Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

कूल्लू-मनाली का सफर अब होगा और भी आसान, नई फ्लाइट सर्विस होगी शुरू

अगर आप इन गर्मियों में कूल्लू मनाली जाने का प्रोग्राम बना रही हैं तो आपके लिए वहां तक पहुंचने का सफर अब ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक होगा।
Updated:- 2018-04-10, 12:46 IST
Kullu manali air deccan

अगर आप इन गर्मियों में कूल्लू मनाली जाने का प्रोग्राम बना रही हैं तो आपके लिए वहां तक पहुंचने का सफर अब ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक होगा। दरअसल दिल्ली-भुंतर के बाद अब 15 अप्रैल से लुधियाना और भुंतर के बीच भी हवाई सेवा शुरू होगी। 

15 अप्रैल से अधिकारिक तौर पर शुरू हो रहे पर्यटन सीजन में एयर डेक्कन की फ्लाइट लुधियाना से भुंतर के लिए रोज उड़ेगी और साथ ही कंपनी ने उड़ानों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 

Kullu manali air deccan inside

Image Courtesy: Airdeccan.co.in

कूल्लू-मनाली का सफर होगा आसान 

20 सीटर की यह फ्लाइट लुधियाना से भुंतर के लिए 45 मिनट का समय लेगी। नई फ्लाइट सर्विस शुरू होने से जहां कुल्लू-मनाली के टूरिस्ट्स को नए पंख लगेंगे, वहीं साथ ही कारोबारियों को भी इससे लाभ मिलेगा। कारोबार के लिहाज से लुधियाना की बड़ी मार्केट के रूप में पहचान है। ऐसे में अब कुल्लू-मनाली के टूरिस्ट्स कारोबारियों को हाई प्रोफाइल टूरिस्ट्स के आने की उम्मीद बंधी है। 

Read more: फ्लाइट से पहली बार करने जा रही हैं ट्रेवल तो जान लें ये 7 जरूरी बातें

अगर इस फ्लाइट से पहले की बात की जाएं तो अभी तक भुंतर के लिए एयर इंडिया की 70 सीटर फ्लाइट ही दिल्ली से आ रही थी। एयर डेक्कन की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक लुधियाना से फ्लाइट सुबह 9 बजे उड़ान भरेगी और पौने घंटे बाद 9:45 पर भुंतर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। भुंतर से 15 मिनट बाद 10:15 बजे वापस लुधियाना के लिए उड़ान भरेगी। 

Kullu manali air deccan inside

Image Courtesy: HerZindagi

कूल्लू-मनाली 

पहाड़ों का राजा कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में कदम-कदम पर प्रकृति ने सुंदरता के एक से बढ़कर एक नमूने बिखरा दिए हैं। ’हिमाचल’ का नाम लेते ही सबसे पहले आंखों के सामने बर्फ से ढके पहाड़ और चारों तरफ दिखाई देने वाले सुंदर नजारें दिखाई देते हैं। यहीं नजारें टूरिस्ट्स को यहां आने के लिए मजबूर करते हैं। प्रकृति की गोद में बसा हिमाचल टूरिस्ट्स को अपनी ओर बर्बस ही खींच लाता है। 

यहां की शीतल, मंद और महकती हवाएं हर किसी के मन को मोह लेती हैं। इन गर्मियों में आप कुछ दिन हिमाचल के किसी भी कोने में जरूर गुजारने के लिए जाएं। 

Read more: अगर Airport पर खो जाए आपका बैग तो बिना देर किए आजमाएं ये टिप्स

मनाली, हिमाचल प्रदेश में समुद्र स्तरर से लगभग 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह टूरिस्ट्स की पहली पसंद है और ऐसा हिल स्टे्शन है जहां लोग सबसे ज्यागदा आते हैं। मनाली, कूल्लू जिले का एक हिस्सा है जो हिमाचल की राजधानी शिमला से 250 किमी. की दूरी पर स्थित है।

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार मनाली का नाम मनु से उत्पतन्नक हुआ है जिन्हेर सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रहमा ने बनाया था। ऐसा माना जाता है कि मनु इसी जगह पर जीवन के सात चक्रों में बने और मिटे थे। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।