Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:04 PM IST

दिल्ली मेट्रो में हर दिन कितने लोग करते हैं सफर, पिछले कुछ महीनों की रिपोर्ट देखें यहां

मेट्रो के आने से सड़क पर ट्रैफिक की भीड़ कम हुई है। यह लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने का सबसे अच्छा और सस्ता साधन बन गया है।    
Updated:- 2024-08-27, 17:58 IST
how many passengers travel in delhi metro per day

मेट्रो आने से दिल्ली के विभिन्न हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है। इससे सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों में कमी हुई है, जिससे ट्रैफिक से लोगों को थोड़ी तो राहत मिली है। मेट्रो का किराया आमतौर पर बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन की तुलना में अधिक सस्ता है, इसलिए इससे लोगों को यात्रा करना पसंद होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि मेट्रो में ऐसी की सुविधा भी मिलती है और इससे आप बिना किसी ट्रैफिक के समय पर अपने लोकेशन पर पहुंच जाते हैं।

मेट्रो स्टेशन में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा की कई चीजें उपलब्ध हैं। धीरे-धीरे आप मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक देखी जा रही है। पिछले कुछ समय से हर साल मेट्रो में यात्रियों का रिकॉर्ड टूटते जा रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आंकड़ों के बारे में विस्तार से जानकारी देगें। 

डीएमआरसी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

delhi metro

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इसी महीने 20 अगस्त 2024 को एक रिपोर्ट पेश की। उनके मुताबिक राखी के अगले दिन मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या इतनी ज्यादा रही कि मेट्रो ने खुद का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया।

केवल एक दिन में दिल्ली मेट्रो में करीब कुल 77 लाख 48 हजार 838 यात्रियों ने सफर किया। इसके पहले यह रिकॉर्ड साल 2023 में टूटा था।  4 सितंबर 2023 को 71.04 लाख और 12 फरवरी को 70.88 लाख लोगों ने सफर किया था। इसके बाद साल 2024 में अब 20 अगस्त को मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों का आंकड़ा और भी ऊपर चला गया। 

इसे भी पढ़ें- Delhi Metro: अब वन दिल्ली ऐप पर भी ऐसे खरीद सकते हैं मेट्रो टिकट

 

राखी से पहले कब टूटा था रिकॉर्ड

राखी से पहले 13 अगस्त को दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा थी। इसी साल 13 अगस्त 2024 को 72 लाख से ज्यादा लोगों ने  एक दिन में दिल्ली मेट्रो से यात्रा की थी। हालांकि, दिल्ली मेट्रो में हर दिन सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम नहीं है।

साल 2023 में इतने लोगों ने किया था सफर

metro delhii

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि साल 2022 के मुकाबले साल 2023 में आंकड़ों में भारी इजाफा हुआ था। साल 2022 में दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों का आंकड़ा करीब 149 करोड़ था। साल 2023 में यह बढ़कर 200 करोड़ तक पहुंच गया था। 

इसे भी पढ़ें- Metro Facts: क्या आपको पता है दिल्ली मेट्रो के सीक्रेट? जानने के लिए पढ़ें

प्रतिदिन दिल्ली मेट्रो से कितने लोग सफर करते हैं?

साल 2022 में जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली मेट्रो से प्रतिदिन सफर करने वाले लोगों का आंकड़ा लगभग 40 लाख था। यह साल 2023 में बढ़कर 55 लाख तक पहुंच गया। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, DMRC_X.COM

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।