चंडीगढ़ से घूमने के लिए रोजाना उपलब्ध हैं ये टूर पैकेज, जानें कहां मिल रहा है घूमने का मौका

कई लोगों को यह नहीं पता है कि भारतीय रेलवे कुछ टूर पैकेज डेली भी चलाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अधिकतर टूर पैकेज की डेट डिसाइड होती है। कुछ पैकेज हफ्ते में 2 दिन ही चलाए जाते हैं, तो वहीं कुछ पैकेज केवल एक ही बार लाइव होते हैं। इस तरह के टूर पैकेज से आप केवल एक ही बार यात्रा कर पाते हैं। लेकिन कई ऐसे टूर पैकेज भी है, जिसके लिए आपको पहले से प्लानिंग की जरूरत नहीं है। क्योंकि हर दिन टूर पैकेज से लोगों को घुमाया जा रहा है। इसलिए अगर आपका अचानक से भी प्लान बनता है, तो भी टूर पैकेज बुक करके घूमने के लिए निकल सकते हैं।
नैना देवी-चिंतपूर्णी-कांगड़ा-धर्मशाला-कटरा-अमृतसर पैकेज
- यह पैकेज डेली के लिए है। इसमें आपको एक साथ कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है।
- इस पैकेज में बस से यात्रा करवाई जाएगी।
- पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 64660 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 33345 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 26090 रुपये है।
- बच्चों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 18115 रुपये है।
- पैकेज में होटल से लेकर खाने तक की तरह की सुविधाएं आपको मिलेंगी।
अमृतसर/धर्मशाला/शिमला
- यह पैकेज भी 7 रात और 8 दिनों का है।
- इस पैकेज में ट्रेन और बस से यात्रा करवाई जाएगी।
- पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 68660 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 34580 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 27015 रुपये है।
- बच्चों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 18410 रुपये है।
- पैकेज फीस में सुविधाएं पढ़ने के बाद ही टिकट बुक करें।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंआप ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।
चंडीगढ़/मनाली/शिमला
- यह पैकेज भी 7 रात और 8 दिनों का है। इसमें भी आपको 3 जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।
- कभी भी आप टिकट बुक कर सकते हैं।
- इस पैकेज में बस से यात्रा करवाई जाएगी।
- पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 61185 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 31215 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 24115 रुपये है।
- बच्चों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 16600 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंगकर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु वाले एक बार देख लें IRCTC का ये टूर पैकेज, सुविधाएं देखकर हो जाओगे खुश
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।