Kedarnath जाने का है प्लान, तो पैकिंग के दौरान भूलकर भी न छोड़ें ये सामान; नोट करें जरूरी ट्रेवल टिप्स

Kedarnath Travel Guide: ऐसे में रोजाना भक्तों का जत्था केदारनाथ पहुंच रहा है। यहां पहुंचने के लिए लोगों को सालभर का इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, यहां जाना उतना भी आसान नहीं है जितना लगता है। ये यात्रा पहाड़ों पर होती है जहां का मौसम कभी भी बदल जाता है और कभी भी सही हो जाता है। ऐसे में यहां जाने के लिए रजिस्ट्रेशन, होटल और टिकट बुकिंग के अलावा भी काफी सारी तैयारियां करनी पड़ती है।
पैकिंग की बात करें तो इस दौरान आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, कई बार हम छोटी-छोटी चीजें भूल जाते हैं, जिससे यात्रा में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तो अगर आप भी केदारनाथ जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो हम आपको बताएंगे कि कौन सी चीजों को जरूर पैक करना चाहिए। आइए जानते हैं-
-1777970206251.jpg)
16 से 18 किलोमीटर की करनी पड़ती है चढ़ाई
आपको बता दें कि केदारनाथ उत्तराखंड में स्थित एक फेमस धार्मिक स्थल है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई लगभग 3,500 मीटर है। यहां पहुंचने के लिए गौरीकुंड से करीब 16 से 18 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है। ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से कई बार यहां ठंड और ऑक्सीजन की कमी भी महसूस होने लगती है।
यह भी पढ़ें- Kedarnath Yatra को 15 हजार में पूरा करना चाहती हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान
गर्म कपड़े जरूर रखें
अगर आप केदारनाथ जा रहीं हैं तो जैकेट, स्वेटर, मफलर, शॉल और दस्ताने अपने साथ जरूर रख लें। क्योंकि यहां गर्मियों में भी ठंड रहती है। वहीं बारिश और हवा से बचने के लिए विंडचीटर भी रखें।
अच्छे ग्रिप वाले शूज रखें
जैसा कि आपको हमने ऊपर बताया कि यहां जाने के लिए आपको 16 से 18 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है। इसलिए ट्रैकिंग के लिए कंफर्टेबल शूज जरूर पहनें। ध्यान रहे कि शूज की ग्रिप अच्छी होनी चाहिए और नए जूते बिल्कुल भी पहनकर न जाएं।
यह भी पढ़ें- बनारस से केदारनाथ कैसे पहुंचे? जानें हवाई, सड़क और रेल मार्ग में से क्या है बेस्ट
रेनकोट या पोंचो रखें
केदारनाथ में कभी भी मौसम बदल जाता है। अचानक से बारिश हो जाती है तो कभी तुरंत धूप निकल आती है। इसलिए खुद को और अपने बैग को बचाने के लिए रेनकोट जरूर रखें।
जरूरी दवाइयां
मौसम बदलने और ऑक्सीजन की कमी होने से कई बार लोगों को सिरदर्द, बुखार, सर्दी-खांसी की शिकायत हो जाती है। इसलिए जरूरी दवाइयां साथ जरूर रखें। ऊंचाई पर सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, इसलिए डॉक्टर से सलाह लेकर दवा रख सकती हैं। बैंडेज और फर्स्ट एड किट भी साथ रखें।
-1777970222096.jpg)
पानी की बोतल और लाइट स्नैक्स
ऊंचाई पर महंगाई भी बढ़ जाती है। इसलिए रास्ते में थकान से बचने के लिए पानी पीते रहें। एनर्जी के लिए ड्राई फ्रूट्स, बिस्किट या चॉकलेट रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Kedarnath Dham: दिल्ली से जा रही हैं केदारनाथ, पहले जान लें रूट; रुकने की जगह और बजट की डिटेल
टॉर्च और पावर बैंक
केदारनाथ में कई जगह नेटवर्क और बिजली की समस्या हो सकती है। इसलिए मोबाइल चार्ज रखने के लिए पावर बैंक जरूरी है। और रात के समय के लिए टॉर्च भी साथ रखें। इससे आपको अंधेरे में चलने में आसानी होगी।
जरूरी डॉक्यूमेंट
केदारनाथ जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होती है। लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। आपको अपने डॉक्यूमेंट्स भी साथ रखने होंगे। इसके लिए आप आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र साथ रख सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- केदारनाथ जाने से पहले मौसम की जानकारी ले लें
- धीरे-धीरे ट्रेक करें
- पानी पीते रहें
- सुबह जल्दी यात्रा शुरू करें
- हेल्थ का ध्यान रखें
- जरूरत पड़ने पर मेडिकल हेल्प लें
तो अगर आप भी केदारनाथ यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं, तो ऊपर बताए गए सामानों को जरूर पैक करें। इससे आपको यात्रा में किसी भी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Jagran/Tour my india
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।