Delhi Metro Timings on Holi 2025: होली पर मेट्रो की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानें 14 मार्च का पूरा शेड्यूल

होली भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार है और इस मौके पर दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में हर साल बदलाव किए जाते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) हर साल होली पर मेट्रो के चलने का अलग शेड्यूल जारी करता है, जिससे यात्रियों को पहले ही मेट्रो के शेड्यूल के बारे में पता चल जाता है। इस साल भी डीएमआरसी ने होली के अवसर पर नई टाइमिंग जारी की है, जिसमें मेट्रो सेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया है। अगर आप 14 मार्च मेट्रो की टाइमिंग जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं, तो आपको मजबूरन कैब या ऑटो का सहारा लेना पड़ सकता है, जिससे आपकी यात्रा का खर्चा बढ़ सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में किए गए बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
होली पर मेट्रो सुबह कितने बजे चलेगी?

होली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी। इसका अर्थ है कि आप सुबह से 2:30 बजे तक मेट्रो से सफर नहीं कर पाएंगे। कई जगहों पर मेट्रो सुबह 5 और 6 बजे ही शुरू हो जाती है, लेकिन होली वाले दिन यानी 14 मार्च के दिन हर जगह मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से ही चलने वाली है। 2.30 बजे के बाद मेट्रो सेवाएं रोजाना की तरह ही शुरू हो जाएंगी। लेकिन 2:30 बजे से पहले आप मेट्रो से सफर नहीं कर सकते। दिल्ली मेट्रो से जुड़ी खबर आपको पता है, तो यात्रा में परेशानी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- मेट्रो कार्ड का रिचार्ज खत्म होने पर नहीं लगना पड़ेगा लाइन में, इन 3 तरीकों से मिनटों में बुक कर लें टिकट
होली पर मेट्रो के समय में बदलाव क्यों होता है?

होली के दौरान सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर रंग खेला जाता है, ऐसे में लोग मेट्रो स्टेशन और मेट्रो के अंदर पर रंग खेल सकते हैं। इससे अन्य यात्रियों को परेशानी हो सकती है, साथ ही मेट्रो को भी नुकसान पहुंचता है। इसके बाद अगले दिन फिर से मेट्रो की सेवाएं शुरू करनी है, ऐसे में इसे मैनेज करना मुश्किल हो सकता है। इसके साथ ही मेट्रो के समय में बदलाव का कारण शरारती तत्व भी हो सकते हैं। कई बार लोग नशे में भी सफर करने की कोशिश करते हैं, जिससे मेट्रो में सुरक्षा संबंधी समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- मेट्रो से सफर करते समय नहीं समझ आता है प्लेटफॉर्म नंबर, तो ये टिप्स करें फॉलो
होली पर मेट्रो के समय में बदलाव का एक कारण यह भी है कि मेट्रो कर्मचारियों को भी इस दौरान होली अपने परिवार के साथ मनाने का मौका मिल जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।