Mon Oct 5, 2026 | Updated 05:20 AM IST

Kedarnath Dham: दिल्ली से जा रही हैं केदारनाथ, पहले जान लें रूट; रुकने की जगह और बजट की डिटेल

Kedarnath Travel Guide: अगर आप 2026 में केदारनाथ धाम जाने का प्लान बना रही हैं, तो यह सही समय है पूरी तैयारी करने का। हर साल लाखों भक्‍त यहां भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं। इस साल केदारनाथ मंदिर के कपाट आज यानी 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे खुल चुके हैं। अगर आप भी द‍िल्‍ली से केदारनाथ की यात्रा करने जा रही हैं तो हम आपको यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी दे रहे हैं।
Updated:- 2026-05-07, 16:22 IST
Kedarnath Travel Guide

केदारनाथ मंदिर के कपाट आज यानी 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे खुल चुके हैं। इसी के साथ साल 2026 की Chardham Yatra की शुरुआत भी होगी। उत्तराखंड में भगवान श‍िव का ये मंद‍िर 3,583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अब मंद‍िर के कपाट खुलते ही भक्‍तों की भारी भीड़ केदारनाथ में दर्शन को पहुंच रही है।

हर साल लाखों श्रद्धालु यहां भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन बिना सही जानकारी के ये यात्रा थोड़ी मुश्किल भी हो सकती है। खासकर पहली बार जाने वालों के मन में कई सवाल होते हैं क‍ि कैसे जाएं, कितना खर्च आएगा, कहां रुकें और कितना समय लगेगा? ऐसे में अगर आप द‍िल्‍ली में हैं और केदारनाथ मंद‍िर में दर्शन करने जाना चाहती हैं तो हम आपको पूरा ट्रैवल गाइड बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

chardham yatra new rule (2)

पहले करें रज‍िस्‍ट्रेशन

केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है। हालांक‍ि, ये ब‍िल्‍कुल फ्री में होता है। आप घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। बस मोबाइल नंबर से OTP लेकर साइन अप करना होता है और नाम, उम्र और ID की जानकारी भरनी होती है। साथ में फोटो और ID अपलोड करनी होती है। ऐसा करने के बाद आपको QR कोड वाला ई-पास मिल जाएगा। इस पास के साथ ही आपको यात्रा शुरू करनी होगी क्‍योंकि सोनप्रयाग में इसकी चेकिंग होती है। आप चाहें तो ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी हरिद्वार, ऋषिकेश और सोनप्रयाग में करवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026: गंगोत्री मंदिर में प्रवेश के लिए पंचगव्य का नियम क्‍या है? चारधाम यात्रा पर जाने से पहले जान लें नई गाइडलाइन

दिल्ली से केदारनाथ कैसे पहुंचें?

सड़क मार्ग से

  • दिल्ली से हरिद्वार: करीब 220 किलाेमीटर (5 से 6 घंटे)
  • हरिद्वार से गौरीकुंड: करीब 240 किलोमीटर (9 से 10 घंटे)
  • रास्ता: ऋषिकेश-रुद्रप्रयाग-गुप्तकाशी

ट्रेन या फ्लाइट से

  • ट्रेन से हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंच सकती हैं
  • फ्लाइट से देहरादून जाएं
  • वहां से बस या टैक्सी लेकर आगे का सफर पूरा कर सकती हैं

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा करने का बना रही हैं प्लान? जानिए कैसे बनता है मेडिकल सर्टिफिकेट...किस डॉक्टर का अप्रूवल होता है जरूरी

मंदिर तक कैसे पहुंचें?

आपको बता दें क‍ि गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक सीधी सड़क नहीं है। इसके ल‍िए आपको 16 से 18 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।

  • पैदल ट्रेक 6 से 10 घंटे
  • घोड़ा या पालकी
  • हेलीकॉप्टर फाटा, सिरसी या गुप्तकाशी से ले सकती हैं

यह भी पढ़ें- पैदल या हेलिकॉप्टर यात्रा, जानें केदारनाथ के दर्शन के लिए क्या होगा आपके लिए बेस्ट?

मौसम कैसा रहेगा?

अप्रैल में यहां का मौसम ठंडा और बदलता रहता है। दिन में तापमान 0 ड‍िग्री सेल्‍सि‍यस तो से 15 ड‍िग्री तक पहुंच जाता है। वहीं, रात में तापमान शून्य से नीचे भी कई बार चला जाता है। कई बार ताे बार‍िश और बर्फबारी भी हो जाती है। इसलिए गर्म कपड़े और अच्छे जूते जरूर साथ रखें।

delhi to kedarnath dham travel guide (1)

कितना आएगा खर्च?

पूरी यात्रा में लगभग 10,000 से 20,000 रुपये प्रति व्यक्ति का खर्च आ सकता है।

  • दिल्ली से देहरादून या हरिद्वार: 300 से 1000 रुपये
  • देहरादून से गौरीकुंड की बस: 300 से 500 रुपये
  • सीधे बस (दिल्ली से गौरीकुंड): 500 से 1000 रुपये
  • हेलीकॉप्टर खर्च: सिरसी से राउंड ट्र‍िप के ल‍िए करीब 5500 रुपये
  • फाटा से भी 5500 रुपये
  • गुप्तकाशी से 7740 रुपये

कहां रुकें?

मंदिर के पास रुकने की सुविधा कम होती है, इसलिए गुप्तकाशी या सोनप्रयाग में रुकना काफी अच्‍छा रहेगा। यहां पहले से होटल बुक करना सही रहता है। आपको यहां जाने के ल‍िए 4 से 5 द‍िन का समय चाह‍िए होगा।

यह भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने की कर रही हैं तैयारी, तो ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन; बदल गए हैं ये नि‍यम

ध्‍यान रखें ये बातें

  • पहले से रजिस्ट्रेशन जरूर करें
  • ID और ई-पास हमेशा साथ रखें
  • पानी पीते रहें
  • रात में अकेले ट्रेकि‍ंग न करें

तो अगर आप भी द‍िल्‍ली से केदारनाथ जा रही हैं तो ऊपर बताई गई बातों का ध्‍यान जरूर रखें। अगर आपके पास सही जानकारी रहेगी तो यात्रा का मजा ले पाएंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- ANI/Jagran

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।