नवरात्रि में मां कालरात्रि के दर्शन के लिए पहुंचें काशी, जानें पूरा टूर गाइड

शारदीय नवरात्रि में मां कालरात्रि के दर्शन के लिए आप मंदिर सर्च कर रही हैं, तो बनारस बेस्ट ऑप्शन है। नीचे लेख में पढ़ें मंदिर की लोकेशन से लेकर हर छोटी-बड़ी जानकारी।
Updated:- 2026-10-16, 16:21 IST
kashi vishwanath to kalratri temple distance

Maa Kalratri Temple Varanasi Tour Guide: शारदीय नवरात्रि के शुभ मौके पर लोग मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके साथ ही लोग मां के अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन भी करते हैं। अगर आप इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि के दर्शन करना चाहती हैं, तो वाराणसी जा सकती हैं। इस मौके पर यहां पर लाखों की संख्या में लोग आते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि माता के इस रूप के दर्शन करने से सारे भय और संकट दूर हो जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको काशी के इस मंदिर में जाने का पूरा टूर गाइड बताने जा रहे हैं।

मां कालरात्रि का मंदिर कहां है?

मां कालरात्रि का मंदिर कालिका गली (गोदौलिया क्षेत्र के पास), काशी में स्थित है। मुख्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और विश्वनाथ कॉरिडोर के करीब होने के कारण आप यहां आसानी से पहुंच सरती हैं। अगर आप अपने वाहन से आ रही हैं, तो एक बात का ध्यान रखें कि मंदिर गलियों के अंदर होने के कारण यहां पर व्हीकल्स आने में दिक्कत होती है। ऐसे में आपको कुछ दूरी पैदल या रिक्शे से तय करनी होगी।

1 - 2026-10-16T160143.173

मां कालरात्रि मंदिर जाने का सही समय क्या है?

अगर आप नवरात्रि सप्तमी के मौके पर काशी स्थित कालरात्रि मां के मंदिर जा रही हैं, तो मंदिर के पट खुलने और बंद होने के समय के बारे में पता होना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सुबह 4:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक का समय दर्शन के लिए सही माना जाता है।

इस दौरान भीड़ कम होती है और आप आराम से दर्शन सकती हैं। नवरात्रि की सप्तमी के दिन विशेष पूजा और पट खुलने के समय लंबी कतारें लग सकती हैं, इसलिए कम से कम 1 से 2 घंटे का एक्स्ट्रा समय लेकर चलें।

इसे भी पढ़ें- Maa Kalratri Puja Vidhi And Mantra 2026:  शत्रुओं पर विजय और काल का नाश करती हैं मां कालरात्रि, यहां जानें संपूर्ण पूजा विधि और मंत्र

मां कालरात्रि मंदिर के आसपास कहां रुक सकती हैं?

काशी में आपको हर बजट और जरूरत के हिसाब से ठहरने के ऑप्शंस मिल जाएंगे। महिला यात्रियों या परिवारों के लिए गोदौलिया, चौक और रथयात्रा वाला एरिया सेफ और सुविधाजनकर माने जाते हैं। यहां पर होटल और गेस्ट हाउस के लिए गोदौलिया और मैदागिन के पास आपको कई अच्छे और किफायती गेस्ट हाउस मिल जाएंगे।

image - 2026-10-16T160510.870

मां कालरात्रि मंदिर कैसे पहुंचें?

अगर आप दूसरे शहर से काशी जा रही हैं, तो आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क के रास्ते जा सकती हैं। नीचे जानें कैसे-

  • हवाई जहाज से- लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (बाबतिया एयरपोर्ट) वाराणसी शहर से लगभग 25 किमी दूर है। एयरपोर्ट से आप कैब या टैक्सी लेकर सीधे गोदौलिया या मैदागिन तक पहुँच सकती हैं।
  • ट्रेन से- वाराणसी जंक्शन (कैंट रेलवे स्टेशन) और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) मुख्य रेलवे स्टेशन हैं। कैंट स्टेशन से ऑटो, ई-रिक्शा या कैब के जरिए आसानी से गोदौलिया पहुँचा जा सकता है।
  • सड़क से- उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों से बसें नियमित रूप से वाराणसी के लिए चलती हैं।

वाराणसी में क्या खाएं?

काशी का नाम आते ही लोगों के दिमाग में मलाइयो, कचौड़ी और जलेबी का नाम घूमने लगता है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि के मौके पर या बाद में मां कालरात्रि के दर्शन के लिए जाए, तो आप यहां सुबह की शुरुआत गर्मागर्म कचौड़ी-जलेबी और साथ में तीखी आलू की सब्जी के साथ करें।

इसके बाद गोदौलिया और चौक की चाट, चूड़ा मटर और बाटी-चोखा का स्वाद जरूर चखें। इसके बाद यहां की मलाई-मक्खन और ठंडी-ठंडी बनारसी ठंडाई आपकी थकान को पल भर में दूर कर देगी। आखिर में काशी का मशहूर बनारसी पान जरूर खाएं।

इसे भी पढ़ें- वरुणा नदी के किनारे है मां शैलपुत्री का यह प्राचीन धाम, नवरात्रि के पहले दिन करना है दर्शन; नोट करें ट्रैवल गाइड

इस लेख में दी गई जानकारी से आप आसानी से काशी में स्थित मां कालरात्रि के दर्शन के लिए जा सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-pinterest (dipak pakrasi)

FAQ
वाराणसी रेलवे स्टेशन से कालरात्रि मंदिर की दूरी कितनी है?
वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से कालरात्रि मंदिर की दूरी लगभग 4.5 किलोमीटर है।
वाराणसी एयरपोर्ट से मंदिर तक कैसे पहुंचें?
लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से टैक्सी या ऑटो लेकर लगभग 26 किमी दूर गोदौलिया पहुंच सकते हैं।
कालरात्रि मंदिर तक पहुंचने का सबसे आसान जरिया क्या है?
गोदौलिया चौराहे तक ई-रिक्शा से आएं और फिर वहां से पैदल कालिका गली में प्रवेश करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।