Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:14 PM IST

IRCTC के Thailand टूर पैकेज से घूमना सस्ता पड़ेगा या महंगा? यहां पढ़ें पूरा ट्रैवल गाइड

विदेश यात्रा के दौरान आपका कितना खर्च होगा, इसका अंदाजा आप पहले नहीं लगा सकती। क्योंकि, विदेश में मिलने वाली चीजों का रेट भारत के मुकाबले अलग होता है।
Updated:- 2026-01-16, 12:47 IST
irctc thailand tour package in february 2026 budget facility and all details

थाइलैंड घूमने का प्लान कर रही हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि यात्रा में कितना खर्च आने वाला है, तो आप टूर पैकेज से सफर का प्लान कर सकती हैं। इसमें आपको पैकेज के पूरे बजट के बारे में पहले ही पता लग जाता है। अगर आप खुद से प्लानिंग करती हैं, तो आप केवल खर्चों का अंदाजा ही लगा सकती हैं, लेकिन टूर पैकेज बुकिंग के लिए आपको पहले ही खर्चों के पैसे भरने पड़ते हैं। इसमें आपकी फ्लाइट का खर्च, घूमने का खर्च, होटल का खर्च और कैब का खर्च शामिल होता है। इसलिए, आपको पहले ही पता होता है कि इस ट्रिप के लिए आपको अपने साथ कितने पैसे लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको टूर पैकेज से घूमने और अकेले घूमने के बीच अंतर बताएंगे।

IRCTC टूर पैकेज से थाईलैंड जाना फायदेमंद है या नहीं?

  • भुवनेश्वर से इस पैकेज की शुरुआत हो रही है और इसमें आपको पटाया - बैंकॉक घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज टिकट की बुकिंग आप 26 जनवरी 2026 से कर पाएंगी।
  • यह पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है, यानी थाइलैंड में आप 6 दिन गुजार पाएंगी।
  • पैकेज में फ्लाइट से सफर करेंगी और थाईलैंड में घूमने के लिए बस की सुविधा पहले ही रेलवे की तरफ से तैयार होगी।
  • फ्लाइट टिकट बुक करने की जरूरत भी आपको नहीं है, क्योंकि पैकेज बुक करने के बाद आपके यात्रा से जुड़ी सभी तैयारी आपके नाम से रेलवे ही करेगा।
  • पैकेज में आपको गाइड की सुविधा भी मिलेगी, जिससे आप अपनी भाषा में बात कर पाएंगे।
  • खाने की सुविधा की बात करें तो इसमें आपको तय मेन्यू के हिसाब से ही खाना मिलेगा। अगर आप कुछ बदलना चाहती हैं, तो अलग से पैसे देने होंगे।

इसे भी पढ़ें-IRCTC के Goa टूर पैकेज से सफर करना सस्ता पड़ेगा या महंगा? जानें बजट से लेकर सब कुछ

irctc thailand tour package in february 2026 budget facility and all details

पैकेज फीस क्या है?

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 62375 रुपये है। यह एसी कोच में टिकट बुक करने पर है।
  • अगर 2 लोगों के साथ सफर पर जाती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 52395 रुपये है।
  • अगर 3 लोगों के साथ सफर कर रहे हैं, तो तो पैकेज फीस 52395 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस अलग से देनी होगी, 49520 रुपये लगेंगे।

irctc thailand tour package

थाईलैंड पैकेज सस्ता है या महंगा?

  • अगर आप पहली बार विदेश यात्रा पर जा रही हैं और आप आरामदायक सफर करना चाहती हैं, तो आपके लिए पैकेज बेस्ट है।
  • इसमें आपको यहां-वहां भटकने या किसी और देश में घूमने में परेशानी नहीं होगी, क्योंकि आपकी सुविधाओं का ख्याल रेलवे की तरफ से ही रखा जाएगी।
  • हालांकि, अगर आप विदेश यात्रा पर जाती रहती हैं और बजट में यात्रा करना चाहती हैं, तो आपको यह पैकेज फीस ज्यादा लगेगा।
  • इसका कारण यह है कि इसमें आपको ऑप्शन नहीं मिलता कि आप किसी सस्ते होटल में स्टे करें।
  • अपने हिसाब से यात्रा प्लान करने में आप होटल और फ्लाईट भी सस्ता ढूंढते हैं।
  • आप घूमने के लिए भी सस्ते साधन ढूंढते हैं।

इसे भी पढ़ें- भारत का ऐसा हिल स्टेशन जहां विदेशी नागरिकों का जाना है मना, घूमने जा रही हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

thailand tour package

  • इसके अलावा आप जहां भी घूमना चाहते हैं, अपनी मर्जी से ट्रैवल कर सकते हैं।
  • पैकेज में यह सुविधा नहीं मिलती।
  • इसके साथ ही, पैकेज फीस 2 लोगों के हिसाब से प्रति व्यक्ति 52395 है।
  • इसका अर्थ है कि 2 लोग साथ में सफर करेंगे, तो खर्च 1 लाख से भी ऊपर जाएगा, जबकी थाईलैंड ट्रिप आप बजट में कर सकती हैं।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik, irctc

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।