दिल्ली से राजस्थान अब टूर पैकेज से घूम सकते हैं लोग, फ्लाइट से होगी यात्रा की शुरुआत

आईआरसीटीसी दिल्ली वालों के लिए राजस्थान टूर पैकेज लेकर आया है। जो लोग जनवरी में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, वह राजस्थान टूर पैकेज से अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इस समय राजस्थान का मौसम अच्छा है। इस समय राजस्थान घूमने के लिए लोगों की भारी भीड़ जा रही है, इसलिए आपको ट्रेन में टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है। इसलिए आप टूर पैकेज से घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस पैकेज में आपको राजस्थान की सभी खबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से बताएंगे।
बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर
- इस पैकेज से यात्रा करने के लिए आपको इंक्वायरी डालनी होगी, जिसके बाद आप टूर पैकेज बुक कर पाएंगे।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसके बाद शहर में घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
- कई टूर पैकेज मे कैब की सुविधा भी मिलती है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें-Honeymoon Trip के लिए एक बार देख लें ये टूर पैकेज, जानें बजट से लेकर सब कुछ
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 40,160 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 31,370 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 30,930 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 29,430 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

- स्पाइस जेट एयरलाइन में यात्रा करने का मौका
- पर्यटन स्थलों का भ्रमण के लिए बस
- 2 रातें जोधपुर, 01 रातें बीकानेर और 02 रातें जैसलमेर में होटल की सुविधा
- 5 दिन नाश्ता और 5 रात्रि भोजन मिलेगा।
- स्मारकों पर घूमने के लिए गाइड मिलेगा।
- एक साथ में आईआरसीटीसी स्टाफ भी रहेगा।
इसे भी पढ़ें-भारतीय रेल के इन पैकेज के जरिए गर्लफ्रेंड के साथ जाएं घूमने, कम बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा
पैकेज फीस में शामिल नहीं होंगी ये सुविधाएं

- स्मारक प्रवेश शुल्क के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
- बोटिंग करते हैं, तो इसके लिए भी पैसे अलग देने होंगे।
- दोपहर के भोजन के लिए हर दिन अलग से खर्च करना होगा।
- होटल में कोई पोर्टेज, टिप्स, मिनरल वाटर, टेलीफोन शुल्क, कपड़े धोने और व्यक्तिगत प्रकृति की चीजें लेने पर पैसे अलग से देने होंगे।
- कोई भी सेवा जो समावेशन में निर्दिष्ट नहीं है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।