Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:48 PM IST

Vaishno Devi Trip: माता के दरबार के पास बसी हैं ये जन्नत जैसी जगहें, दर्शन करके जरूर जाएं घूमने

Vaishno Devi Trip Guide: वैष्णो देवी के दर्शन करने हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। कहते हैं कि यहां मांगी गई सारी मुरादें पूरी होती हैं। ऐसे में अगर आप भी वैष्‍णो देवी के दर्शन करने जा रही हैं तो आसपास की कुछ खूबसूरत जगहों को जरूर एक्‍सप्‍लोर करें। इससे आपकी यात्रा एकदम यादगार बन जाएगी।
Updated:- 2026-03-27, 14:45 IST
Vaishno Devi Trip Guide

Tourist Places Near Vaishno Devi: हमारे यहां भारत में घूमने फिरने वाले जगहों की कमी नहीं है। एक ओर जहां लोग बीच या फिर हिल स्टेशंस जाना पसंद करते हैं, वहीं दूसरी ओर धार्मिक यात्रा का क्रेज भी लोगों में देखने को मिलता है। लोग शिरडी, केदारनाथ, बद्रीनाथ, काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। वैष्णो देवी की बात करें तो इन दिनों लोगों की जबरदस्त भीड़ वहां पहुंच रही है।

इधर नवरात्रि के चलते वहां भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा था। आम दिनों में भी यहां लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप भी दर्शन करने वैष्णो देवी जा रही हैं तो आसपास की कुछ खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर किए बगैर वापस न आएं। हम आपको वैष्णो देवी से कुछ ही दूरी पर बसे खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं। इससे आपकी यात्रा एकदम यादगार हो जाएगी। आइए जानते हैं-

vaishno devi trip guide (1)

नौ देवी मंदिर

आपको बता दें कि कटरा से नौ देवी मंदिर की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है। ये मंदिर देखने में एकदम वैष्णो माता के दरबार जैसी लगती है। इस मंदिर में एक गुफा है। ये गुफा ऐसी है कि इसे कोई भी आसानी से पार कर सकता है। ऐसे में आप वैष्णो देवी मंदिर में माथा टेकने के बाद यहां भी दर्शन करने जरूर जाएं।

यह भी पढ़ें- Jammu Cheap Market: जम्मू जा रही हैं, तो इस मार्केट से जरूर करें शॉप‍िंंग; कुर्ती से लेकर ज्वेलरी तक सब मिलेगा बेहद सस्ता

अर्धकुवारी

आप वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद अर्धकुवारी भी जा सकती हैं। ये एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है। कहते हैं ये एक ऐसा गुफा है जो 50 फीट से ज्यादा लंबी है। जो भी भक्त वैष्णो देवी जाते हैं, यहां जरूर जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Vaishno Devi Yatra New Rules: वैष्णो देवी के नियमों में हुए बदलाव, यात्रा से लेकर दर्शन तक जानें अब क्या करना होगा

पतनीटॉप

दर्शन करने के बाद आप पटनीटॉप भी जा सकती हैं। ये एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां आपको पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। यहां कई तरह के एडवेंचरस स्पोर्ट्स का मजा लिया जा सकता है। साथ ही यहां पर आपको नेचर की असली खूबसूरती भी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- काल भैरव और भैरवनाथ में क्या है अंतर? जानें यहां

vaishno devi trip guide (2)

शिवखोड़ी

जो भी भक्त वैष्णो देवी के दर्शन करने आते हैं, वो शिवखोड़ी जरूर आते हैं। ये एक बहुत ही फेमस गुफा मंदिर है। यहां भगवान शिव की पूजा की जाती है। कटरा से इसकी दूरी लगभग 80 किलोमीटर है। कहते हैं यहां पर 4 फीट ऊंची शिव प्रतिमा है। ऐसे में आप यहां भी जरूर जाएं।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद से वैष्णो देवी जाने के लिए बस-ट्रेन या फ्लाइट में से क्या है बेस्ट? बजट में सफर करना है तो जान लें

बटोत

वैष्णो देवी के पास आप बटोत भी जा सकती हैं। ये एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब 6000 से ज्यादा फीट की है। यहां आपको बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील-झरने देखने को मिलेंगे।

तो अगर आप भी वैष्णो देवी दर्शन करने जा रही हैं तो आसपास की इन जगहों को भी जरूर एक्सप्लोर करें। इससे आपकी यात्रा यादगार बन जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।