जगदलपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित है। यह स्थान टूरिस्ट स्पॉट के रूप में उतना पॉपुलर नहीं है। शायद इसलिए इसे बस्तर का एक छिपा हुआ रत्न माना जाता है। अक्सर लोग यहां पर घूमने के लिए कम ही आते हैं। लेकिन वास्तव में यह एक स्थान है, जहां पर घूमने व देखने के लिए काफी कुछ है। जगदलपुर का कल्चरल हेरिटेज और समृद्ध इतिहास अपने आप में अनूठा है।
जगदलपुर में हरे-भरे दृश्य, झरने, गहरी घाटियां, गुफाएं और स्मारक आदि कई बेहद ही बेहतरीन चीजें मौजूद हैं, जो यहां आने वाले हर व्यक्ति को प्रभावित करते हैं। इसलिए, अगर आप छत्तीसगढ़ जाते हैं तो आपको जगदलपुर भी जरूर जाना चाहिए। यहां पर ऐसी कई चीजें हैं, जो आपको जरूर एक्सप्लोर करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में-
जगदलपुर में घूमते समय आपको बस्तर पैलेस में अवश् जाएं और बस्तर के इतिहास के बारे में जानें। इस पैलेस का आर्किटेक्चर बस देखते ही बनता है। इस पैलेस के आंगनों, महल के हॉलों और बगीचे में घूमते हुए आप एक बार फिर से बीते युग में डूब जाते हैं। यह महल उस क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करती हैं।
अगर आप वाइल्डलाइफ या नेचर लवर हैं तो ऐसे में आपको जगदलपुर में कांगेर वैली नेशनल पार्क जरूर जाएं। 1982 में स्थापित इस नेशनल पार्क में आपको कई तरह के वन्यजीवों को देखने का मौका मिलेगा। यहां पर आप इको-टूरिज्म को एक्सपीरियंस कर सकते हैं। नेशनल पार्क वाइल्डफलाइफ, चूना पत्थर की गुफाओं व जंगलों आदि से भरा हुआ है। यहां पर आप जंगली बिल्लियों, हिरण, चीतल, सियार सहित कई दिलचस्प जीवों को देखने के लिए जंगल सफारी (जंगल सफारी यूरिस्ट) कर सकते हैं। कुटुमसर और कैलाश नेशनल पार्क के भीतर दो गुफाएं हैं।
इसे जरूर पढ़ें - व्यास नदी के किनारे बसे नग्गर की ये तीन लोकप्रिय जगहें जरूर घूमें
जगदलपुर में स्थित ऐन्थ्रपलाजिकल म्यूजियम छत्तीसगढ़ की आदिवासी विरासत को जानने में आपकी मदद करता है। यह ऐन्थ्रपलाजिकल म्यूजियम पर्यटकों को बस्तर जनजातियों की संस्कृति और जीवनशैली की झलक प्रदान करना है। इस म्यूजियम की स्थापना 1972 में की गई थी। इस म्यूजियम में आपको आदिवासी कलाकृतियों, हस्तशिल्प, पारंपरिक वेशभूषा और विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शनों को देखने का मौका मिलता है। इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह जगदलपुर में घूमने के लिए यह बेहतरीन जगहों में से एक है।
यह विडियो भी देखें
छत्तीसगढ़ (छत्तीसगढ़ टूर) के कांगेर वैली नेशनल पार्क में स्थित दंडक गुफाओं का अपना एक महत्व है। इसे वनवास के को शांति की अनुभूति कराती हैं। इन आकर्षक गुफाओं तक पहुंचने के लिए जंगल के रास्ते ट्रेक करें और उनके ऐतिहासिक महत्व को करीब से जानें।दौरान भगवान राम का निवास स्थान माना जाता है। ये गुफाएं घने जंगलों के बीच मौजूद हैं जो पर्यटकों को शांति की अनुभूति कराती हैं। इन आकर्षक गुफाओं तक पहुंचने के लिए जंगल के रास्ते ट्रेक करें और उनके ऐतिहासिक महत्व को करीब से जानें।
इसे जरूर पढ़ें - ट्राइबल हार्टलैंड ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर यह जगह बन रही है सैलानियों की पहली पसंद
तीरथगढ़ वॉटरफॉल जगदलपुर के पास स्थित है और यहां की खूबसूरती बस देखते ही बनती है। यह 300 फीट का वॉटरफॉल घने जंगलों के बीच है, जो यहां पर आने वाले लोगों को एक अलग ही अनुभव प्रदान करता है। जब आप यहां पर हैं, तो इस नेचुरल पूल में डुबकी लगाएं। साथ ही, कुछ बेहतरीन तस्वीरें क्लिक करें। यह एक ऐसी जगह है, जहां पर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।