Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

क्‍या मानसून में Vaishno Devi जाना सही रहेगा? ट्र‍िप प्‍लान करने से पहले जान लें ये बातें

जम्‍मू के कटरा में स्‍थि‍त वैष्‍णो देवी के दर्शन के ल‍िए रोजाना भक्‍तों की भारी भीड़ पहुंचती है। हालांक‍ि, मानसून में यात्रा को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
Updated:- 2026-07-12, 12:28 IST
vaishno devi travel tips in monsoon

हर साल लाखों श्रद्धालु माता Vaishno Devi के दर्शन के ल‍िए कटरा जाते हैं। कुछ लोग गर्मियों में जाते हैं, तो कई लोग ऐसे भी हैं जो मानसून में यानी जुलाई-अगस्‍ते के मौसम में भी ट्र‍िप प्‍लान कर लेते हैं। इस दौरान पहाड़ों की हर‍ियाली देखने लायक होती है, लेकि‍न इसी मौसम में सबसे ज्‍यादा सावधानी बरतने की भी जरूरत होती है। दरअसल, लगातार बार‍िश की वजह से पहाड़ों पर फ‍िसलन हो जाती है।

हाल ही में भारी बार‍िश से वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के हिमकोटी इलाके में लैंडस्‍लाइड हुआ था, जिसके चलते कुछ समय के लिए बैटरी कार सेवा भी रोकनी पड़ी थी। ऐसे में अगर आप यहां जाने का सोच रही हैं तो टि‍कट बुक करने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लें।

क्या मानसून में वैष्णो देवी जाना सेफ है?

अगर मौसम नॉर्मल है और प्रशासन की ओर से कोई चेतावनी नहीं दी गई है, तो मानसून में भी यात्रा की जा सकती है। हालांकि, बारिश के मौसम में खतरा आम द‍िनों की तुलना में ज्यादा रहता है। इसलिए मौसम का हाल देखकर ही ट्र‍िप प्‍लान शुरू करें। अगर भारी बारिश, लैंडस्‍लाइड या खराब मौसम की चेतावनी जारी हो, तो यहां नहीं जाना ही सही रहेगा।

vaishno devi travel tips in monsoon (1)

मौसम जरूर देखें

जुलाई और अगस्त में जम्मू-कटरा इलाके में कभी भी तेज बारिश होने लगती है। ऐसे में घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर चेक कर लें। अगर मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हो, तो बेहतर होगा क‍ि कुछ द‍िनों बाद ही ट्र‍िप प्‍लान करें।

फिसलन वाले रास्तों के लिए रहें तैयार

बारिश के समय में अगर आप जा ही रहीं हैं तो ध्‍यान रहे क‍ि चढ़ाई वाला रास्ता गीला और फिसलन भरा हो जाता है। इसलिए अच्छे ग्रिप वाले स्पोर्ट्स शूज या ट्रेकिंग शूज पहन कर ही चढ़ाई करें। इससे फ‍िसलने का खतरा नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें- Famous Temples Of India: धार्मिक यात्रा का है प्लान, तो जान लें किस राज्य का कौन सा मंदिर है सबसे फेमस?

रेनकोट और एक्‍स्‍ट्रा कपड़े जरूर रखें

पहाड़ों में मौसम कुछ ही मिनटों में बदल जाता है। ये तो आप सभी जानती होंगी। इसलिए अपने बैग में रेनकोट या पोंचो, छाता, एक्‍स्‍ट्रा कपड़े और मोबाइल के लिए वॉटरप्रूफ कवर जरूर रखें। इससे अचानक बारिश होने पर परेशानी नहीं होगी।

vaishno devi travel tips in monsoon (2)

रात की बजाय दिन में यात्रा करें

अगर बारिश हो रही हो, तो कोशिश करें कि चढ़ाई दिन के समय ही करें। क्‍योंक‍ि दिन में रास्ता साफ दिखाई देता है और जरूरत पड़ने पर मदद भी आसानी से मिल जाती है।

यह भी पढ़ें- Vaishno Devi Trip: माता के दरबार के पास बसी हैं ये जन्नत जैसी जगहें, दर्शन करके जरूर जाएं घूमने

सिर्फ ऑफ‍िश‍ियल जानकारी पर भरोसा करें

कई बार सोशल मीडिया पर यात्रा बंद होने या रास्ता खुलने जैसी गलत खबरें भी देखने को म‍िलती हैं। इसलिए यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान सिर्फ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और लोकल प्रशासन की जानकारी पर ही भरोसा करें। क‍िसी के बहकावे में भी न आएं।

किन लोगों को ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए?

अगर आपके साथ छोटे बच्चे, बुजुर्ग, प्रेंग्‍नेंट महिला हैं, तो बारिश के मौसम में ट्र‍िप प्‍लान करने से पहले कई बार सोच लें। क्‍योंक‍ि खराब मौसम में चढ़ाई आम दिनों के मुकाबले ज्यादा मुश्किल हो जाती है।

यह भी पढ़ें- रांची से मात्र 6000 रुपये में कर आएं माता वैष्णो देवी के दर्शन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा ट्रैवल गाइड

जरूरी सामान की छोटी-सी लिस्ट देख लें

  • रेनकोट या पोंचो
  • वॉटरप्रूफ बैग कवर
  • अच्छे ग्रिप वाले शूज
  • टॉर्च
  • जरूरी दवाइयां
  • पानी की बॉटल
  • स्नैक्स
  • पावर बैंक

अगर आप जा रही हैं वैष्‍णो देवी के दर्शन करने तो ये जरूरी सामान अपने साथ जरूर रख लें।

क्‍या कैंसि‍ल कर देनी चाह‍िए ट्र‍िप?

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मानसून में वैष्णो देवी नहीं जा सकते हैं। हर दिन मौसम खराब भी नहीं रहता है, लेकिन अगर लगातार भारी बारिश हो रही हो या प्रशासन ने लैंडस्‍लाइड और खराब मौसम की चेतावनी दी हो, तो आप कुछ समय बाद ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- भगवान शिव का अनोखा मंदिर, जहां पतली-सी गुफा पार कर होते हैं भोलेनाथ के दिव्य दर्शन...जानिए कैसे सकती हैं पहुंच

मानसून में वैष्णो देवी की यात्रा खूबसूरत भी हो सकती है और चुनौती भरी भी। इसलि‍ए जाने से पहले ऊपर बताई गई बातों का पूरा ध्‍यान रखें। इससे आपको क‍िसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।