Tour Packages Under Budget: इन टूर पैकेज का बजट देखा आपने? 20 हजार के अंदर मिल रहा है कई जगहों पर घूमने का मौका

कम बजट वाले टूर पैकेज का नाम सुनकर लोगों को लगता है कि इसमें सुविधाएं खराब मिलती होंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप भारतीय रेलवे के टूर पैकेज बुक कर रहे हैं, तो इसमें आपको 3 स्टार होटल में रात गुजारने का मौका मिलता है। इसके अलावा शहर में घूमने के लिए बस और कैब की सुविधा भी मिलती है। कई टूर पैकेज में आपको तीनों टाइम भोजन की सुविधा भी मिलती है। अगर आप घूमने के लिए 20 हजार से कम बजट वाले टूर पैकेज ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
दिल्ली से शुरू हो रहा है यह टूर पैकेज
- दिल्ली से पैकेज की शुरुआत हो रही है, जिसमें आपको अमृतसर घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज 1 रात और 2 दिनों का है।
- पैकेज में ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 11 जनवरी से हो रही है।
- इसके बाद आप हर शुक्रवार और शनिवार टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 13980 रुपये है।
- पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8810 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 7425 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 6225 रुपये है।
अयोध्या कर आएं दर्शन
- ऋषिकेश से इस टूर पैकेज की शुरुआत हो रही है।
- पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- पैकेज में ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 16 जनवरी से हो रही है।
- इसके बाद आप हर गुरुवार और शुक्रवार टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 13880 रुपये है।
- पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 9950 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8850 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 7890 रुपये है।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें-अगर आप भी जा रही हैं महाकुंभ, तो यहां जानिए कहां है सस्ते और अच्छे स्टे की व्यवस्था
शिर्डी बाबा के कर आएं दर्शन
- बसर, हैदराबाद, कामारेड्डी, निजामाबाद और सिकंदराबाद से इस पैकेज की शुरुआत हो रही है।
- पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- पैकेज में ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 17 जनवरी से हो रही है।
- इसके बाद आप हर शुक्रवार टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज में आपको नासिक/शिर्डी घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 8840 रुपये है।
- पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 7470 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 7450 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 7350 रुपये है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें-Maha Kumbh 2025: दशाश्वमेध घाट के पास स्थित हैं ये 3 अच्छी जगहें, परिवार के साथ जा सकते हैं आप
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।