ट्रेन में नीचे वाली सीटों के साथ-साथ अपर बर्थ पर सोने के क्या है नियम, यात्रा से पहले जान लें

ट्रेन में सफर करने वाले कई यात्रियों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या सभी नियम केवल लोअर बर्थ (नीचे की सीट) पर बैठे लोगों के लिए ही होते हैं? क्या अपर बर्थ यानी ऊपर की सीट वाले यात्रियों पर कोई नियम लागू नहीं होते? अगर आपके मन में भी ऐसा कोई सवाल है, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अपर बर्थ के लोगों को ऊपर सीट पर सोने के लिए भी कई तरह के नियम को फॉलो करना पड़ता है।
अपर बर्थ पर सोने के क्या नियम है?
- रेलवे द्वारा ट्रेन में सीटों पर सोने के कुछ नियम बनाए गए हैं। इसमें यात्री रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रेन में सोकर यात्रा कर सकते हैं। लेकिन यह नियम नीचे वाली सीट और बीच वाली सीट पर लागू होते हैं। अपर बर्थ की सीट पर सोने का कोई नियम नहीं है। वह दिन में भी चाहे तो अपनी सीट पर जाकर आराम कर सकता है।
- अगर ऊपर की सीट वाला यात्री लोअर सीट पर बैठा है, तो रात 10 बजे के बाद वह अन्य यात्रियों को अपनी सीट से उठा सकता है। इसमें आपको अपनी सीट पर जाना होगा, आप नीचे की सीट पर न ही बैठ सकते हैं और न ही लेट सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वंदे भारत ट्रेन में कितने तरह के होते हैं कोच, जानें सीटों में क्या होता है फर्क

- ऊपर की सीट पर सोने वाले लोगों के लिए सामान को लेकर नियम बनाए गए हैं। कई यात्री रात में सोते समय अपना भारी सामान साथ रख लेते हैं। इससे नीचे वाले यात्रियों के लिए यह खतरनाक है। अगर सामान गिरा तो किसी को चोट लग सकती है। इसलिए, छोटा सूटकेस या पर्सनल सामान लेकर आप ऊपर सो सकती हैं। लेकिन यह हल्का हो, ज्यादा भारी न हो।
- अगर आप ऊपर की सीट पर सो रहे हैं, तो इसका यह अर्थ नहीं है कि आप अन्य यात्रियों को परेशान कर सकते हैं। आप अपनी सीट पर अधिकार जमा सकते हैं, लेकिन किसी अन्य यात्री को इसके लिए परेशान नहीं कर सकते। ध्यान रखें कि रेलवे की तरफ से सीटों को लेकर नियम जारी किए गए हैं। इसलिए, यात्रियों को इनका ध्यान रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें-वंदे भारत ट्रेन की टिकट बुक करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।