पश्मीना से कुल्लू वूल तक, ये हैं भारत के 5 सबसे गर्म शॉल; जो आपको देंगे स्टाइलिश लुक और बेमिसाल गर्माहट

ठंड की शुरूआत हो चुकी है। इस मौसम में कुछ ज्यादा ही सेहत का ख्याल रखना होता है। खानपान से लेकर पहनावा-ओढ़ावा तक, सब कुछ देखना होता है। ठंड के माैसम में ऐसे कपड़ों को पहनना चाहिए, जिससे आप ठंड से बचाव कर सकें। इसके लिए लोग स्वेटर, हुडी से लेकर जैकेट तक पहनते हैं। इन्हें पहनने पर ऐसा बहुत ही कम होता है कि आपको स्टाइलिश लुक मिल सके।
ऐसे में दूसरा ऑप्शन शॉल का बचता है। शॉल को आप कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी क्लासी लगता है। इस मौसम में आपको बाजाराें में कई तरह के शॉल मिल जाएंगे। शॉल कई तरह के फैब्रिक में मिलती है। इनके डिजाइंस भी अलग होते हैं। हालांकि, कुछ महंगे होते हैं, तो कुछ आपको बजट में मिल जाएंगे। भारत में ये सबसे ज्यादा खरीदे जाते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में ऐसे 5 शॉल के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें आप सर्दियों में जरूर स्टाइल करें। आइए जानते हैं-
एक्रिलिक वूल शॉल (Acrylic Wool Shawl)
अगर आप बजट में गर्माहट और स्टाइल दोनों चाहती हैं तो एक्रिलिक वूल शॉल सबसे बेहतरीन ऑप्शन रहेगा। ये सिंथेटिक ऊन से बनता है, जो बहुत हल्का और मुलायम होता है। इसका रेट भी बहुत ज्यादा नहीं होता है। ये आपको 400 से 800 के बजट में आसानी से मिल जाएगा। ये जल्दी खराब नहीं होते हैं। आप इसे मशीन में भी धुल सकती हैं। सबसे बड़ी खास बात तो ये है कि से आपको हर कलर में मिल जाएंगे। आप इन्हें ऑफिस या कॉलेज पहन कर जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Shawl Draping With Saree: साड़ी के साथ शॉल डालने के 3 यूनिक स्टाइल, लुक को बनाएं रॉयल
-1762939672625.jpg)
पोलर फ्लीस शॉल (Polar Fleece Shawl)
ये शॉल बहुत सॉफ्ट और सुपर वॉर्म होता है। खास बात ये है कि फ्लीस शॉल दिखने में स्टाइलिश होते हैं लेकिन वजन में बहुत हल्के। इनकी कीमत 500 से एक हजार में होती है। ये ठंडी हवा को रोकता है। धुलने पर जल्दी सूख भी जाता है और रोजाना के इस्तेमाल के लिए बढ़िया है।
कुल्लू वूल शॉल (Kullu Wool Shawl)
हिमाचल प्रदेश का ये पारंपरिक शॉल न सिर्फ गर्माहट देता है बल्कि देखने में भी खूबसूरत लगता है। इसकी कलरफुल बॉर्डर और हैंडमेड डिजाइन ही इसे खास बनाती है। इसकी बुनाई हिमाचल के लोकल आर्टिस्ट अपने हाथों से करते हैं। बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है, तो इसे स्टाइल किया जा सकता है। ये आपको हजार से 1500 में आसानी से मिल जाएंगे। आप इसे कैज़ुअल आउटफिट या एथनिक वियर के साथ कैरी कर सकती हैं।
पश्मीना शॉल (Pashmina Shawl)
सर्दियों में पश्मीना शॉल भी खूब पसंद की जाती है। इस शॉल को पेशवाई शॉल के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो ये बहुत हल्की और सॉफ्ट होती हैं, लेकिन इन्हें कैरी करने पर आपको स्वेटर की जरूरत नहीं पड़ेगी। जब कड़ाके की ठंड पड़ती है, तो ये शॉल बहुत काम आती है। ये बहुत ही गर्म होती है। हालांकि, ये काफी महंगी होती है। आप इसे किसी खास ओकेजन पर स्टाइल कर सकती हैं।
-1762939684792.jpg)
भुज या खादी वूल शॉल (Khadi Wool Shawl)
खादी या भुज इलाके के ऊनी शॉल सस्ते होने के साथ-साथ नेचुरल फाइबर से बने होते हैं। ये सर्दियों में अच्छी गर्मी देते हैं और लंबे समय तक चलते भी हैं। इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती है। ये लोकल हैंडलूम से बना होता है।
अगर आपका बजट बहुत कम है, तो अमृतसर, लुधियाना या हिमाचल की लोकल मार्केट में आपको 300 से 500 तक में गर्म शॉल मिल जाएंगे। आप चाहें तो ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: एथनिक आउटफिट लुक को इस तरह बनाएं सबसे अलग, एक्सपर्ट से जानें तरीका
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।