
कर्नाटक एक ऐसा राज्य है, जहां भोजन के बेमिसाल स्वाद से लेकर उसकी विविधता हर फूड लवर को अपनी ओर आकर्षित करती है। जहां उत्तर कर्नाटक भोजन मुख्य रूप से शाकाहारी भोजन सर्व करता है, वहीं तटीय क्षेत्र में आपको स्वादिष्ट समुद्री भोजन का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। कोडागु क्षेत्र वह जगह है जहां आप बेहतरीन मांस करी का स्वाद चखेंगे और मंगलोरियन व्यंजन में नारियल और स्थानीय मसालों का भरपूर स्वाद है। कर्नाटक के मुख्य खाद्य पदार्थों में चावल, रागी और ज्वार (बाजरा) शामिल हैं। कर्नाटक का व्यंजन इसके पड़ोसियों, दक्षिण में केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु और उत्तर में महाराष्ट्र से प्रभावित है। इसे देश के सबसे पुराने व्यंजनों में से एक भी कहा जाता है, जो लौह युग से पहले का है। तो चलिए आज हम आपको कर्नाटक की कुछ बेहतरीन डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी इन्हें बार तो जरूर चखना चाहेंगी-

कोरी गस्सी एक स्वादिष्ट चिकन करी है जिसमें नारियल और तीखी इमली का टेस्ट आपको एक दूसरी दुनिया में ले जाता है। यह मैंगलोर के बंट कम्युनिटी की विशेषता है जहां कोरी का अर्थ चिकन और गस्सी करी है। यह स्वादिष्ट करी राइस के साथ अच्छी लगती है। अगर आप नॉन-वेजिटेरियन है तो यह डिलिशियस चिकन करी आपको एक बार जरूर चखनी चाहिए।

मैसूर पाक कर्नाटक की एक फेमस मिठाई है जिसे घी, चीनी और बेसन के मिश्रण से बनाया जाता है। इसे पहली बार राजा वाडियार चतुर्थ के शासनकाल के दौरान मैसूर पैलेस की रसोई में बनाया गया था और तब से यह लोगों की पसंदीदा मिठाई बन गई। अगर आप कर्नाटक में हैं तो आपको एक बार इस बेहतरीन मिठाई का स्वाद जरूर चखना चाहिए। यह कर्नाटक व्यंजन का एक आइकॉनिक आइटम है।

अगर आपको तीखा और मीठा एक साथ खाना पसंद है तो ऐसे में आपको कर्नाटक का चाउ चाउ बाथ जरूर खाना चाहिए। यह एक टू इन वन डिश है, जिसमें खारा बाथ और केसरी बाथ बनाया जाता है। जहां खारा बाथ एक स्पाइसी उपमा होता है, जिसमें मूंगफली और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं केसरी बाथ एक स्वीट हलवा होता है। इन दोनों ही डिशेज को सूजी की मदद से बनाया जाता है और कर्नाटक में लोग इसे नाश्ते में बेहद चाव से खाते हैं।

यह एक बेहद लाइट लेकिन डिलिशियस डिश है। यहां नीर का अर्थ है पानी। यह एक बेहद थिन और क्रिस्पी डोसा है, जिसे चावल के बैटर की मदद से तैयार किया जाता है। आप इसे ब्रंच में बनाकर खा सकती हैं। नारियल की चटनी व अन्य चटनियों के साथ इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
इसे ज़रूर पढ़ें- गुजरात के ड्यूमस बीच के बारे में कितना जानते हैं आप, भारत की सबसे ज्यादा रहस्यमयी जगहों में से एक

अक्की रोटी बेहद ही हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट डिश है, जिसे कर्नाटक में लोग लगभग हर घर में बनाते हैं। कन्नड़ में अक्की का अर्थ होता है चावल। चावल के आटे और कई तरह की सब्जियों से तैयार की गई इस रोटी को बनाना बेहद ही आसान है। इसे आप अपने घर में नाश्ते में आसानी से बना सकती हैं और कर्नाटक व्यंजन का आनंदले सकती हैं।

मद्दुर वड़ा कर्नाटक का एक पॉपुलर स्नैक है। आमतौर पर वड़ा एक डोनट की तरह नजर आते हैं, लेकिन मद्दुर वड़ाउससे थोड़ा अलग है। यह बड़ा और सर्कुलर नजर आता है। आटे, प्याज, सूजी व कई तरह के मसालों से तैयार इस वड़े का स्वाद बहुत ही बेहतरीन होता है। कर्नाटक फूड्स में यह मुद्दुर वड़ा काफी फेमस है।
इसे ज़रूर पढ़ें-बेकिंग की कर रही हैं शुरुआत, तो ये Appliances भी जरूर रखें साथ
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Blog, Travel Websites
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।