बनारस से केदारनाथ कैसे पहुंचे? जानें हवाई, सड़क और रेल मार्ग में से क्या है बेस्ट

केदारनाथ के कपाट साल में कुछ महीनों के लिए ही खोले जाते हैं। हर साल अप्रैल या मई में भक्तों के लिए कपाट खोल दिए जाते हैं, फिर मौसम खराब होने के चलते अक्टूबर या नवंबर में इसे बंद कर दिया जाता है। मंदिर के कपाट इसलिए बंद हो जाते हैं, क्योंकि सर्दियों में यहां का रास्ता भारी बर्फ से ढक जाता है। ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहां का मौसम ज्यादा खराब होता है। ऐसे में अगर कपाट बंद नहीं किए गए, तो यात्री दर्शन के लिए जाते रहेंगे, जिससे हादसा होने की संभावना रहती है। लेकिन लोगों को हर साल केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का इंतजार रहता है। इस साल 2 मई 2025 को सुबह 7 बजे से मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। ऐसे में अगर आप बनारस से केदारनाथ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
बनारस से केदारनाथ कैसे पहुंचे? (How to Reach Kedarnath From Banaras)

बनारस से केदारनाथ जाने वाले लोगों को इस बात का पता होना चाहिए कि आप मंदिर के बाहर तक बस या कैब से नहीं पहुंच सकते। मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको पैदल यात्रा करनी पड़ती है। गाड़ी केवल गौरीकुंड तक ही जाती है। इसके बाद आपको लगभग 16 किमी की यात्रा पैदल करनी पड़ती है। यह पैदल यात्रा चढ़ाई वाली होती है ,इसलिए शारीरिक स्वस्ठ लोग ही इसे पूरा कर पाते हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा भी मिलती है। इसके साथ ही यहां खच्चर से भी यात्रा की जाती है।
इसे भी पढ़ें- मुंबई से केदारनाथ पहुंचने का सबसे आसान तरीका क्या है? जानें हवाई, सड़क और रेल मार्ग में से क्या है बेस्ट
बनारस से केदारनाथ पहुंचने का सही साधन

- अगर आप बजट में यात्रा करना चाहते हैं, तो सबसे बेस्ट है कि आप ट्रेन से यात्रा करें। ट्रेन से यात्रा करने पर समय भी कम लगता है और खर्चे भी कम होते हैं। केदारनाथ के लिए सीधी ट्रेन आपको नहीं मिल सकती। इसलिए पहले आपको बनारस से हरिद्वार या ऋषिकेश के लिए ट्रेन लेनी होगी। हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचने के बाद आप बस से गौरीकुंड तक जा सकते हैं। यह केदारनाथ पहंचने का सबसे आसान तरीका है।
- बस से कैसे पहुंचे- बनारस से टूर पैकेज से भी केदारनाथ पहुंचा जा सकता है। इसके लिए सीधी बस सेवा भी उपलब्ध है। अगर आप पैकेज नहीं नहीं लेना चाहते हैं, तो आप एसी बस या सार्वजनिक बस से भी यहां तक पहुंच सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि सफर लंबा है, इसलिए आप बैठकर यात्रा नहीं कर सकते। आपको आरामदायक साधन का चुनाव करना चाहिए, क्योंकि गौरीकुंड पहुंचने के बाद आपको लंबी चढ़ाई करनी है।
- फ्लाइट से- बनारस से अगर आप फ्लाइट से जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपको जॉली ग्रांट हवाई अड्डे तक ही फ्लाइट मिलेगी। इसके बाद आपको बस, कब या शेयरिंग टैक्सी बुक करना होगा, जो आगे का सफर करवाएगा। सीधी केदारनाथ तक फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
इसे भी पढ़ें-Char Dham Yatra 2025: घर बैठे बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम की पूजा करें, ऐसे कीजिए ऑनलाइन बुकिंग
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।