

places to visit with kids from delhi under 300 km distance2

नैनीताल और भीमताल के पास स्थित यह जगह बच्चों को पसंद आएगी। क्योंकि यहां उन्हें बोटिंग करने का मौका मिलेगा। 2 से 3 दिन का ट्रिप प्लान करने के लिए यह जगह भी अच्छी है। लेकिन ध्यान रखें कि यात्रा की शुरुआत आप रात में करें। इस जगह को नौकुचियाताल इसलिए कहा जाता है, क्योंकि माना जाता है कि इस झील के कुल झील मेें कुल नौ कोने हैं। यह एक छोटा हिल स्टेशन है और यहां भी आपको पर्यटकों की ज्यादा भीड़ नहीं मिलने वाली है। दिल्ली के पास घूमने के लिए बेस्ट जगह में से एक है।

  • दूरी- दिल्ली से नौकुचियाताल की दूरी लगभग 300 किमी है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 6 घंटे का समय लग सकता है।

Places For Kids: छोटे बच्चों के साथ कहीं घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो जानें देश की किन जगहों को माना जाता है अच्छा

लैंसडाउन

लैंसडाउन

अच्छे हिल स्टेशन की तलाश कर रहे लोगों के लिए लैंसडाउन भी अच्छी जगह है। यह जगह पक्षियों को देखने वालों के लिए स्वर्ग माना जाता है। इसलिए बच्चों को यहां तरह-तरह के पक्षियों को देखने का मौका मिलेगा। हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा लैंसडाउन एक ऐसी जगह है, जहां आपको सुकून और शांति का अहसास होगा। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।