मुंबई से हिमाचल प्रदेश घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो IRCTC ने लाइव कर दिया टूर पैकेज

मुंबई में रहने वाले लोग सुकून की तलाश में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसी पहाड़ी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। यहां का मौसम अच्छा और साफ होता है, जो यात्रा के लिए ठीक है। इसलिए, लोग दिल्ली की ट्रैफिक और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से ब्रेक के लिए ट्रिप प्लान करते हैं। ये लोग ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं, जो भीड़-भाड़ से दूर हो। इसलिए, अब भारतीय रेल भी लोगों के लिए टूर पैकेज की सुविधा लेकर आने लगा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हिमाचल प्रदेश के टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
हिमाचल प्रदेश टूर पैकेज
- पैकेज की शुरुआत 28 अप्रैल से हो रही थी, जिसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- इसके बाद आपको 19 मई को घूमने का मौका मिलेगा।
- इस पैकेज में आपको चंडीगढ़, मनाली और शिमला घूमने का मौका मिलेगा।
- इस पैकेज की शुरुआत मुंबई से हो रही है।
- पैकेज का नाम HIMACHAL TOUR है। आप पैकेज का नाम सर्च करके भी इसके बारे में पढ़ सकते हैं।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
- पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
इसे भी पढ़ें:कश्मीर के गुलमर्ग ही नहीं, भारत की इन जगहों पर भी उठा सकते हैं केबल कार राइड का मजा
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

- अगर आप अकेले घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस पैकेज के लिए आपको 72700 रुपये देने होंगे।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 54100 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 51100 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 43000 रुपये है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें-अंबाला के पास बच्चों के साथ घूमने के लिए ये 3 जगहें हैं बेस्ट, वीकेंड पर जा सकते हैं आप
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

- फ्लाइट से आने-जाने की टिकट
- घूमने के लिए एसी टेम्पो ट्रैवलर
- होटल- शिमला में 2 रातें, मनाली में 3 रातें और चंडीगढ़ में 1 रात
- भोजन- नाश्ता और रात का खाना मिलेगा।
- पैकेज में आपको लंच नहीं मिलेगा।
- चंडीगढ़ से टूर गाइड भी मिलेगा।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।