Kedarnath Yatra को 15 हजार में पूरा करना चाहती हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान

केदारनाथ यात्रा की शुरुआत 2 मई 2025 से शुरू हो चुकी है। हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर के दर्शन के लिए निकल पड़े हैं। लेकिन अभी भी कई लोग ऐसे हैं, जो बाबा के दर्शन करने तो जाना चाहते हैं, लेकिन बजट की वजह से यात्रा के लिए नहीं जाते। ऐसा इसलिए, क्योंकि केदारनाथ बाबा की यात्रा लंबी है, इसे पूरा करने में समय लगता है। इसके साथ ही ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहां खाने और रहने का इंतजाम भी महंगा है। अगर आप भी यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको केदारनाथ यात्रा को कम बजट में पूरा करने के लिए कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
कम बजट में कैसे करें ट्रिप प्लान?
- केदारनाथ की पूरी चढ़ाई अगर आप शिद्दत से कम समय में पूरा करना चाहते हैं, तो भी आपको 3 से 4 दिन का समय लग जाता है।
- क्योंकि, अगर आप दूसरे शहर से आ रहे हैं, तो सबसे पहले आपको ऋषिकेश पहुंचना होगा। क्योंकि, ऋषिकेश से ही यात्रा की शुरुआत होती है।
- अगर आप ऋषिकेश देर शाम या रात में पहुंच रहे हैं, तो यहां भी आपको रात गुजारना होगा। यहां आपको होटल 700 से 1000 रुपये में बजट में मिल जाएगा।
- इसके बाद अगले दिन आप ऋषिकेश से गौरीकुंड की दूरी बस से शुरू करेंगे। कई लोग ऋषिकेश से ही केदारनाथ तक पैदल यात्रा करते हैं। लेकिन इसमें बहुत ज्यादा समय लग जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ऋषिकेश से गौरीकुंड लगभग 207 किमी की दूरी पर है।
इसे भी पढे़ं- मुंबई से केदारनाथ पहुंचने का सबसे आसान तरीका क्या है? जानें हवाई, सड़क और रेल मार्ग में से क्या है बेस्ट
- पहले आपका गौरीकुंड तक ऋषिकेश से बस लें, जिसमें आपको 1200 से 1500 रुपये एसी बस में खर्च आ सकता है।
- इसके बाद आप गौरीकुंड से पैदल यात्रा शुरू करें, जिसे पूरा करने में आपको 1 दिन का समय लग जाएगा।
- केदारनाथ पहुंचने के बाद ध्यान रखें कि ऊपर टेंट और होटल महंगे। वापस आते हुए अगर आप रात गुजार रहे हैं, तो एक रात के लिए आपको 3000 रुपये से 4000 रुपये तक भी खर्च करना पड़ जाएगा।
- इस तरह आप 15 हजार में आसानी से यात्रा पूरा कर लेंगे। यह केदारनाथ पहंचने का सबसे आसान तरीका है।
- ध्यान रखें कि केदारनाथ धाम के लिए पहला स्टॉप गौरीकुंड माना जाता है।
इसे भी पढ़ें-Char Dham Yatra 2025: घर बैठे बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम की पूजा करें, ऐसे कीजिए ऑनलाइन बुकिंग
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।