Maharashtra Hidden Places: महाराष्ट्र का ये हिल स्टेशन है लोगों की नजरों से दूर, बहुत कम रहती है यहां पर्यटकों की भीड़

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। यही कारण है कि यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। जो लोग देश के कोने-कोने में घूमना पसंद करते हैं, उन्हें शहरों में छिपी हुई सुंदर जगहों पर जाना और नई जगहों को खोजना अच्छा लगता है। ऐसे लोगों को यह जगह स्वर्ग लगने वाली है। यह एक ऐसी जगह है, जहां का मौसम आपको ठंडा लगेगा। आपको यहां ठंड के कपड़े पहनने पड़ जाएंगे। यह जगह प्रकृति के बीच एक शांत और बजट-अनुकूल है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस जगह के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप आज से पहले यहां घूमने नहीं गए हैं, तो आपको वाकई यह जगह जन्नत लगने वाली है।
तोरणमल हिल स्टेशन

यह हिल स्टेशन ट्रेकिंग और कैंपिंग करने वाले लोगों को भी पसंद आएगी। अगर आप ट्रेकिंग करना चाह रहे हैं, तो आपको सीताखाई ट्रेल पर ट्रेकिंग कर सकते हैं। यहां पर ही मच्छिंद्रनाथ गुफा भी स्थित है। यह प्राकृतिक रूप से बनी गुफा है। इस गुफा को मच्छिंद्रनाथ का ध्यान स्थल माना जाता है। वह एक एक बड़े तपस्वी थे, उन्हें मछलियों के भगवान के रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा यहां गोरखनाथ मंदिर है, जो तोरणमल में एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- पुणे के पास स्थित हैं ये 3 वाटरफॉल्स, बच्चों के साथ यहां जाने का बनाएं प्लान
यशवंत झील और कमल झील

तोरणमल हिल स्टेशन की सबसे खास झील यशवंत झील और कमल झील को माना जाता है। यह अपनी प्राकृतिक आकर्षण के लिए जानी जाती है। कमल झील में आपको एक साथ कई कमल के फूल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा तोरणमल हिल स्टेशन हरे-भरे पेड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है। इसलिए प्रकृति प्रेमियों को यह जगह ज्यादा पसंद आती है। मुंबई में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- पुणे के पास बस्तियों के बीच छिपे हैं ये अद्भुत स्थान, मानसून में घूमने के लिए हैं आदर्श
कैसे पहुंचे?

- मुंबई से तोरणमाल लगभग 465 किमी की दूरी पर है। यहां पहुंचने के लिए आपको नंदुरबार रेलवे स्टेशन तक के लिए ट्रेन लेनी होगी। इसके बाद आप बस या कैब लेकर यहां पहुंच सकते हैं।
- महाराष्ट्र के अन्य शहरों से भी तोरणमल के लिए बसें मिलती है, लेकिन इसके लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं। इसलिए आप सीधा बस से भी यात्रा शुरू कर सकते हैं।
- कार से- अगर आप अपनी गाड़ी से यात्रा कर रहे हैं, तो इतनी लंबी दूरी तय करने में आपको समय के साथ-साथ खर्चा भी ज्यादा होगा। ट्रेन से आप मात्र 600 से 700 रुपये में आसानी से पहुंच जाएंगे, जबकि कार से आने पर एक तरफ का पेट्रोल और टोल का खर्च जोड़कर 2000 रुपये तक जा सकता है। यह महाराष्ट्र में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।