Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:37 AM IST

दिल्ली के करीब कैंपिंग के लिए यह हैं बेहतरीन जगहें, जानिए इनके बारे में

अगर आप दिल्ली के करीब कैंपिंग का लुत्फ उठाना चाहती हैं तो इन बेहतरीन जगहों पर विजिट कर सकती हैं। 
Updated:- 2021-03-08, 17:41 IST
camping near delhi main

कैम्पिंग का अपना एक अलग ही मजा है। शहरों की भीड़भाड़ और व्यस्त दिनचर्या से एक ब्रेक लेकर कुछ एडवेंचर्स करने की चाह रखने वाले लोग अक्सर कैम्पिंग करना पसंद करते हैं। कैम्पिग आपको प्रकृति के करीब जाकर एक अलग तरीके से जीवन जीने का अनुभव प्रदान करती है। आमतौर पर लोग कैम्पिंग के लिए दूर-दूर जाते हैं। लेकिन एनसीआर के आसपास भी कई लोकप्रिय कैंपिंग विकल्प हैं, जिन्हें आप बेहद आसानी से एक्सप्लोर कर सकती हैं। अगर आप दिल्ली या एनसीआर में रहती हैं और नजदीक ही कैम्पिंग करने का मन बना रही हैं तो इन साइट्स के बारे में एक बार विचार कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दिल्ली के करीब कुछ बेहतरीन कैम्पिंग प्लेसेस के बारे में बता रहे हैं-

कैंप मस्टैंग, सोहना रोड

Camp Mustang in Sohna inside

अरावली पहाड़ियों और विशाल खेतों से घिरा एक सुरम्य स्थान, परिवार या दोस्तों के साथ कैम्पिंग करने, ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, शूटिंग, टीम बिल्डिंग एक्टिविटीज, ज़ोर्बिंग, साइकलिंग, आदि के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां पर आप फैमिली के साथ कई बेहतरीन एक्टिविटीज का आनंद ले सकती हैं। दिल्ली से कैंप मस्टैंग की दूरी लगभग 50 किमी है।

इसे जरूर पढ़ें:कैंपिंग के लिए 5 ऐसी जगह, जो जिंदगी के मायने बदल देंगी

दमदमा लेक कैम्प, गुड़गांव

Damdama Lake at Sohna inside

दिल्ली के पास प्रसिद्ध एडवेंचर्स कैम्पिंग में से एक दमदमा लेक है, जहां पर आप बोटिंग से लेकर रॉक क्लाइम्बिंग, कमांडो नेट, बैलेंस वॉक और स्पाइडर नेट आदि का आनंद ले सकती हैं। चूंकि द्वीप एक तरफ अरावली पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है, इसलिए आप यहां ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। यह उन स्थानों में से एक है जहां आप दिल्ली के पास लक्जरी कैम्पिंग कर सकती हैं। दिल्ली से दमदमा झील की दूरी करीबन 62.5 किमी है।

कैंप टिक्कलिंग, गुड़गांव

zorbing at camp tikkling inside

यहां पर कैम्पिंग करने का एक लाभ यह है कि यहां पर सभी उम्र के लोगों के लिए एक्टिविटीज मौजूद हैं। कैंप टिक्कलिंग में आप पैरामोटरिंग, पेंटबॉल, ज़ोरबिंग और जम्मारिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकती हैं। यह दिल्ली के पास कैम्पिंग करने की बेहतरीन जगहों में से एक है। दिल्ली से कैंप टिक्कलिंग की दूरी लगभग 60 किमी है।

कैंप वाइल्ड धौज, गुड़गांव-फरीदाबाद बॉर्डर

Camp Wild Dhauj inside

दिल्ली के पास लोकप्रिय कैम्पिंग साइट्स में से एक, कैम्प वाइल्ड धौज में साहसिक खेलों से लेकर आरामदायक टेंट और स्वादिष्ट भोजन तक सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। धौज में एडवेंचर्स एक्टिविटीज में रैपलिंग, रॉक क्लाइंबिंग, फ्लाइंग फॉक्स, हाइकिंग, माउंटेन बाइकिंग, एटीवी राइड्स और ज़ोरिंग शामिल हैं। कैंप वाइल्ड धौज विंटर नाइट्स में डीजे नाइट्स और बॉर्नफायर आदि को भी कंडक्ट करते हैं। दिल्ली से धौज की दूरी लगभग 61.5 किमी है।

कंगोजोड़ी, सिरमौर

Camping by Camp Roxx in Kangojodi inside

हरे-भरे देवदार के जंगलों से घिरा, कंगोजोडी एक शानदार दृश्य और बहुत सारी शांति प्रदान करता है। यहां आप ट्रेकिंग, हाइकिंग, नेचर वॉक, रोप बैलेंसिंग, रैपलिंग और बर्डवॉचिंग जैसी गतिविधियां कर सकती हैं। यह उन स्थानों में से एक है जहां आप दिल्ली के पास स्वयं कैम्पिंग करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके अलावा आप कंगोजोडी कैंप आयोजकों से भी बात कर सकती हैं। दिल्ली से कांगोजोडी की दूरी करीबन 275 किमी है।

इसे जरूर पढ़ें:अगर कैंपिंग का रखती हैं शौक तो इन हैक्स को एक बार जरूर जान लें

कसौली, सोलन

Sanawar Nature Camp in Kasauli inside

अगर आप कैम्पिंग के लिए एक परफेक्ट प्लेस ढूंढ रही हैं तो कसौली जा सकती हैं। कसौली में आप ट्रेकिंग, साइकिलिंग, तीरंदाजी, शूटिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, जिप लाइनिंग और बहुत कुछ कर सकती हैं। यह दिल्ली के पास कैम्पिंग करने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। दिल्ली से कसौली की दूरी लगभग 288 किमी है।

अब आप किस जगह कैम्पिंग करने जाना चाहेंगी, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit: traveltriangle.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।